यदि आपकी उम्र 18 साल या फिर इससे ज्यादा है और आप भारत के रहने वाले एक नागरिक हैं तो ऐसे में आपके पास वोटर कार्ड अवश्य होना चाहिए। इसलिए यदि आपने अभी तक अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवाया है तो आपको इसे बनवाने के लिए आवेदन जमा कर देना चाहिए।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि आप बिना किसी दफ्तर जाए या फिर लंबी लाइनों में खड़े हुए अपने वोटर आईडी कार्ड को बनवा सकते हैं। दरअसल निर्वाचन आयोग की तरफ से अब मतदाता पहचान पत्र को बनवाने की जो प्रक्रिया है इसको ऑनलाइन कर दिया गया है। इसलिए आप अपने लैपटॉप या फिर कंप्यूटर का इस्तेमाल करके अपने मतदाता पहचान पत्र को बनवा सकते हैं।
परंतु आप वोटर आईडी कार्ड को तभी बनवा सकते हैं जब आपको आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी होती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे आप कैसे मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और अप्लाई करने का सही तरीका बताएंगे। तो चलिए आपको वोटर आईडी कार्ड को बनवाने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।
Voter Card Online Apply
हमारे देश की सरकार के द्वारा 18 वर्ष की आयु या फिर इससे ज्यादा उम्र वाले नागरिकों को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया जाता है। इस दस्तावेज को बनवाना सभी नागरिकों के लिए आवश्यक होता है। दरअसल ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है। इसलिए यहां पर सभी नागरिकों को सरकार का चयन करने के लिए वोट देने का अधिकार होता है।
लेकिन आप अपने इस अधिकार का प्रयोग तभी कर सकते हैं जब आपके पास वोटर आईडी कार्ड होता है। यहां आपको हम बता दें कि मतदाता पहचान पत्र केवल एक वोट डालने वाला कार्ड ही नहीं होता बल्कि यह आपके लिए एक पहचान पत्र के तौर पर भी काम करता है।
यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बता दें कि पहले मतदाता पहचान पत्र को बनवाने के लिए लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने होते थे। लेकिन अब जमाना बदलने लगा है और डिजिटल प्रक्रिया के द्वारा ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाया जा सकता है। इसलिए आप भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जाकर अब ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।
वोटर कार्ड बनवाने के लिए पात्रता
अगर आप वोटर आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपना आवेदन जमा तभी कर सकते हैं जब आप निम्नलिखित बताई गई पात्रता शर्तों को पूरा कर पाएंगे:-
- मतदाता पहचान पत्र बनवाने हेतु जरूरी है कि व्यक्ति भारत का स्थाई निवासी हो।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष तक या फिर इससे ज्यादा होनी आवश्यक है।
- यह भी जरूरी है कि व्यक्ति का नाम पहले किसी वोटर सूची में सम्मिलित ना हो।
वोटर कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप वोटर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो तब आपके पास निम्नलिखित सारे दस्तावेज तैयार होने चाहिएं:-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट आकार फोटो
- राशन कार्ड
- निवास स्थान प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आपको निम्नलिखित हम बहुत ही सरल सी प्रक्रिया बता रहे हैं जिसका अगर आप पालन करते हैं तो आप कुछ मिनट में अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं:-
- सर्वप्रथम आपको भारत निर्वाचन आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां पर अब आपको होम पेज पर चले जाना है और साइन अप का बटन दबा देना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है और ओटीपी वेरीफाई कर लेना है।
- आगे खाता बनाने के बाद फिर आपको लॉगिन करने वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- अब यहां पर आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर लिखना है और पासवर्ड को डालकर लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपके सामने डैशबोर्ड आएगा जिसमें आपको पंजीकरण फॉर्म 6 को भरना है।
- तो फॉर्म 6 में आपको अपना व्यक्तिगत विवरण, संपर्क विवरण, आधार विवरण, जन्म तारीख का विवरण, पता इत्यादि जैसी जानकारी को लिखना है।
- अब यहां आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड कर देना है और घोषणा पत्र की पुष्टि करनी है।
- आगे फिर आपको अपना फॉर्म प्रीव्यू करना है और इसके बाद सबमिट वाला बटन दबा देना है।
- अब आपको एक रेफरेंस आईडी या फिर एप्लीकेशन संख्या दिखाई देगी आपको इसको सुरक्षित रखना है।











