पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट उन सभी किसानों के लिए अनिवार्य है जो इस योजना के लाभार्थी हैं। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की लाभार्थी सूची को अब योजना के आधिकारिक पोर्टल पर घोषित किया जा चुका है।
इस प्रकार से अगर आप चाहते हैं कि आपको भी योजना के अंतर्गत अगली किस्त का फायदा प्राप्त हो तो आपको तुरंत इस लाभार्थी लिस्ट को चेक कर लेना चाहिए। दरअसल सूची में जिन किसानों का नाम दर्ज किया जाएगा इन सबको ही योजना के तहत किस्त का पैसा मिल पाएगा।
आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट को चेक करने का पूरा तरीका क्या होता है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि आप इस सूची को चेक करने के बाद यह जान सकते हैं कि अगली 2000 रूपए की किस्त आपके बैंक में आएगी या नहीं। तो चलिए आपको हम पीएम किसान लाभार्थी लिस्ट को चेक करने का सारा तरीका बताते हैं।
PM Kisan Beneficiary List
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट को योजना के संबंधित विभाग की तरफ से सार्वजनिक कर दिया गया है। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि इस सूची में सिर्फ उन्हीं किसानों के नामों को शामिल किया गया है जिन्हें 20वीं किस्त के रूप में दो हजार रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी।
तो इसलिए इस योजना के अंतर्गत जो भी किसान लाभार्थी है इन सबको अगली किस्त के घोषित होने से पहले पहले लाभार्थी लिस्ट को जरुर चेक करना चाहिए। दरअसल जब भी हमारी सरकार की तरफ से योजना की किस्त जारी की जाती है तो इससे पूर्व किसानों के लिए बेनिफिशियरी लिस्ट का ऐलान किया जाता है।
तो इस प्रकार से अब क्योंकि इस योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट जारी हो चुकी है तो आप इसमें अपने नाम को देख सकते हैं। इस बात का आपको विशेष तौर से ध्यान रखना होगा कि किसी वजह से अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में नहीं आता है तो फिर आपको किस्त का फायदा नहीं मिलेगा।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
पीएम किसान सम्मान योजना को केंद्र सरकार के द्वारा साल 2019 में 24 फरवरी को आरंभ किया गया था। आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने यह योजना इस उद्देश्य के साथ शुरू की थी कि गरीब किसानों को वित्तीय तौर पर सहायता की जाएगी।
तो इस योजना के तहत जितने भी किसानों को लाभार्थी बनाया जाता है इन्हें हर साल छह हजार रुपए की मदद मिलती है जोकि तीन किस्तों में सीधे तौर पर बैंक खाते में विस्तारित की जाती है। यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि हर किस्त में 2000 रूपए होते हैं और अब तक किसानों को 19 किस्तों का फायदा प्राप्त हो चुका है।
तो ऐसे में हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपको यह 2000 रूपए तभी मिलते हैं जब आपका नाम लाभार्थी सूची में होता है। इस प्रकार से आप इस लिस्ट को योजना के वेब पोर्टल के माध्यम से सरलता के साथ देख सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जो किसान 20वीं किस्त का फायदा लेना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:-
- जरूरी है कि किसान ने अपने आधार से जुड़ी हुई ई-केवाईसी को पूरा किया हो।
- यह भी आवश्यक है कि किसान के पास अपनी खेती की जमीन के सारे और सत्यापित दस्तावेज हों।
- किसान के पास अपना स्वयं का बैंक खाता अवश्य होना चाहिए जिसका डीबीटी चालू हो।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त हेतु जरूरी है कि किसान का नाम लाभार्थी सूची में दर्ज हो।
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जितने भी किसान फायदा लेना चाहते हैं तो इनके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अत्यंत अनिवार्य हैं:-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- भूमि के अहम दस्तावेज
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें?
अगर आप पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट को घर बैठे अपने मोबाइल से चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों को दोहराना होगा:-
- सर्वप्रथम आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको होम पेज पर जाकर फार्मर्स कॉर्नर वाले अनुभाग में बेनिफिशियरी लिस्ट को ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
- यहां अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपको कुछ जानकारी भरने के निर्देश दिए जाएंगे।
- मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद फिर आपको गेट रिपोर्ट के बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- यहां अब तुरंत बाद आपके सामने पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम और दूसरी जानकारी को देख सकते हैं।
- अगर आपका नाम इस सूची में दर्ज है तो फिर यह सुनिश्चित हो जाएगा की योजना का फायदा आपको सरकार से जरूर प्राप्त होगा।











