PM Yashasvi Scholarship Yojana: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

On: Monday, July 28, 2025 9:52 AM
PM Yashasvi Scholarship Yojana

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना को हमारी केंद्र सरकार ने ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया है। दरअसल इस योजना के अंतर्गत सरकार प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और स्नातक हेतु स्कॉलरशिप प्रदान करती है।

इस तरह से इस योजना के अंतर्गत छात्रों को 125000 रूपए तक की स्कॉलरशिप का फायदा मिल सकता है। लेकिन हम आपके यहां बता दें कि इस योजना के अंतर्गत सरकार से छात्रवृत्ति आपको तभी मिल सकती है जब आप सारे पात्रता मानदंड को पूरा करेंगे।

तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप से जुड़ी हुई पूरी जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस तरह से इस पोस्ट में हम आपको पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति का पूरा विवरण बताने के अलावा इसके फायदे, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया का विस्तार पूर्वक विवरण बताएंगे।

PM Yashasvi Scholarship Yojana

हमारी सरकार ने पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना को विद्यार्थियों के लिए शुरू किया है। ‌इस योजना के तहत कक्षा 9 से लेकर 12 तक के छात्रों और छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु पाठ्यक्रम के मुताबिक 75000 से लेकर 125000 तक की स्कॉलरशिप मिलती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कॉलरशिप का फायदा ओबीसी, डीएनटी और इबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को दिया जाता है। इस तरह से हम आपको यहां पर जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि सरकार ने इस छात्रवृत्ति में प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, टॉप क्लास एजुकेशन योजना, टॉप क्लास कॉलेज एजुकेशन योजना और साथ में विद्यार्थियों हेतु हॉस्टल बनवाना इत्यादि को शामिल किया है।

इस प्रकार से पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना का मुख्य रूप से उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए जरूरी आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है। तो जिन विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति खराब होती है वे छात्रवृत्ति का उपयोग करके अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ने के लिए अब मजबूर नहीं होते हैं।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लाभ

प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति के अंतर्गत आप सभी विद्यार्थियों को बहुत सारे फायदे मिलते हैं जैसे:-

  • केंद्र सरकार के द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग, इबीसी वर्ग और साथ में डीएनटी सैनिक वर्ग के होनहार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा को पूरा करने में मदद मिलती है।
  • प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति का फायदा कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को बिना किसी परेशानी के मिलता है ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई आसानी से पूरा कर सकें।
  • छात्रों को योग्यता और इनकी शिक्षा के पाठ्यक्रम के मुताबिक 75 हजार रुपए से लेकर 125000 रुपए तक स्कॉलरशिप का फायदा मिलता है।
  • सरकार से स्कॉलरशिप का पैसा लेकर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के कई प्रकार के खर्चों जैसे कि किताबों के खर्च, ट्यूशन फीस इत्यादि को पूरा कर सकते हैं।
  • जो विद्यार्थी इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं इनका चयन कक्षा आठवीं और दसवीं में हासिल किए गए अंकों के आधार पर होता है।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता

अगर आप एक विद्यार्थी हैं और आपको पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जमा करना है तो आप ऐसा तभी कर सकते हैं जब आप निम्नलिखित सभी पात्रता को पूरा करेंगे:-

  • आवेदक छात्र या छात्रा जरूरी है कि भारत के मूल नागरिक हों।
  • विद्यार्थी के घर के सभी सदस्यों की वार्षिक कमाई ढाई लाख रुपए से अधिक ना हो।
  • छात्र जरूरी तौर पर ओबीसी, इबीसी या डीएनटी श्रेणी से संबंध रखता हो।
  • छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि विद्यार्थी ने कक्षा आठवीं और दसवीं में न्यूनतम 60% तक अंक लिए हों।
  • कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को ही पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप का फायदा मिलता है।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए अगर आप आवेदन देने के इच्छुक हैं और छात्रवृत्ति लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित सारे दस्तावेज होने जरूरी हैं:-

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक विवरण
  • कक्षा आठवीं और दसवीं की मार्कशीट
  • शिक्षण योग्यता के अन्य प्रमाण पत्र
  • स्नातक की शिक्षा हेतु 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन जमा करना अत्यधिक सरल रखा गया है और इसलिए आप सभी विद्यार्थी बिना किसी कठिनाई के निम्नलिखित तरीके से अप्लाई कर सकते हैं:-

  • सर्वप्रथम आपको पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको एप्लीकेंट कॉर्नर वाले अनुभाग में चले जाना है और न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • यहां आपके समक्ष अब एक रजिस्ट्रेशन वाला पेज आएगा जहां पर आपको कुछ महत्वपूर्ण विवरण दर्ज करके सबमिट कर देना है
  • आगे आपको लॉगिन आईडी और साथ में पासवर्ड प्राप्त होगा जिसके जरिए से आपको लॉगिन कर लेना है।
  • यहां अब आपको एप्लीकेंट कॉर्नर में जाकर अप्लाई नाऊ वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति का आवेदन फार्म खुल जाएगा जिसे आपको पूरा भर लेना है।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को भरने के बाद फिर आपको सारे अहम दस्तावेज भी सही से अपलोड करने हैं।
  • सबसे आखिर में आपको सबमिट वाले बटन को दबाकर अपना छात्रवृत्ति वाला आवेदन पत्र जमा कर देना है।
  • यहां पर आपको आपके जमा किए गए आवेदन की एक रसीद प्राप्त होगी जिसे आपको डाउनलोड करके सुरक्षित रखना है।

Leave a Comment