समय के बदलाव के चलते देश में कई प्रकार की तकनीकियों का विस्तार करवाया जा रहा है जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को काफी आसान और सहूलियत जनक बना रही है। विभिन्न क्षेत्रों की तरह अब सरकार के द्वारा बिजली के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
बताते चले कि सरकारी तौर पर बिजली की सुविधा को प्रदान करने के लिए और दिन प्रतिदिन बिजली के दामों की बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को शुरू किया गया है जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका सौर ऊर्जा के द्वारा निभाई जा रही है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पैनल लगाए जाते हैं। इन सोलर पैनल के माध्यम से बिल्कुल ही फ्री में लोगों के लिए घरेलू उपयोगी बिजली को प्रदान करवाया जाता है। यह सुविधा लोगों के बीच काफी सराहनीय साबित हो रही है।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लोगों की आवश्यकता के आधार पर अलग-अलग क्षमता वाले सोलर पैनल को स्थापित करवाया जाता है अर्थात जो व्यक्ति अपनी उपयोगिता के अनुसार जिस भी सोलर पैनल के लिए आवेदन करते हैं उसे उसी हिसाब से सब्सिडी मिलती है।
इस सरकारी योजना के अंतर्गत एक बार सोलर पैनल लगवाने के बाद परिवार कई सालों तक निरंतर ही बिल्कुल ही आसानी के साथ बिजली की सुविधाओं को प्राप्त कर सकते हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन करने से पहले इसके सभी पहलुओं को जानना बहुत ही आवश्यक है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए पात्रता मापदंड
सरकार के द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को संतुलित बनाए रखने के लिए इस योजना में विशेष पात्रता माध्यम को भी निर्धारित किया गया है जो निम्न प्रकार से हैं:-
- देश के किसी भी राज्य में निवास करने वाले भारतीय व्यक्ति योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
- ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी है तथा परिवार के मुखिया है वे आवेदन कर सकते हैं।
- बिजली का बिल आवेदक उम्मीदवार के नाम पर ही हर महीने आता हो।
- ऐसे परिवार जिनकी बिजली की उपयोगिता हर महीने 2 किलोवाट तक की है वह योजना का लाभ ले सकते हैं।
- ₹600000 तक की आर्थिक आय वाले परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया जाता है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना के लिए आवेदन कहाँ करें
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लोगों के लिए काफी सरल और सुविधाजनक तरीके से लागू किया गया है जिसके अंतर्गत योजना में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्रक्रिया पूरी करवाई जाती है। इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन कोई भी व्यक्ति बहुत ही आसानी के साथ आवेदन कर सकता है।
बताते चलें कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन हेतु किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है बल्कि यह है प्रक्रिया बिल्कुल ही फ्री होती है। हालांकि उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने हेतु कुछ विशेष आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।
पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की विशेषताएं
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- पीएम सूर्य घर योजना बिजली योजना में अलग-अलग क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए अलग-अलग सब्सिडी प्रदान की जाती है।
- इस योजना में सोलर पैनल के लिए महिला या पुरुष किसी के नाम पर भी आवेदन किया जा सकता है।
- सोलर पैनल लग जाने पर लोगों के लिए 300 किलोवाट तक की मुफ्त बिजली भी हर महीने मिलती है।
- प्रत्येक परिवार के लिए अलग-अलग निजी सोलर पैनल उपलब्ध करवाया जाता है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लक्ष्य
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम सूर्याघर मुक्त बिजली योजना फरवरी 2024 में शुरू की गई है परंतु इस योजना के बारे में ज्यादा लोगों के लिए जानकारी नहीं है जिसके चलते कम लोग ही योजना का लाभ उठा पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में अधिक से अधिक लोगों के लिए लाभ देने हेतु सरकार के द्वारा उन्हें जागरूक करने के कई प्रयास किया जा रहे हैं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सरकारी लक्ष्य है कि वर्ष 2026-27 तक देश के 9 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों के लिए सोलर पैनल की सुविधा दी जा सके ताकि यहां पर बिजली की होने वाली सभी प्रकार की समस्याओं से राहत प्रदान करवाई जाए।
पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार से है:-
- आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्टर्ड होना बहुत जरूरी होगा जिसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
- रजिस्टर्ड होने के बाद अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और आगे बढ़े।
- इसके बाद अपने राज्य समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को निर्देश अनुसार चयनित करते जाना होगा।
- अब कंजूमर नंबर इत्यादि का विवरण भरे और फॉर्म को कंप्लीट करें।
- इसके बाद आवेदक के सभी प्रकार के दस्तावेजों को अपलोड करते हुए सबमिट कर देना होगा।
- इस प्रकार से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन की प्रक्रिया सफल हो जाएगी।











