PM Kaushal Vikas Yojana Registration 2025: फ्री ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे 8000 रूपए, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

On: Friday, August 29, 2025 6:01 AM
PM Kaushal Vikas Yojana Registration

सरकार के द्वारा पीएम कौशल विकास योजना के बारे में एक बार फिर से लेटेस्ट अपडेट को जारी किया गया है जिसके अंतर्गत बताया गया है कि देश में कौशल विकास योजना को फिर से सक्रिय किया जाने वाला है।

अपनी बेसिक शिक्षा पूरी कर चुके ऐसे युवा जो बेरोजगार घूम रहे हैं तथा उनके पास पर्याप्त किसी भी प्रकार का कोई रोजगार नहीं है वे सभी 2025 में पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले प्रशिक्षित केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षण ले सकते हैं।

पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत सरकारी तौर पर प्रशिक्षण लेना उन सभी के लिए काफी कल्याणकारी साबित होने वाला है क्योंकि इन प्रशिक्षकों के तौर पर उन्हें उनके स्किल संबंधी कार्य तो सिखाए ही जाएंगे साथ में मान्यताकृत सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

PM Kaushal Vikas Yojana Registration

पीएम कौशल विकास योजना के संदर्भ में किसी भी प्रकार की आधिकारिक तिथि को घोषित नहीं किया गया है अर्थात उसे योजना में आवेदन करने के लिए अभी तक कोई तिथि सामने नहीं आई है। बता दे की योजना में प्रशिक्षण के आवेदन की तिथि और पूरे डेट शेड्यूल को अलग-अलग प्रकार से रखा जाएगा।

जो उम्मीदवार जिस भी राज्य से ताल्लुक रखते हैं उन्हें अपने राज्य के अनुसार पीएम कौशल विकास योजना की डेट शेड्यूल को जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। पीएम कौशल विकास योजना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बार योजना के पूरे नियम जान लेने चाहिए।

पीएम कौशल विकास योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • योजना से जुड़ने के लिए उम्मीदवार भारत के राज्यों का ही निवासी हो।
  • वही बेसिक तौर पर अपनी कक्षा दसवीं तथा 12वीं की शिक्षा पूरी कर चुका हो।
  • वर्तमान में स्नातक या फिर अन्य किसी कोर्स में अध्यनरत उम्मीदवार भी हिस्सा ले सकते हैं।
  • परिवार की आर्थिक आय सामान्य ही होनी चाहिए तथा उनके पास कोई रोजगार न हो।
  • योजना में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष के ऊपर की हो चुकी है।

पीएम कौशल विकास योजना का उद्देश्य

सरकार के द्वारा पिछले वर्षों से लेकर अभी तक संचालित करवाई जा रही पीएम कौशल विकास योजना का उद्देश्य केवल यह की बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी स्तर पर विशेष प्रकार के प्रशिक्षण और कौशलता प्रदान करवाई जा सके ताकि वह अपनी स्किल को मजबूत बना सके और रोजगार तलाश करने में सरलता हासिल कर सके।

यह योजना देश में बेरोजगारी को कम करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है जिसके अंतर्गत हर साल लाखों की संख्या में अधिकांश राज्यों की उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षकों का आयोजन किया जाता है जो काफी सराहनीय कार्य है।

पीएम कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण

पीएम कौशल विकास योजना में करवाई जाने वाले प्रशिक्षकों से संबंधित कुछ विशेष डिटेल निम्न प्रकार से है:-

  • पीएम कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से करवाए जाते हैं।
  • योजना के ऑफलाइन प्रशिक्षकों के लिए जिला स्तरीय कैंपों को आयोजित किया जाता है।
  • इन प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होता है।
  • प्रशिक्षण की अवधि उम्मीदवार के द्वारा चयनित किए गए कोर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है।
  • प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवार के लिए हर महीने वेतन भी दिया जाता है।
  • ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद सर्टिफिकेट के साथ उन्हें मान्यता प्रदान की जाती है।

पीएम कौशल विकास योजना की जानकारी

पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उन्हें देश के किसी भी कोने में मान्यताकृत सर्टिफिकेट के आधार पर आसानी से रोजगार मिल सकेगा इसके अलावा भी इस योजना में भी रोजगार के कई अवसर प्राप्त कर पाएंगे।

पीएम कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

पीएम कौशल विकास योजना की रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन वेबसाइट को तैयार किया गया है जिसकी प्रक्रिया निम्न प्रकार से है:-

  • सबसे पहले पीएम कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पंजीकरण कंप्लीट करें।
  • इसके बाद योजना के अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करते हुए राज्य, जिला इत्यादि को सेलेक्ट करें।
  • अब आगे बढ़ते हुए फॉर्म भरना होगा तथा अन्य जानकारी पूरी करनी होगी।
  • इसके बाद उम्मीदवार की डॉक्यूमेंट अपलोड करते हुए सबमिट कर देना होगा।
  • अंततः पीएम कौशल विकास योजना में आवेदन सफल हो जाएगा।

Leave a Comment