PM Vishwakarma Yojana Registration: पीएम विश्वकर्मा योजना के नए आवेदन शुरू

On: Saturday, August 23, 2025 6:31 AM
PM Vishwakarma Yojana

पीएम विश्वकर्मा योजना को देश की केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार विश्वकर्मा समुदाय के नागरिकों को वित्तीय सहायता करती है। इस प्रकार से 140 से भी ज्यादा पारंपरिक कारीगरों के समुदायों को लाभ दिया जाता है।

इस तरह से इस योजना के अंतर्गत सरकार का मकसद छोटे कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक मदद करना है। यहां आपको हम बता दें कि योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा कुशल कारीगरों को विकसित करना है।‌ तो सरकार के द्वारा विभिन्न व्यवसायों को लक्षित किया जा रहा है।

अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पंजीकरण पूरा करना है तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ना होगा। आज आपको इस पोस्ट में हम बताएंगे कि पीएम विश्वकर्मा योजना के उद्देश्य, पात्रता, वित्तीय सहायता राशि, दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया क्या है। ‌इसलिए सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए पोस्ट काफी मदद कर सकता है।

PM Vishwakarma Yojana Registration

देश की सरकार के द्वारा शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना को पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए लाई गई है। आपको हम जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा विश्वकर्मा समुदायों की जातियों को लाभ दिया जाता है।

इस तरह से योजना के अंतर्गत पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को टूलकिट की खरीदारी हेतु 15000 रूपए की वित्तीय मदद सरकार से मिलती है। इसके अलावा योजना के द्वारा कारीगरों को तकनीकी कौशल भी बिल्कुल मुफ्त में प्रदान किया जाता है। इस तरह से लाभार्थी अपने पारंपरिक कार्य को और भी अधिक कुशलता के साथ करने योग्य बनते हैं।

इतना ही नहीं प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के समय दैनिक भत्ते के तौर पर 500 रूपए भी प्राप्त होते हैं। यह भत्ता हर दिन प्रदान करके सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि नए कौशल को सीखने के लिए लाभार्थियों को कोई भी वित्तीय समस्या ना होने पाए।

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी

जैसा कि हमने आपको बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत केवल वही लोग पंजीकरण कर सकते हैं जो विश्वकर्मा समुदाय से संबंध रखते हैं जैसे :-

  • सुनार
  • मोची
  • लोहार
  • दर्जी
  • कुम्हार
  • बुनकर
  • पारंपरिक गुड़िया बनाने वाले
  • खिलौने बनाने वाले
  • चटाई और झाड़ू बनाने वाले
  • मछली का जाल बनाने वाले
  • अस्त्र बनाने वाले
  • ताला बनाने वाले
  • नाव बनाने वाले
  • माला बनाने वाले
  • कारपेंटर
  • मूर्तिकार
  • राजमिस्त्री
  • बढ़ई
  • धोबी
  • नाई
  • मोची आदि।

पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से अनेकों प्रकार के फायदे प्राप्त होते हैं जिनका विवरण निम्नलिखित दिया गया है :-

  • विश्वकर्मा समुदाय के नागरिकों को सामाजिक और आर्थिक तौर पर विकसित किया जाता है।
  • योजना के तहत लाभार्थी बनाए गए कारीगरों व शिल्पकारों को बिल्कुल फ्री में तकनीकी कौशल मिलता है।
  • प्रशिक्षण के समय प्रतिदिन 500 रुपए का वजीफा भी दिया जाता है।
  • प्रशिक्षण पूरा होने के बाद टूल किट और दूसरे उपकरण की खरीदारी के लिए 15000 रूपए की राशि सरकार से मिलती है।
  • कारीगरों को योजना के तहत दो चरणों में 3 लाख रुपए तक का ऋण केवल 5% की ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है।
  • विश्वकर्मा समुदाय से संबंध रखने वाले गरीब परिवारों के जीवन को बेहतर बनाया जा रहा है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पंजीकरण करने के लिए आप सभी को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा :-

  • योजना के जरिए से विश्वकर्मा समुदाय की लगभग 140 से भी ज्यादा जातियों को फायदा मिलेगा।
  • आवेदन जमा करने वाला व्यक्ति अनिवार्य तौर पर शिल्पकार अथवा कामगार होना चाहिए।
  • आवेदक व्यक्ति के पास पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिएं।
  • आवेदन जमा करने हेतु जरूरी है कि व्यक्ति भारत का रहने वाला निवासी हो।

पीएम विश्वकर्मा योजना हेतु जरूरी दस्तावेज

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के पंजीकरण के लिए आप सभी को नीचे बताए गए सारे दस्तावेज जमा करने होंगे :-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक विवरण

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए अपना पंजीकरण पूरा करना है और सरकार से सहायता लेनी है तो ऐसे में आप अपना आवेदन निम्नलिखित तरीके का उपयोग करके जमा कर सकते हैं –

  • सर्वप्रथम आपको पीएम विश्वकर्मा योजना की संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको योजना हेतु पंजीकरण करने वाला बटन दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • यहां पर आप आपको अपनी यूजर आईडी और अपना पासवर्ड का बनाकर फिर वेबसाइट पर लॉगिन करना है।
  • आगे फिर आपको पीएम विश्वकर्मा के एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा भरना है।
  • इतना करने के बाद फिर सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी एक-एक करते हुए अपलोड करना है।
  • आगे आपको एक प्रमाण पत्र और डिजिटल आईडी प्राप्त होगी जिसका इस्तेमाल आपको अपना फार्म भरने में करना है। ‌
  • आपको अब दोबारा से पीएम विश्वकर्मा वेबसाइट पर लॉगिन करना है।
  • यहां पर अब आपको आवेदन फार्म पूरा भर लेना है और फिर सबमिट वाला बटन दबाना है।

Leave a Comment