पीएम आवास योजना ग्रामीण को देशभर के गांव के निवासियों के लिए हमारी सरकार ने शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार का उद्देश्य गरीब बेघर ग्रामीण निवासियों को पक्के मकान की सुविधा देना है।
जो परिवार कच्चे मकान में रहते हैं या फिर बिना छत के घरों में रहते हैं तो इन सबको सरकार से वित्तीय मदद मिलती है। इस तरह से सरकार चाहती है कि देश के गांव के निवासियों को पक्के आवास के लिए सभी आवश्यक मदद की जाए ताकि इनका जीवन बेहतर बन पाए।
ऐसे में जिन ग्रामीण निवासियों ने पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए अपना आवेदन जमा किया है तो इन्हें अब इस लिस्ट को चेक करना चाहिए। परंतु अगर आपको नहीं पता कि पीएम आवास योजना की ग्रामीण सूची कैसे चेक की जाती है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह पोस्ट पढ़ सकते हैं।
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट
पीएम आवास योजना ग्रामीण गांव में रहने वाले निवासियों के लिए बेहद फायदेमंद है। इस तरह से हम आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री के द्वारा वर्ष 2016 में पीएम आवास योजना की शुरुआत की गई थी। तो इस योजना के माध्यम से शहरों में रहने वाले और गांव में रहने वाले नागरिकों को सरकार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है।
ऐसा करने के पीछे हमारी केंद्र सरकार का यही मकसद है कि जो लोग गांव में रहते हैं इन्हें पक्के घर के लिए मदद की जाए। दरअसल आज भी काफी बड़ी मात्रा में ऐसे ग्रामीण निवासी हैं जो असुरक्षित और टूटे-फूटे घरों में रहते हैं। इसलिए इन सभी जरूरतमंद परिवारों को सरकार की तरफ से 1,20,000 रुपए की राशि मुहैया कराई जाती है।
तो इस तरह से हम आपको बता दें कि जब से केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना ग्रामीण को आरंभ किया है तब से लाखों परिवार योजना का लाभ ले चुके हैं। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है और इसलिए इच्छुक ग्रामीण निवासी अपने आवेदन को ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके के जरिए से जमा कर सकते हैं।
PM Awas Yojana Gramin List 2025 Overview
| मंत्रालय का नाम | Housing and Urban Affairs Ministry |
| पोस्ट का नाम | पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट |
| योजना का नाम | पीएम आवास योजना |
| योजना की शुरुआत | 25 जून 2015 |
| उद्देश्य | गरीब परिवार के लिए पक्के माकन बनाना |
| लाभार्थी | निर्धन और कमजोर वर्ग जिनका पक्का माकन नहीं है। |
| प्रथम किस्त | ₹40,000 |
| अनुदान राशि | ₹1,20,000 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmayg.dord.gov.in |
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट जारी
पीएम आवास योजना ग्रामीण सूची उन सभी देश के गांव के निवासियों के लिए प्रकाशित की जा चुकी है जिन्होंने अपना पंजीकरण पूरा किया है। इस तरह से हम आपको यहां जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि यह सूची इस योजना की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।
इसलिए जिन ग्रामीण नागरिकों का नाम इस लिस्ट में सम्मिलित किया गया होगा केवल इनको ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का फायदा मिलेगा। तो सभी ग्रामीण नागरिकों के लिए यह लिस्ट चेक करना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इससे ही इनकी पात्रता सुनिश्चित होती है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्रता
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट के लिए आप सभी को निम्नलिखित सारी पात्रता को पूरा करना जरूरी होता है-
- व्यक्ति जरूरी तौर पर भारतीय नागरिक हो जो देश के किसी गांव में अपने परिवार के साथ रहता हो।
- आवेदक के पास अपना खुद का स्थाई यानी पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- ऐसे ग्रामीण नागरिक जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रहे हैं इन्हें इस योजना के तहत आवेदन देने हेतु पात्र माना गया है।
- वे ग्रामीण निवासी जो किसी कच्चे घर में रहते हैं या फिर झोंपड़ी में रहते हैं वे भी आवेदन दे सकते हैं।
- योजना का फायदा खासकर गरीब महिलाओं को प्राथमिक तौर पर मिलता है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण हेतु आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची में सरकार के द्वारा केवल उन्हीं ग्रामीण नागरिकों के नाम लिखे गए हैं जिनके पास नीचे बताए गए सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- कच्चे घर की फोटो
- बैंक खाता विवरण
- आवेदक की रंगीन फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करे?
जो गांव में रहने वाले व्यक्ति पीएम आवास योजना की ग्रामीण सूची को चेक करना चाहते हैं तो ऐसे में लिस्ट चेक करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों को दोहरा सकते हैं-
- सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण से संबंधित वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
- अब आपको ध्यानपूर्वक आवाससॉफ्ट के विकल्प को ढूंढकर फिर इसके ऊपर क्लिक करना है।
- आपकी स्क्रीन पर एक रिपोर्ट लिखा हुआ ऑप्शन खुलेगा जिसे आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है
- यहां पर अब एक अन्य नया पेज खुलेगा जहां पर आपको कुछ अहम जानकारी जैसे कि आपका राज्य, जिला, ब्लॉक, गांव इत्यादि का चयन करना है।
- सारा विवरण ध्यान से चुन लेने के बाद आपको फिर सबमिट वाले बटन को दबाना है।
- सबमिट के तुरंत बाद आपके सामने पीएम आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी सूची खुलकर आएगी।
- यहां अब आप इस लाभार्थी सूची में यह चेक कर सकते हैं कि आपका नाम दर्ज है अथवा नहीं।
FAQs
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक कर सकते हैं?
इस लाभार्थी सूची को चेक करना बेहद सरल है और आप संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट देख सकते हैं।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सूची में नाम दर्ज होने पर क्या फायदा होगा?
ऐसे में ग्रामीण निवासियों को सरकार से 1,20,000 रुपए की वित्तीय मदद पक्के घर के निर्माण के लिए प्राप्त होगी।
अगर मेरा नाम पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में ना आए तो क्या करूं?
ऐसे में आपको पीएम आवास योजना की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए।











