उत्तर प्रदेश राज्य में शिक्षा विभाग के द्वारा ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है परंतु वे पढ़ाई में होनहार है उन सभी के लिए तकनीकी क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स स्कीम को शुरू किया गया है।
यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स स्कीम के अंतर्गत कोई भी अभ्यर्थी फ्री में ही कंप्यूटर के विभिन्न प्रकार के कोर्स करके अपनी कौशलता को उच्च स्तर प्रदान कर सकते हैं। यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता अनिवार्य तौर पर होती है।
अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं और कक्षा 12वीं सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं तथा यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको संबंधित सभी प्रकार के नियमों और पात्रता मापदंडों की जानकारी लेनी चाहिए और आवेदन करने का तरीका भी जान लेना चाहिए।
UP Free Computer Course Registration
यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स के अंतर्गत अभ्यर्थियों के लिए 0 कंप्यूटर कोर्स करवाया जाता है इसके अलावा सीसीसी प्रशिक्षण भी दिया जाता है। राज्य में अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर कोर्स सफलतापूर्वक करवाने हेतु विभिन्न केंद्रों का आयोजन भी किया गया है जहां पर अभ्यर्थी आराम से कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों को लाखों की संख्या में कंप्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान करवाने हेतु शामिल किया जाने वाला है। बताते चलें कि ग्रामीण तथा पिछड़े क्षेत्र के शिक्षित अभ्यर्थियों के लिए इस योजना में अधिकांश तौर पर चयनित किया जाएगा।
यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए पात्रता मापदंड
यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स में हिस्सा लेने के लिए निम्न पात्रता मापदंडों की आवश्यकता होती है।-
- ऐसे अभ्यर्थी जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं।
- अभ्यर्थी के परिवार की स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर है तथा मध्यम वर्गीय है।
- अभिभावक की वार्षिक आय 1 लाख रुपए या फिर उस कम ही हो।
- अभ्यर्थी ने कक्षा 12वीं अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण कर ली हो।
यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स की अवधि
जैसा कि हमने बताया है कि यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स के अंतर्गत कोर्स के हिसाब से अवधि अलग-अलग प्रकार से निर्धारित होती है। ऐसे अभ्यर्थी जो वह कंप्यूटर कोर्स करते हैं उन सभी के लिए एक महीने की अवधि निर्धारित की गई है इसके अलावा सीसीसी प्रशिक्षण के लिए 3 महीने तक का समय देना होता है।
प्रशिक्षण की अवधि के दौरान अभ्यर्थी की उपस्थिति 75% या उससे अधिक होना बहुत जरूरी होता है। ऐसे अभ्यर्थी जो बिना किसी कारण तथा सूचना के प्रशिक्षण में 15 दिन तक अनुपस्थित रहते हैं उनकी जगह पर प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थी को स्थान दे दिया जाएगा।
यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स की विशेषताएं
यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स स्कीम की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- इस योजना के अंतर्गत अभ्यर्थियों का पंजीकरण बिल्कुल ही मुफ्त करवाया जाता है।
- यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स के अंतर्गत छात्र तथा छात्राएं दोनों ही शामिल हो सकते हैं।
- कंप्यूटर कोर्स में शामिल प्रशिक्षक के लिए ₹15000 तक की राशि दी जाती है।
- इसके अलावा सीसीसी कोर्स में शामिल प्रशिक्षक को ₹3500 तक मिलते हैं।
- यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स के तहत कौशलता के आधार पर अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं।
यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स में चयन
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स की इस योजना में अभ्यर्थियों का चयन उनकी कक्षा 12 वी के अंकों के आधार पर जिले अनुसार मेरिट के माध्यम से करवाया जाएगा। उपर्युक्त सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन कर लेने के बाद जो अभ्यर्थी शेष बचते हैं उनके लिए प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा।
बताते चले कि अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन विकल्पों के आधार पर वरियता देकर संस्था अनुसार चयनित करके संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जो प्रतीक्षा सूची में रहते हैं उनके लिए अगले चरण में कंप्यूटर कोर्स करवाया जाएगा।
यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन कैसे करें?
यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स में रजिस्ट्रेशन की विधि निम्न प्रकार से है:-
- आपके लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश राज्य के फ्री कंप्यूटर कोर्स के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर कुछ सामान्य जानकारी को पूरा करें और पंजीकरण करें।
- पंजीकरण के दौरान फॉर्म भरना होगा तथा आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद कैप्चा कोड इत्यादि को पूरा करते हुए जानकारी की समीक्षा करें।
- अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हुए इसका प्रिंट प्राप्त कर ले।
- इस प्रकार से फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।











