Rajasthan Hamari Beti Yojana: 12वीं पास बेटियों को सरकार दे रही 15000 रूपए

On: Wednesday, July 30, 2025 7:50 AM
Rajasthan Hamari Beti Yojana

राजस्थान हमारी बेटी योजना को राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा आरंभ किया गया है। एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से राज्य की कमजोर वर्ग की कन्याओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ‌आपको हम बता दें कि इस योजना के माध्यम से अब तक लाखों कन्याओं को करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि अगर आप भी राजस्थान राज्य में रहती हैं और एक ऐसी कन्या हैं जो निर्धन परिवार से हैं तो आपको हमारी बेटी योजना का फायदा लेना चाहिए। इस प्रकार से अगर आप चाहते हैं कि आपको गरीबों के कारण शिक्षा से वंचित ना रहना पड़े तो यह योजना आपके लिए काफी लाभदायक है।

अगर आप भी यह चाहती हैं कि आप उच्च शिक्षा के लिए राजस्थान राज्य सरकार से मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करें तो आप ऐसा सरलता से कर सकती हैं। पर आपको अपना आवेदन फार्म कहां और किस प्रकार से भरना पड़ेगा इसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। इसलिए अगर आप एक और होनहार और मेधावी छात्र हैं और राजस्थान की निवासी हैं तो आज आपके लिए हमारा यह आज का पोस्ट काफी महत्वपूर्ण रह सकता है। ‌

Rajasthan Hamari Beti Yojana

राजस्थान हमारी बेटी योजना एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य सामाजिक तौर पर कमजोर परिवारों की बेटियों को शिक्षा के लिए सहायता की जाती है। इस प्रकार से ऐसी कन्याएं जो गरीबों की वजह से या फिर सामाजिक विषमताओं की वजह से उच्च शिक्षा नहीं ले पाती हैं तो इन्हें लाभ दिया जाता है।

यहां आपको हम बताते चलें कि बेटियों की शिक्षा को प्राथमिक जरूरत मानते हुए राजस्थान सरकार ने 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली बेटियों को स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है। हम आपको बता दें कि जो बेटियां 12वीं कक्षा पास कर लेतीं हैं तो इन्हें एक साथ स्कॉलरशिप मिलती है ताकि वे किसी अच्छे कॉलेज में या फिर व्यावसायिक शिक्षा संस्थान में एडमिशन ले सकें।

राजस्थान हमारी बेटी योजना के लाभ

राजस्थान हमारी बेटी योजना के अंतर्गत निम्नलिखित फायदे प्राप्त होते हैं जैसे:-

  • राजस्थान सरकार के द्वारा सरकारी विद्यालयों से कक्षा दसवीं की बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को वित्तीय सहायता दी जाती है।
  • बालिकाओं को कक्षा ग्यारहवीं से लेकर सनाकोत्तर तक की पढ़ाई करने हेतु आर्थिक मदद की जाती है।
  • अगर बालिका किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहती है और कोचिंग ले रही है तो तब इसके लिए भी धनराशि दी जाती है।
  • यदि बालिका बाहर किसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है तो तब हॉस्टल का खर्चा सरकार के द्वारा इस योजना के तहत कवर किया जाता है।
  • अनाथ और गरीब छात्राओं को बिना किसी आर्थिक तंगी के शिक्षा पूरी करने का मौका मिलता है।

राजस्थान हमारी बेटी योजना के तहत सहायता राशि

राजस्थान हमारी बेटी योजना के अंतर्गत छात्राओं को जो सहायता राशि प्राप्त होती है वह कक्षा के अनुसार कुछ इस प्रकार से मिलती है:-

  • कक्षा ग्यारहवीं और कक्षा 12वीं की छात्राओं को एकमुश्त सहायता के तौर पर 15000 रूपए हर साल मिलते हैं।
  • 11वीं और 12वीं की छात्राओं को छात्रावास और कोचिंग फीस जमा करने हेतु अधिकतम 1 लाख रुपए प्राप्त होते हैं।
  • स्नातक और स्नाकोत्तर छात्राओं को एकमुश्त सहायता 25000 रूपए और छात्रावास एवं कोचिंग फीस हेतु अधिकतम 2 लाख रुपए वार्षिक मिलते हैं। ‌

राजस्थान हमारी बेटी योजना के लिए पात्रता शर्तें

अगर आप राजस्थान हमारी बेटी योजना के तहत स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको पहले नीचे बताई गई सारी पात्रता को पूरा करना पड़ेगा:-

  • राजस्थान हमारी बेटी योजना का लाभ देने के लिए जरूरी है कि छात्रा ने प्रथम या फिर द्वितीय स्थान हासिल किया हो और न्यूनतम 75% अंक हासिल किए हों।
  • राजस्थान हमारी बेटी योजना हेतु जरूरी है कि छात्रा का संबंध बीपीएल परिवार से हो अथवा छात्रा अनाथ हो।
  • आवश्यक है कि छात्रा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के अंतर्गत आने वाले राजकीय विद्यालय में पढ़ रही हो।

राजस्थान हमारी बेटी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान हमारी बेटी योजना के अंतर्गत जो भी इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे:-

  • आधार कार्ड
  • यदि छात्रा अनाथ है तो माता और पिता की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड यदि बालिका गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रही है
  • जन आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक विवरण
  • शिक्षा के प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

राजस्थान हमारी बेटी योजना के लिए कैसे करें?

राजस्थान हमारी बेटी योजना के लिए जो भी छात्राएं लाभ लेना चाहती हैं तो इन्हें अपना आवेदन किसी वेबसाइट के जरिए से नहीं करना पड़ेगा। दरअसल छात्रा जिस विद्यालय में पढ़ाई कर रही है उसे अपने इस विद्यालय के जरिए से योजना के लिए आवेदन फार्म जमा करवाना होगा।

यहां आपको हम बता दें कि इसके बाद मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना के फॉर्म को चेक किया जाएगा। ‌बालिका पात्रता रखती होगी तो तब ऐसे में योजना के तहत स्कॉलरशिप और साथ में छात्रावास की सुविधा हेतु अनिवार्य वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Leave a Comment