Sahara India Pariwar Refund Start: सहारा इंडिया परिवार का पैसा वापस आना शुरू

On: Saturday, August 30, 2025 1:26 PM
Sahara India Refund Start

हमारे भारत देश के अलग-अलग स्थानो से करोड़ों लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई सहारा इंडिया कंपनी में निवेश की हुई है जोकि काफी लंबे समय से निवेशकों को नहीं मिली है लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार निवेशकों को निवेश राशि प्रदान की जा रही है और यह निवेश राशि उन सभी निवेशकों को मिल रही है जो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं और सत्यापन की प्रक्रिया में सभी दस्तावेज सही पाए जा रहे हैं।

वर्तमान समय तक संपूर्ण जानकारी होने की वजह से अनेक निवेशकों ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की है तथा निवेश राशि प्राप्त कर ली है इसी प्रकार अन्य निवेशकों को भी राशि मिलने वाली है लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई है तथा वहीं दूसरी तरफ सरकार के द्वारा तथा सुप्रीम कोर्ट के द्वारा कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी जारी की गई है जो कि प्रत्येक निवेशक के लिए काफी महत्वपूर्ण है। और उसके बाद ही निवेश राशि मिलेगी।

सहारा इंडिया परिवार रिफंड

सभी निवेशकों तक निवेश की जाने वाली राशि पहुंचे इसके लिए भारत सरकार के द्वारा अलग-अलग अधिकारियों की नियुक्तियां की गई है तथा उनके द्वारा सहारा इंडिया रिफंड से संबंधित सभी आवश्यक कार्य किए जा रहे है और सभी प्रकार के निवेशकों की राशि उन्हें प्रदान की जा रही है जिसमें अनेक निवेशकों को ₹10,000 की राशि से लेकर ₹50,000 तक की राशि मिली है तो कुछ निवेशकों को इससे ज्यादा की राशि भी प्राप्त हुई है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार सरकार ने नागरिकों को निवेश राशि प्रदान करने के लिए आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया हुआ है जिसके माध्यम से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है और निवेशकों को निवेश राशि प्रदान की जा रही है यह प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में निवेशकों ने निवेश राशि प्राप्त की है और आगे भी इसी प्रकार निवेशकों को निवेश राशि मिलेगी।

Sahara India Pariwar Refund Overview

संगठन का नामनिजी व्यवसायिक समूह
कम्पनी का नामसहारा इंडिया परिवार
पद प्रकारऑनलाइन स्थिति जांचें
व्यक्तिगत विवरणआधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता
न्यूनतम राशि₹10,000
अधिकतम राशि₹50,000
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mocrefund.crcs.gov.in/

सहारा इंडिया रिफंड के लिए पात्रता

जिन्होंने भी सहारा इंडिया कंपनी में निवेश किया हुआ है और चाहते हैं कि निवेश की जाने वाली राशि मिले तो इसके लिए सभी जरूरी निर्धारित शर्तों की पालना जरूर करें। क्योंकि ऐसा करना अनिवार्य है और उसके बाद में निवेश राशि मिल जाएगी शर्तों में सबसे पहली शर्त है कि नागरिक ने निवेश जरूर किया हुआ होना चाहिए वही निवेश निर्धारित सहकारी समितियो में से ही किसी में किया हुआ होना चाहिए।

इसके अलावा निवेशक के जरूरी दस्तावेज बने होने चाहिए क्योंकि अधिकारियों के द्वारा दस्तावेज सबसे पहले चेक किए जाएंगे और यदि दस्तावेज में किसी प्रकार की कोई भी कमी देखने को मिलेगी या गलती देखने को मिलेगी तो तुरंत ही फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। वही केवल उन निवेशकों को निवेश राशि मिलेगी जो केवल आधिकारिक पोर्टल से रजिस्ट्रेशन करेंगे।

सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन की जानकारी

अनेक निवेशक ऐसे मौजूद है जिन्होंने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले पूरी कर ली है लेकिन अभी तक कोई भी निवेश राशि नहीं मिली है ऐसे में जो भी ऐसे निवेशक है सभी सबसे पहले सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर लॉगिन करके स्टेटस को चेक करें अब यदि ऐसा देखने को मिले की किसी कारण की वजह से फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया है तो ऐसी स्थिति में दोबारा से फॉर्म को रि सबमिट करें। लेकिन ध्यान रहे रिजेक्ट होने पर ही करना है।

यदि रिजेक्ट ना हुआ हो तो ऐसी स्थिति में कुछ दिन और इंतजार करना है उसके बाद में सब कुछ चेक हो जाने के बाद राशि मिल जाएगी। वही जो नागरिक फॉर्म रिजेक्ट होने पर फॉर्म को रि सबमिट करेंगे उन्हें अलग से उपलब्ध कराए जाने वाले आधिकारिक पोर्टल के ऑप्शन से ही संपूर्ण प्रक्रिया कंप्लीट करनी है।

सहारा इंडिया रिफंड के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • ₹50000 से ज्यादा राशि होने पर पैन कार्ड
  • जमा खाता संख्या
  • सदस्यता संख्या

सहारा इंडिया परिवार रिफंड पोर्टल

सभी निवेशकों के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद में सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के द्वारा 18 जुलाई 2023 को सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल लॉन्च किया गया था और जिसके बाद से ही निवेशकों को राशि मिलनी शुरू हुई है और काफी ज्यादा जानकारियां आधिकारिक रूप से आने लगी है जबकि पहले निवेशकों को राशि नहीं मिल पा रही थी और निवेशक काफी ज्यादा परेशान थे।

सहारा इंडिया रिफंड के लिए आवेदन कैसे करें?

  • एक बार भी जिन्होंने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वह पोर्टल को ओपन करें।
  • अब पोर्टल पर उपलब्ध डिपॉजिटर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन का चयन करें।
  • फिर आधार कार्ड संख्या तथा मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करनी होगी तो यह जानकारी दर्ज करें।
  • इसके पश्चात सही कैप्चा कोड को दर्ज करें तथा गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करें।
  • अब मोबाइल नंबर के ओटीपी को दर्ज करें और संपूर्ण जानकारी को फॉर्म में भरे।
  • इतना करके जरूरी दस्तावेज सही जानकारी के साथ अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट करें।

FAQs

सहारा इंडिया परिवार का पैसा कब मिलना शुरू होगा?

सहारा इंडिया का पैसा निवेशकों को वर्तमान समय में मिल रहा है।

सहारा इंडिया से पैसा निकालने के लिए क्या करना पड़ेगा?

सहारा इंडिया से पैसा निकालने हेतु सभी निवेशकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके बाद में पैसा मिल जाएगा।

सहारा रिफंड में कितना समय लगता है?

आधिकारिक पोर्टल पर लिखित जानकारी के अनुसार रिफंड मिलने में 45 दिन का समय लगता है।

Leave a Comment