देश के अंतर्गत बड़ी संख्या में नागरिकों ने वोटर आईडी कार्ड बनाया हुआ है तो अभी भी अनेक ऐसे नागरिक मौजूद है जिनके पास वोटर आईडी कार्ड मौजूद नहीं है ऐसे में ऐसे सभी नागरिक वोटर आईडी कार्ड जरूर बनाएं और अब तो वोटर आईडी कार्ड को बनवाने को लेकर ऑनलाइन तरीका भी आ चुका है जिसकी वजह से नागरिकों को वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है।
बल्कि सभी नागरिक स्मार्टफोन से ही वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करके स्वयं ही वोटर आईडी कार्ड को बना सकते हैं। भारत सरकार ने वोटर आईडी कार्ड को लेकर अलग से आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया हुआ है जिस पर पहुंचकर वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करके वोटर आईडी कार्ड को बनवाकर अपनी जरूरत के अनुसार कहीं पर भी उपयोग में लिया जा सकता है। आगे आवेदन की पूरी स्टेप बाय स्टेप जानकारी जानने को मिलेगी।
Voter ID Card Apply Online
काफी लंबे समय से भारत सरकार ने वोटर आईडी कार्ड को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज घोषित किया हुआ है जिसकी वजह से सभी नागरिकों के लिए यह दस्तावेज बनवाना जरूरी हो जाता है और इसी वजह से नागरिकों के द्वारा वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करके इसे बनवाया जाता है कोई नागरिक ऑफलाइन वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो कोई ऑनलाइन आवेदन करते हैं दोनों ही तरीके बढ़िया है।
लेकिन ऑनलाइन तरीके में यह फायदा देखने को मिलता है कि इस तरीके में नागरिक को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होती है और किसी को ज्यादा पैसे भी नहीं देने होते हैं।ऑनलाइन तरीके से वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए पहले पूरी जानकारी पता होनी चाहिए वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए पात्रता मापदंड आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया तथा वोटर आईडी कार्ड के उपयोग आदि की पूरी जानकारी आगे आसान शब्दों में जानने को मिलेगी।
वोटर आईडी कार्ड का उपयोग
- वोटर आईडी कार्ड का सबसे बड़ा उपयोग यह है कि इसे उपयोग में लेकर चुनाव के समय में वोट डाल सकते हैं।
- वोटर आईडी कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जो की अनेक सरकारी कामों के लिए उपयोग में लिया जा सकता है।
- पहचान साबित करने के लिए तथा पते का प्रमाण साबित करने के लिए सभी नागरिक वोटर आईडी कार्ड को उपयोग में ले सकते हैं।
- वोटर आईडी कार्ड को दिखाकर भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाले अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाए जा सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड के लिए पात्रता मापदंड
- वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए नागरिक की आयु 18 वर्ष या फिर इससे ज्यादा होनी चाहिए।
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक का नाम पहले से किसी भी वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के पास जरूरी दस्तावेज जिसमें आधार कार्ड तथा पैन कार्ड इस प्रकार के दस्तावेज़ होने चाहिए।
वोटर आईडी कार्ड बनने में लगने वाला समय
वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करने पर डाक के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड बनकर आने में 10 से 15 दिन का समय लगता है। कुछ मामलों में यह समय कम ज्यादा भी हो सकता है हालांकि अधिकतम लोगों को इसी समय के अनुसार वोटर आईडी कार्ड मिलता है। वहीं यदि जल्दी वोटर आईडी कार्ड चाहिए तो ऐसे में ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड का स्टेटस चेक करके जल्दी भी वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकलवाया जा सकता है।
वोटर आईडी कार्ड के लिए कहाँ करें आवेदन
वोटर आईडी कार्ड बनवाने को लेकर एनवीएसपी पोर्टल लॉन्च किया हुआ है जिस पर पहुंचकर ही सभी नागरिकों को वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करना है। इसके अलावा जो नागरिक वोटर आईडी कार्ड में किसी प्रकार की जानकारी बदलना चाहते हैं वह भी इसी पोर्टल के माध्यम से बदल सकते हैं वोटर लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं इसके अलावा आवेदन करने के बाद आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब इलेक्टर्स के सेक्शन पर जाकर नया अकाउंट बनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करके अकाउंट बनाएं।
- फिर फिल फॉर्म 6 पर क्लिक करके राज्य जिला विधानसभा और बाकी की संपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद नाम पिता पत्नी आधार कार्ड नंबर एड्रेस की जानकारी तथा इस प्रकार की पूरी जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज को अपलोड करें और कैप्चा कोड को भी दर्ज करें।
- अब एक बार पूरी जानकारी को ध्यान से चेक करें और उसके बाद में सब कुछ सही होने पर आवेदन फार्म को सबमिट करें।
- इस तरह आवेदन हो जाएगा और रेफरेंस नंबर मिलेगा जिसे अपने पास सेव करके रख लेना है।










