भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले निवासियों को पशुपालन लोन योजना का फायदा दिया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें जो ग्रामीण इलाके होते हैं इनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते हैं जो वित्तीय तौर पर कमजोर होते हैं।
तो ऐसे लोगों को एसबीआई पशुपालन लोन योजना का फायदा दिया जा रहा है जिससे कि वे अपने पशुपालन के व्यवसाय को आरंभ कर सकें। इस तरह से इस कम लागत वाले व्यवसाय को करके आप सभी ग्रामीण नागरिक खुद को वित्तीय तौर पर काफी ज्यादा सक्षम बना सकते हैं।
अगर आप भी इस अधिक कमाई वाले बिजनेस को करना चाहते हैं तो आपको एसबीआई पशुपालन लोन का लाभ उठाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि स्टेट बैंक से लोन लेने के लिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज, ब्याज दर, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि क्या हैं। इसलिए सारी जानकारी आपको अगर प्राप्त करनी है तो आपको हमारा यह पोस्ट आरंभ से अंत तक पढ़ना पड़ेगा।
SBI Pashupalan Loan Yojana
सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले व्यापारों को नियमित रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में गांव के वातावरण के अनुसार पशुपालन एक ऐसा कारोबार है जो काफी अधिक मुनाफे वाला है। इस तरह से जो ग्रामीण निवासी पैसे ना होने की वजह से पशुपालन नहीं कर पा रहे हैं तो इन्हें अब सरकार द्वारा मदद प्रदान की जा रही है।
इस तरह से हम आपको बता दें कि जो भी इच्छुक ग्रामीण नागरिक सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो वे पशुपालन लोन योजना के तहत लाभ ले सकते हैं। आपको हम बताते चलें कि पशुपालन के काम के लिए सरकार के स्टेट बैंक द्वारा 100000 रूपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराया जा रहा है।
इस प्रकार से जो भी पशुपालक या किसान अथवा ग्रामीण नागरिक पशुपालन के काम को करने में रुचि रखते हैं तो वे बैंक से ऋण लेने के लिए आवेदन दे सकते हैं। दरअसल एसबीआई से पशुपालन लोन लेने के लिए आपको ब्याज दर भी अत्यधिक कम चुकाना पड़ता है जिसकी वजह से यह योजना और भी आकर्षक बनती है।
एसबीआई पशुपालन लोन योजना की ब्याज दर
भारतीय स्टेट बैंक से जो भी गांव के नागरिक पशुपालन हेतु लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो इन्हें ब्याज दर के बारे में भी अवश्य पता होना चाहिए। आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि पशुपालन के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बहुत ही कम ब्याज लिया जाता है।
इस तरह से हम आपको बता दें कि इस ब्याज की दर 7% से आरंभ होती है और जितना लोन आप बैंक से लेंगे इसके आधार पर आपको ब्याज चुकाना होता है। इसलिए लोन लेते समय आप भारतीय स्टेट बैंक से ब्याज दरों के बारे में विस्तृत जानकारी जान सकते हैं।
एसबीआई पशुपालन लोन योजना के लिए पात्रता मानदंड
भारतीय स्टेट बैंक से पशुपालन के व्यवसाय के लिए केवल वही लोग लोन ले सकते हैं जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण कर पाते हैं:-
- एसबीआई पशुपालन लोन योजना के जरिए से लाभ लेने के लिए वही आवेदन दे सकते हैं जो भारतीय नागरिक हैं।
- पशुपालन लोन खासतौर से देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले किसानों व पशुपालकों को दिया जाता है।
- लोन प्राप्त करने हेतु वही आवेदन दे सकते हैं जो छोटे अथवा सीमांत किसान हैं या फिर जो पशुपालक हैं।
- गांव के ऐसे निवासी जो अपने पहले से स्थापित किए गए पशुपालन के कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं वे भी लोन ले सकते हैं।
- आवेदक व्यक्ति का भारतीय स्टेट बैंक से लोन लेने के लिए जरूरी है कि पिछला कोई भी कर्ज बकाया ना हो।
- एसबीआई से पशुपालन लोन लेने हेतु यह भी आवश्यक है कि आवेदक का बैंक खाता संबंधित बैंक में हो।
एसबीआई पशुपालन लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
भारतीय स्टेट बैंक से पशुपालन लोन प्राप्त करने हेतु आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जरूर जमा करने होते हैं जैसे:-
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पशुपालन व्यवसाय से जुड़ी हुई प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- बैंक खाता विवरण
- रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि
एसबीआई पशुपालन लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
भारतीय स्टेट बैंक से पशुपालन लोन प्राप्त करने के लिए आप सभी ग्रामीण नागरिकों को निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाकर आवेदन देना चाहिए:-
- सबसे पहले आपको भारतीय स्टेट बैंक की किसी समीप की बैंक शाखा में चले जाना है।
- अब आगे आपको पशुपालन लोन प्राप्त करने हेतु आवेदन फार्म ले लेना है।
- इसके बाद आपको पशुपालन ऋण आवेदन पत्र को सही प्रकार से भरना है।
- आवेदन पत्र भर लेने के बाद फिर सारे जरूरी दस्तावेज आपको फोटोकॉपी करवा कर फार्म में संलग्न करने हैं।
- इसके बाद आपको बैंक अधिकारी के पास अपना पशुपालन लोन का आवेदन फार्म जमा करना है।
- अब बैंक कर्मी के द्वारा सभी दस्तावेजों की और आवेदन पत्र की जांच की जाएगी।
- जैसे ही सत्यापन का काम पूरा हो जाएगा तो इसके पश्चात आपको पशुपालन हेतु कर्ज मिल जाएगा।











