झारखंड राज्य सरकार के द्वारा अपने राज्य के सभी युवाओं के लिए युवा साथी योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार युवाओं को नौकरी और साथ में कौशल विकास में सहायता करती है। दरअसल इस योजना के तहत युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण और साथ में कैरियर की सलाह और साथ में नौकरी के लिए सहायता की जाती है।
इस प्रकार से जो युवा इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं इन सबको सरकार द्वारा आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी मदद की जाती है। तो इस योजना के द्वारा झारखंड सरकार अपने राज्य के युवाओं को कौशल देकर इनको नौकरी के लिए तैयार करना चाहती है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको युवा साथी योजना झारखंड से जुड़ी हुई विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाले हैं। तो अगर आप झारखंड के रहने वाले एक युवा हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि कैसे आप योजना के तहत लाभ लेकर अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
Yuva Sathi Yojana Jharkhand
युवा साथी योजना झारखंड को ऐसे युवाओं के लिए आरंभ किया गया है जो झारखंड के रहने वाले हैं और बेरोजगार हैं। इस योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार आवेदन जमा करने वाले युवाओं को फ्री कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ कैरियर की सलाह और साथ में नौकरी के लिए मार्गदर्शन करती है।
आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत झारखंड सरकार के द्वारा रोजगार मेला लगाया जाएगा जहां पर युवाओं को नौकरी के लिए उचित मदद मिल सकती है। युवाओं को तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के लिए और कौशल प्रशिक्षण देने के लिए झारखंड के हर जिले में केंद्र बनाए जाएंगे।
इसके साथ ही हम आपको बता दें कि युवा साथी योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र और साथ में नौकरी के अवसर भी प्राप्त होंगे। तो इसलिए जो भी झारखंड के निवासी हैं वे इस योजना के तहत लाभ लेकर अपने जीवन को वित्तीय तौर पर बेहतर बना सकते हैं।
यहां पर आपको हम एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी बता दें कि इस योजना के तहत युवाओं को 2 वर्षों तक बेरोजगारी भत्ते के तौर पर 2000 रूपए हर महीने मिलेंगे। इसके साथ ही अगर प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अगर तीन माह तक नौकरी नहीं मिलती है तो तब अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिलेगी।
युवा साथी योजना झारखंड का उद्देश्य
युवा साथी योजना झारखंड का मुख्य रूप से यही उद्देश्य राज्य के निवासियों को बिल्कुल फ्री में कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण और साथ में रोजगार के लिए सहायता करना है। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने यह उद्देश्य भी बनाया है कि युवाओं को प्रशिक्षण के पश्चात सही नौकरी के लिए सहायता की जाए।
तो यहां आपको हम यह भी बता दें कि इस योजना के तहत झारखंड के युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंकिंग, आईटी, रिटेल, ब्यूटी एंड वैलनेस, प्लंबिंग, इलेक्ट्रीशियन इत्यादि जैसे रोजगार योग्य कोर्स करवाएं जाएंगे। इसका यह फायदा होगा कि युवाओं को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
युवा साथी योजना झारखंड के लाभ
अगर आपको युवा साथी योजना झारखंड के अंतर्गत आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपको इसके फायदे के बारे में भी अवश्य पता होना चाहिए और इन सबकी जानकारी हम निम्नलिखित दे रहे हैं:-
- युवाओं को बिल्कुल मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- झारखंड के युवाओं को योजना के तहत कैरियर सलाह और साथ में व्यक्तित्व विकास हेतु मदद की जाएगी।
- योजना के तहत युवाओं को 2 वर्षों तक 2 हजार रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी।
- रोजगार मेले लगाए जाएंगे जहां पर नौकरी के मौके उपलब्ध कराए जाएंगे।
- झारखंड के प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए जाएंगे।
- कौशल प्रशिक्षण के पश्चात युवाओं को एक प्रमाण पत्र मिलेगा और साथ में नौकरी के मौके भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
युवा साथी योजना झारखंड के लिए पात्रता
अगर आप युवा साथी योजना झारखंड के लिए आवेदन देना चाहते हैं और लाभ लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना पड़ेगा:-
- युवा साथी योजना झारखंड का फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि आवेदक व्यक्ति झारखंड का निवासी हो।
- युवा की उम्र 18 साल से लेकर 35 साल तक होनी आवश्यक है।
- झारखंड के युवा तभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं जब वे न्यूनतम दसवीं कक्षा पास कर चुके होंगे।
युवा साथी योजना झारखंड के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप युवा साथी योजना झारखंड के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो तब आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज जरूर होने चाहिएं –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शिक्षा के प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक विवरण
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
युवा साथी योजना झारखंड के लिए आवेदन कैसे करें?
युवा साथी योजना झारखंड के लिए आप सरलतापूर्वक निम्नलिखित तरीके के माध्यम से आवेदन दे सकते हैं:-
- सबसे पहले आपको युवा साथी योजना झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब होम पेज पर आपको योजना अनुभाग में जाकर संबंधित योजना के विकल्प को ढूंढ कर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने अप्लाई ऑनलाइन या पंजीकरण वाला विकल्प आएगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- अब जो नया पृष्ठ खुलेगा इसमें आपको अपना पूरा नाम, अपनी जन्म तारीख, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, ईमेल आईडी इत्यादि को भरना है।
- आगे आपको ओटीपी भेजने वाले विकल्प को क्लिक करके सत्यापन को पूरा करना है।
- इसके पश्चात आपके सामने झारखंड युवा साथी योजना का फॉर्म खुलकर आएगा और आपको इसे भरना है।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद फिर आपको सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर देने हैं।
- इसके पश्चात आपको अपना फार्म सबमिट करके आवेदन संख्या को नोट करके रख लेना है।











