सरकार दे रही 78000 रूपए की छूट, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के फॉर्म भरना शुरू

On: Thursday, August 7, 2025 10:01 AM
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जो कि केंद्र सरकार के द्वारा देश के सभी राज्यों में संचालित की गई है। यह योजना आधिकारिक रूप से वर्ष 2024 में सामने आई है जिसके अंतर्गत लोगों के लिए बिजली की सुविधा प्रदान करने हेतु सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पैनल लगाए जाते हैं।

ऐसे व्यक्ति जो आर्थिक रूप से कमजोर है तथा बिजली की बढ़ती निरंतर कीमतों से परेशान हो चुके हैं उन सभी के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है क्योंकि वह सोलर पैनल लगवाने से इन सभी समस्याओं का बेहतर समाधान पा सकते है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत विशेष लक्ष्य को सुनिश्चित करके सरकार देश के पिछड़े तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रूप से सोलर पैनल लगवा रही है क्योंकि सर्वेक्षण के अनुसार यहां पर सबसे अधिक बिजली की समस्याएं देखने को मिल रही है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आवेदन करने की आवश्यकता होती है जिसके बाद ही लोगों के लिए सोलर पैनल स्थापित करवाया जाता है। बताते चले कि इस योजना को आकर्षित बनाते हुए आवेदन संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण रूप से ऑनलाइन माध्यम से सक्रिय किया गया है।

यह योजना सरकारी स्तर पर बिजली के क्षेत्र में चलाई जा रही अब तक की सबसे लोकप्रिय योजना बन चुकी है। इस योजना के अंतर्गत लोगों की जरूरत के आधार पर अलग-अलग प्रकार के सोलर पैनल लगाए जाते हैं। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक समझाते है।

पीएम सूर्य घर योजना के लिए पात्रता मापदंड

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ निम्न प्रकार के पात्रता मापदंडों के आधार पर प्रदान किया जाता है:-

  • ऐसे व्यक्ति जो देश के किसी भी राज्यों में निवास करते हैं तथा मूल रूप से भारतीय नागरिक हैं वह आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने हेतु व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी हो तथा वह स्वयं राशन कार्ड धारक हो।
  • आधिकारिक तौर पर उसके पास सोलर पैनल लगवाने के लिए स्वयं की निजी जगह होनी बहुत जरूरी है।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की वार्षिक आय अधिकतम ₹6 लाख तक सीमित होनी चाहिए।

पीएम सूर्य घर योजना में सोलर पैनल क्षमता

सरकार की तरफ से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अधिकतम 3 किलोवाट की क्षमता वाले सोलर पैनल ही स्थापित करवाए जाते हैं जिसके तहत व्यक्ति बहुत ही आसानी के साथ अपनी घरेलू उपयोगी बिजली की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। बताते चले कि लोगों के द्वारा अधिकतम 1 किलोवाट या फिर 2 किलोवाट तक के सोलर पैनल का चुनाव ही किया जा रहा है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यकता के तौर पर जरूरी होते हैं।-

  • पहचान पत्र
  • समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बिजली बिल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर इत्यादि।

पीएम सूर्य घर योजना में इतनी मिलेगी फ्री बिजली

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आकर्षित बनाने के लिए सरकार के द्वारा इस योजना में फ्री बिजली का प्रावधान भी किया गया है अर्थात जो व्यक्ति सोलर पैनल लगवाते हैं उनके लिए हर महीने घरेलू उपयोग हेतु 300 यूनिट तक की बिजली बिना किसी शुल्क के आधार पर बिल्कुल ही फ्री में उपलब्ध करवाई जाएगी।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के फायदे निम्न प्रकार से हैं:-

  • इस योजना में सरकारी अनुदान के तहत सोलर पैनल लग पाएंगे।
  • ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में बिजली की निरंतर सुविधा सक्रिय हो सकेंगी।
  • लोगों के लिए अब बहुत ही सुलभ तरीके से बिना किसी महंगे बिजली बिलों का भुगतान करें बिजली मिल पाएगी।
  • ग्रामीण क्षेत्र से लगाकर देशभर के सभी कोनों में सौर ऊर्जा का विकास अच्छे स्तर पर हो सकेगा।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य

अगर हम केंद्रीय स्तर पर चलाई जा रही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के उद्देश्य के बारे में बात करें तो योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य यही है कि देश में लोगों के लिए सरलता पूर्वक बिजली प्रदान करवाई जा सके और उनके लिए महंगे बिजली बिलों से छुटकारा मिल सके।

इसके अलावा सौर ऊर्जा का विकास करना भी इस योजना का अहम उद्देश्य रहा है। बताते चलें कि सरकार के द्वारा ऐसा लक्ष्य रखा गया है कि वर्ष 2027 तक ग्रामीण क्षेत्र के 10 लाख से अधिक लोगों के लिए तक सोलर पैनल लगाया जाएगा।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है:-

  • आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पंजीकृत होने की आवश्यकता होगी।
  • पंजीकृत हो जाने के बाद आगे बढ़ते हुए अपने राज्य तथा अन्य सभी जानकारी का चयन करें।
  • इसके बाद सामान्य विवरण को पूरा करें और फॉर्म तक पहुंचे।
  • फॉर्म में पूरी जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • दस्तावेज अपलोड हो जाते हैं तो जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर दें।
  • इस तरह से आपका आवेदन यथावत पूर्ण हो जायेगा|

Leave a Comment