PM Vishwakarma Silai Machine Yojana: सिलाई मशीन योजना के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

On: Monday, August 18, 2025 10:09 AM
PM Vishwakarma Silai Machine Yojana

अगर आपको सिलाई का काम आता है तो ऐसे में आप पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना का फायदा लेकर दर्जी का काम शुरू कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हमारी सरकार के द्वारा विशेषकर महिलाओं के लिए यह योजना संचालित की जा रही है।

तो आप सभी को हम बता दें इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। तो सिलाई मशीन को खरीदने के लिए सभी लाभुकों को सरकार 15 हजार रुपए की सहायता प्रदान करती है। इसके अलावा और भी अन्य कई प्रकार के लाभ लाभार्थियों को प्रदान किए जाते हैं।

अगर आपको पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना का फायदा उठाना है तो ऐसे में आपको हमारा आज का यह पोस्ट पढ़ना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि इस योजना का उद्देश्य, फायदे, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन जमा करने की सारी प्रक्रिया। तो इसलिए अगर आपको इस योजना के लिए आवेदन देना है तो यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।

PM Vishwakarma Silai Machine Yojana

हमारे सरकार द्वारा विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना को देशभर की महिलाओं और सिलाई का काम जाने वाले नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। लेकिन हम आपको बता दें कि यह योजना अब विशेष तौर से महिलाओं से जुड़ चुकी है और ज्यादातर महिलाएं ही इसका फायदा ले रही हैं।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि जिन महिलाओं की उम्र 20 साल से लेकर 40 साल तक की है वे अगर आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं तो वे 15000 रूपए की सिलाई मशीन सरकार से प्राप्त कर सकती हैं। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि महिलाओं को इस धनराशि के अलावा 500 रूपए का भत्ता हर दिन प्रशिक्षण के समय भी मिलता है।

तो इस प्रकार से अगर देश की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाएं आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं तो इन्हें इस योजना के जरिए से जरूर लाभ लेना चाहिए। क्योंकि पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता के अलावा बिल्कुल मुफ्त में प्रशिक्षण भी मिलता है।

पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य

सरकार के द्वारा पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना को इस उद्देश्य से आरंभ किया गया है ताकि देश के आर्थिक रूप से निर्बल नागरिकों को खासतौर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसलिए योजना के माध्यम से सरकार 15 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है जिससे कि महिलाएं अपने दर्ज़ी के काम को आरंभ करने के लिए सिलाई मशीन खरीद सकें। इस प्रकार से महिलाएं फिर वित्तीय तौर पर सक्षम बनकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण बेहतर तरीके से करने योग्य बनती हैं।

पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लाभ

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत कई प्रकार के फायदे लाभार्थियों को मिलते हैं जैसे:-

  • योजना के अंतर्गत महिलाओं को सिलाई मशीन हेतु सरकार से मुफ्त में सहायता प्रदान की जाती है।
  • योजना के द्वारा महिलाओं को 15 हजार रुपए का लाभ सिलाई मशीन को खरीदने हेतु मिलता है।
  • लाभार्थी महिलाओं को बिल्कुल मुफ्त में सिलाई मशीन को चलाने का प्रशिक्षण भी मिलता है।
  • प्रशिक्षण के दौरान सरकार की तरफ से हर दिन के हिसाब से 500 रूपए का लाभ अलग से मिलता है।
  • निर्धन परिवारों की महिलाएं अपने घर से सिलाई का काम करके अपने पैरों पर खड़ा हो सकती हैं।

पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता मानदंड

पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना हेतु जिन महिलाओं को लाभ लेना है तो इन्हें इसके अंतर्गत निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूर्ण करना जरूरी है:-

  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना का लाभ देश की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को दिया जाता है।
  • आवेदन जमा करने हेतु केवल वहीं महिलाएं पात्रता रखती हैं जो भारत की रहने वाली मूल निवासी हैं।
  • योजना के लिए आवेदन देने हेतु महिला की उम्र 20 साल से लेकर 40 साल तक होनी अनिवार्य है।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 1.44 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • घर का कोई भी व्यक्ति ना तो आयकर जमा करने वाला हो और ना ही सरकारी पद पर कार्यरत हो।

पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के तहत पंजीकरण पूरा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • सामुदायिक प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • महिला के विधवा अथवा निराश्रित होने का प्रमाण पत्र
  • विकलांग होने की दशा में इसका प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक विवरण
  • रंगीन पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आप पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन के लिए अपने आवेदन को जमा करने की इच्छुक हैं तो ऐसे में आप निम्नलिखित तरीके का उपयोग कर सकती हैं:-

  • पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना हेतु सर्वप्रथम आपको संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब यहां पर आपको मुख्य पेज पर पीएम सिलाई मशीन योजना से संबंधित आवेदन फार्म वाले लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको सही प्रकार से अपना सिलाई मशीन का आवेदन भरना है।
  • अगले चरण में आपको इस योजना के लिए मांगे गए सारे दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
  • अब आपको पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के आवेदन पत्र और दस्तावेजों को जांचने के बाद फिर इसे जमा कर देना है।

Leave a Comment