UP Bijli Bill Mafi Yojana List: यूपी बिजली बिल माफी योजना की नई लिस्ट में नाम चेक करें

On: Thursday, August 14, 2025 8:12 AM
UP Bijli Bill Mafi Yojana List

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बिजली बिल माफी योजना को पूरे राज्य में चलाया जा रहा है। आपको हम बता दें कि इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों के लोगों को बिजली के बढ़ते हुए बिल से राहत देना है।

ऐसे में योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश के लाखों नागरिकों ने अपने आवेदन जमा किए थे। तो जिनके आवेदन स्वीकार किए जा चुके हैं और जिनका बिजली का बिल राज्य सरकार माफ करेगी इन सबकी अब सूची जारी कर दी गई है। तो यदि आपने भी अपना आवेदन जमा किया है ताकि आपका बिजली का बिल क्षमा हो सके तो आपको तुरंत इस लिस्ट को चेक करना चाहिए।

परंतु बहुत से लोगों को नहीं पता होता कि यूपी बिजली बिल माफी योजना लिस्ट कैसे चेक की जाती है। तो ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे इस सूची को ऑनलाइन आसानी के साथ चेक किया जा सकता है। इसलिए यदि आप जानना चाहते हैं उत्तर प्रदेश बिजली बिल माफी योजना सूची को चेक करने की सही प्रक्रिया तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें।

UP Bijli Bill Mafi Yojana List

उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली बिल माफी की योजना को विशेष तौर से राज्य के उन सब परिवारों हेतु आरंभ है जो आर्थिक रूप से कमजोर है। इस प्रकार से जिन परिवारों पर बिजली का बिल यदि बकाया है और जिन्होंने समय पर बिल जमा नहीं किया है तो वे योजना का फायदा ले सकते हैं।

तो बिजली बिल माफी योजना के माध्यम से राज्य सरकार ऐसे परिवारों के बिजली के बिल को क्षमा करेगी जो 1000 वॉट से कम बिजली खपत करते हैं। इस प्रकार से जिन परिवारों पर 200 रूपए से ज्यादा बिजली का बिल बकाया है इन सबको योजना के तहत राहत दी जाएगी।

यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप पर 5000 रूपए का बिजली का बिल बकाया है तो ऐसे में राज्य सरकार आपका सारा ब्याज माफ कर देगी। जबकि इससे ज्यादा बकाया राशि पर 70% तक के ब्याज को क्षमा किया जाता है।

यूपी बिजली बिल माफी योजना लिस्ट की जानकारी

यूपी बिजली बिल माफी योजना लिस्ट को उन सभी उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने अपने आवेदन जमा किए हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के जितने भी लोगों के नाम सम्मिलित किए गए होंगे इन सबके बिजली के बिल को राज्य सरकार द्वारा माफ किया जाएगा।

दरअसल इस सूची को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा केवल ऑनलाइन माध्यम से ही घोषित किया जाता है। इस सूची को चेक करना अत्यंत आसान है क्योंकि इसके लिए आपको संबंधित वेबसाइट पर जाकर लिस्ट को चेक करना होता है। इसलिए यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको तुरंत सूची में अपना नाम ढूंढ लेना चाहिए।

यूपी बिजली बिल माफी योजना लिस्ट के लिए पात्रता मापदंड

यूपी बिजली बिल माफी योजना लिस्ट में उत्तर प्रदेश के केवल वही लोग जोड़े जाते हैं जो नीचे बताए गए सारी पात्रता मापदंड को पूरा करते हैं:-

  • उत्तर प्रदेश सरकार केवल यूपी के स्थाई निवासियों के ही बिजली के बिल को माफ करती है।
  • केवल उन लोगों का ही बिजली का बिल क्षमा किया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
  • योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को खासतौर से फायदा मिलता है।
  • यूपी के रहने वाले जिन निर्धन परिवारों के लोगों का बिजली का बिल बकाया है तो इन्हें इस योजना के तहत पात्र माना जाता है।

यूपी बिजली बिल माफी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और आप यह चाहते हैं कि राज्य सरकार आपके बिजली के बिल को माफ कर दे तो ऐसे में आपको आवेदन जमा करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं:-

  • मतदाता पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास स्थान प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र यदि आवश्यक हो
  • बिजली के बिल की फोटोकॉपी या फिर उपभोक्ता नंबर
  • पासपोर्ट आकार फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

यूपी बिजली बिल माफी योजना लिस्ट कैसे चेक करें?

यूपी बिजली बिल माफी योजना सूची को चेक करना बहुत ज्यादा सरल है लेकिन इसके लिए आपको हमारे द्वारा बताए गए निम्नलिखित सही चरणों को अपनाना होगा:-

  • सर्वप्रथम आप सूची को चेक करने हेतु संबंधित बिजली विभाग की वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब आप होम पेज पर बिजली बिल माफी योजना लिस्ट से संबंधित विकल्प को ढूंढ कर इसको दबा दें।
  • फिर एक नया पृष्ठ आपके सामने आएगा जहां पर आप अपना जिला, ब्लॉक, अपनी ग्राम पंचायत जैसी जानकारी का चयन कर लें।
  • आगे आप खोजें वाले बटन को ढूंढ कर इसको क्लिक कर दें।
  • अब तुरंत ही आपके सामने बिजली बिल माफी योजना सूची प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इस सूची को आप अब चेक करें और यह देखें कि आपका नाम इसमें दर्ज है या नहीं।

Leave a Comment