UP Scholarship Registration 2025-26: यूपी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

On: Thursday, August 21, 2025 10:00 AM
UP Scholarship Registration

उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे अभ्यर्थी जो सरकारी कॉलेज या फिर महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं उन सभी के लिए प्रोत्साहन के रूप में हर साल आकर्षक छात्रवृत्ति का प्रबंध किया जाता है। बता दे कि यह छात्रवृत्ति लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों की कक्षा अनुसार उन्हें प्रदान करवाई जाती है।

सरकारी निर्णय अनुसार प्रतिवर्ष की तरह 2025-26 के शैक्षिक सत्र में भी अभ्यर्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करवाएं जाने हेतु प्रयोजन तैयार की जा रही है। ऐसे अभ्यर्थी जो 2025-26 के इससे शिक्षण सत्र में स्कॉलरशिप का लाभ चाहते हैं वह यूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन की तिथि की राह देख रहे थे।

ऐसे अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त करते हुए राज्य में यूपी स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू भी करवा दिया गया है। बताते चलें कि राज्य भर के सभी जिलों में सरकारी स्कूलों तथा कॉलेज के लिए स्कॉलरशिप के रजिस्ट्रेशन 2 जुलाई 2025 से ऑनलाइन करवाए जा रही है।

UP Scholarship Registration

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा अभ्यर्थियों के लिए वर्ष 2025-26 के क्षेत्र सत्र में प्रदान करवाए जाने वाली छात्रवृत्ति में विशेष प्रकार के संशोधन करवाए गए हैं जिसके अंतर्गत अभ्यर्थियों के लिए पिछले वर्ष की तुलना में इस शैक्षिक सत्र में अधिक लाभ मिलने की भी संभावना है।

बताते चलें की छात्रवृत्ति का लाभ लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए सभी प्रकार के पात्रता मापदंडों और नियमों को पूरा करने की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होती है जिसके आधार पर ही उनके लिए लाभ सुनिश्चित हो पाते हैं। आईए आज हम यहां पर यूपी
स्कॉलरशिप संबंधी पूरी जानकारी बताते हैं।

यूपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मापदंड

यूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन के लिए निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड आवश्यक है:-

  • अभ्यर्थी मूल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी हो और यहीं पर शिक्षा ग्रहण करता हो।
  • यह छात्रवृत्ति केवल सरकारी स्कूलों या और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए दी जाती है।
  • अभ्यर्थी की पारिवारिक आर्थिक स्थिति मध्यम वर्गीय होनी चाहिए।
  • ओबीसी, एससी ,एसटी इत्यादि विभिन्न श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए छात्रवृति हेतु अधिक प्राथमिकता दी जाती है।

यूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि

2 जुलाई 2025 से यूपी स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद अभ्यर्थी निरंतर ही भारी संख्या में अपने आवेदन कर रहे हैं। बताते चलें कि आवेदन प्रक्रिया शुरू करते ही विभाग के द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि की घोषणा भी करवा दी गई है।

घोषणा के अनुसार यूपी स्कॉलरशिप की रजिस्ट्रेशन केवल 30 अक्टूबर 2025 तक ही करवाए जाएंगे। जो अभ्यर्थी 2 जुलाई से लेकर 30 अक्टूबर यानी 4 महीने के अंतराल में अपने आवेदन कर देते हैं केवल उनके लिए ही छात्रवृत्ति प्रदान करवाएं जाने हेतु पात्र किया जाएगा।

यूपी स्कॉलरशिप की विशेषताएं

यूपी स्कॉलरशिप की विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-

  • उत्तर प्रदेश राज्य में सभी जिलों की सरकारी स्कूलों में या फिर कॉलेज में अध्ययन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए हर साल छात्रवृत्ति सुनिश्चित की जाती है।
  • यह छात्रवृत्ति अभ्यर्थियों के लिए उनकी कक्षा के हिसाब से अलग-अलग प्रकार से प्रदान की जातीहै।
  • छात्रवृत्ति का हस्तांतरण डायरेक्ट ही अभ्यर्थी के खाते में करवाया जाता है।
  • विशेष रूप से आरक्षित श्रेणी और लड़कियों के लिए कुछ अतिरिक्त छात्रवृत्ति राशि भी प्रदान की जाती है।

आवेदन के बाद देखे स्टेटस

यूपी स्कॉलरशिप के अंतर्गत जो भी अभ्यर्थी छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आवेदन करते हैं उन सभी के लिए आवेदन के बाद अपनी संतुष्टि हेतु एक बार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की स्थिति को देख लेना चाहिए ताकि उन्हें पता कर सके कि उनके स्कॉलरशिप का आवेदन स्वीकृत किया गया है या नहीं।

इसके अलावा आवेदन स्वीकृत के आधार पर स्कॉलरशिप हस्तांतरित हो जाने के बाद भी अपनी स्कॉलरशिप का बेनिफिशियरी स्टेटस भी चेक कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि उनके खाते में कब तथा कितनी स्कॉलरशिप भेजी गई है।

यूपी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • यूपी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर सबसे पहले पंजीकरण करना आवश्यक होगा।
  • इसके बाद आगे बढ़ते हुए शैक्षिक सत्र और छात्रवृत्ति इत्यादि का चयन करें।
  • अब आगे बढ़े तथा अपने जिला, ब्लाक, शैक्षिक संस्थान, कक्षा इत्यादि को स्टेप बाय स्टेप सेलेक्ट कर ले।
  • इसके बाद स्कॉलरशिप का फॉर्म भरना होगा तथा डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • अब अंत में अन्य जानकारी को पूरा करें और समीक्षा के आधार पर इसे सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार से स्कॉलरशिप का ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा।

Leave a Comment