Vishwakarma Shram Samman Yojana 2025: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

On: Tuesday, August 12, 2025 6:10 AM
Vishwakarma Shram Samman Yojana

उत्तर प्रदेश राज्य में पीएम विश्वकर्मा योजना की तरह ही महत्वपूर्ण योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका नाम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना है। इस योजना के अंतर्गत श्रमिक वर्ग के तथा आर्थिक वर्ग से कमजोर लोगों के लिए स्वयं रोजगार हेतु विभिन्न प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जो भी युवक या फिर युवतियां पंजीकरण करते हैं उन सभी को रोजगार क्षेत्र में बढ़ोतरी हासिल करने के लिए सरकारी सहायता दी जाती है और उन्हें विशेष प्रकार का आर्थिक प्रोत्साहन में मिलता है।

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को सुलभ बनाने के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत जो भी व्यक्ति इस योजना के निर्धारित नियम एवं पात्रता मापदंडों को पूरा करते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Vishwakarma Shram Samman Yojana

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को उत्तर प्रदेश राज्य की बड़ी योजनाओं में शामिल किया गया है क्योंकि यह योजना अपने कम समय में ही लोगों के बीच प्रचलित हो चुकी है जिसके अंतर्गत भारी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं और अपने व्यवसाय तथा कार्य के आधार पर लाभ उठा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना में मुख्य रूप से पारंपरिक कारीगरों एवं दस्तकारों जैसे दर्जी, बढ़ई, कढ़ाई व बुनाई, मोची, नाई, सुनार, कुम्हार, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री इत्यादि के लिए प्राथमिकता दी जा रही है ताकि यह अपने कार्यों में उज्जवल वृद्धि तथा गति प्रदान कर सके।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पात्रता मापदंड

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के निर्धारित पात्रता मापदंड कुछ इस प्रकार से हैं:-

  • इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासियों के लिए ही शामिल किया जा रहा है।
  • राज्य के ऐसे व्यक्ति जो आर्थिक रूप से कमजोर है और श्रमिक वर्ग की श्रेणी में आते हैं।
  • वर्तमान में उनके पास कोई सूक्ष्म रोजगार है या फिर बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं।
  • आवेदक व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार का परमानेंट या सरकारी रोजगार नहीं होना चाहिए।
  • उसके नाम पर किसी भी प्रकार की विशेष जमीन या फिर बैंक बैलेंस भी ना हो।
  • गरीबी रेखा के अंतर्गत आने वाले तथा राशन कार्ड धारक लोगों के लिए अधिक महत्वता दी जा रही है।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में वित्तीय सहायता

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने वाले श्रमिकों तथा व्यवसायिकों के लिए अपने व्यवसाय में वृद्धि करने हेतु या फिर नए सिरे से व्यवसाय को स्थापित करने के लिए आकर्षक वित्तीय सहायता भी प्रदान करवाई जा रही है।

सरकारी नियम अनुसार लोगों के लिए न्यूनतम ₹10000 से लेकर अधिकतम 1 लाख रुपए तक का वित्तीय लाभ दिया जाता है जिसके चलते हुए बहुत ही आसानी के साथ तथा अपनी जरूरत के आधार पर नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं और अपने जीवन स्तर को बेहतर वृद्धि पर ला सकते हैं।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की विशेषताएं

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-

  • इस योजना के अंतर्गत लोगों के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी सरल तथा ऑनलाइन माध्यम से बिल्कुल ही फ्री में पूरी करवाई जाती है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला या पुरुष कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • सरकार नियम अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी वर्ग के गरीब और श्रमिक लोगों के लिए योजना से जोड़ा जा रहा है।
  • इस योजना में लोगों के लिए आर्थिक तथा वित्तीय दोनों प्रकार के लाभ प्रदान करवाएं जाते हैं।
  • योजना में आयोजित प्रशिक्षण के तौर पर हर वर्ष 15000 तक लोगों के लिए रोजगार दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार के द्वारा श्रमिकों की जरूरत और समय के बाद लाभ के आधार पर इस योजना में विशेष संशोधन भी किए जाते हैं।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश राज्य में राज्य स्तर पर चलाई जा रही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्देश्य केवल यही है कि श्रमिक वर्ग के लोगों का उत्थान किया जा सके तथा ऐसे श्रमिक व्यक्ति जो सूक्ष्म व्यवसाययों में संलग्न है उनके व्यवसायों में बढ़ोतरी प्रदान करके उन्हें कल्याणकारी लाभ दिए जा सके।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य में व्यावसायिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए और लोगों के लिए उनके संबंधित कार्यों में कुशलता प्रदान करने हेतु विशेष प्रकार के प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं जो इस योजना को अधिक आकर्षक बनाते है।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है:-

  • आवेदन करने हेतू सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में नई लिस्ट खुलेगी जहां पर कई सारे विकल्प होंगे।
  • यहां से न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें।
  • रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाने के बाद लॉगिन करते हुए फॉर्म तक पहुंचे।
  • अब फॉर्म भरने से पहले अपनी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी को पूरा करें तथा इसके बाद स्टेप बाय स्टेप फॉर्म कंप्लीट करें।
  • इसके बाद सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और जानकारी की समीक्षा करनी होगी।
  • अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा।

Leave a Comment