यदि आपको एकदम से किसी भी वजह से पैसे की आवश्यकता हो और आप किसी व्यक्ति से पैसे मांगे तो जरूरी नहीं है कि आपको वहां से मदद मिल जाए। जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी स्थिति में आप पेटीएम से लोन ले सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि पेटीएम पर्सनल लोन लेना काफी ज्यादा सरल है और उपभोक्ता आसानी के साथ अपने मोबाइल का उपयोग करके आवेदन दे सकते हैं। यहां आपको हम बता दें कि पेटीएम से ग्राहक 10 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक का लोन तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।
तो अगर आप भी चाहते हैं कि कुछ ही मिनट में आपको ऋण मिल जाए तो आपको पेटीएम से लोन लेने के बारे में सोचना चाहिए। यदि आप इस बारे में नहीं जानते तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी से संबंधित जानकारी देने वाले हैं। इसलिए अगर आपको इस बारे में विस्तृत रूप से जानकारी चाहिए कि कैसे आप पेटीएम से कर्ज ले सकते हैं तो यह लेख आपको पढ़ना होगा।
Paytm Personal Loan
सबसे पहले हम आपको पेटीएम के बारे में बताते हैं कि यह एक डिजिटल पेमेंट करने वाला और वित्तीय सेवा प्रदान करने वाला प्लेटफार्म है। इसके द्वारा ग्राहक रिचार्ज कर सकते हैं, अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं, शॉपिंग कर सकते हैं, एक स्थान से दूसरे स्थान पर पैसे भेज सकते हैं।
साथ में हम आपको यह भी बता दें कि अगर आपको म्युचुअल फंड में निवेश करना है तो तब भी आप पेटीएम का उपयोग कर सकते हैं। इतनी सारी सेवाओं के साथ-साथ आप पेटीएम ने पर्सनल लोन को भी शुरू कर दिया है।
यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि पेटीएम ने अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन उपलब्ध कराने के लिए बैंकों के साथ और एनबीएफसी के साथ साझेदारी की है। इसलिए उपभोक्ता अब पेटीएम के द्वारा 10000 रूपए से लेकर 3 लाख रुपए तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
पेटीएम पर्सनल लोन के लिए पात्रता
पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए आपको कुछ पात्रता को पूरा करना होगा जैसे:-
- पेटीएम से लोन प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति भारत का नागरिक हो।
- पेटीएम पर्सनल लोन के लिए आवेदक की उम्र 21 साल से लेकर 60 साल तक हो।
- ऐसे लोग जो अपना कोई व्यवसाय कर रहे हैं या कहीं पर नौकरी करते हैं वे पेटीएम से लोन ले सकते हैं।
- आपके पास पेटीएम खाता होना चाहिए जिसकी केवाईसी भी सत्यापित हो।
- आपको पेटीएम से लोन तभी मिल सकता है जब आपका क्रेडिट स्कोर 650 से अधिक होगा।
- आवेदक के पास अपना खुद का बैंक खाता हो जोकि सक्रिय होना चाहिए।
पेटीएम पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज
पेटीएम से पर्सनल लोन के लिए अगर आप आवेदन देना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होगी इसलिए आप निम्नलिखित बताए गए दस्तावेज लोन लेने से पहले तैयार रखें:-
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- सैलरी रसीद यदि आवेदक नौकरी पैसा है
- व्यवसाय करने वालों के लिए बिजनेस का प्रमाण
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
पेटीएम पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
पेटीएम पर्सनल लोन लेना काफी ज्यादा सरल है और इसके लिए ग्राहक निम्नलिखित बताए गए तरीके का विधिपूर्वक पालन कर सकते हैं:-
- सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में पेटीएम ऐप को खोलना है।
- अब इस एप्लीकेशन के होम पेज पर आपको सर्च बार दिखाई देगा जिसमें आपको लोन्स एंड क्रेडिट कार्ड लिखना है।
- यहां आपके सामने पर्सनल लोन का एक विकल्प आएगा आपको इसके ऊपर क्लिक करके चेक एलिजिबिलिटी पर क्लिक करना है।
- तो इस तरह से पेटीएम के द्वारा आपके प्रोफाइल और क्रेडिट स्कोर के आधार पर यह चेक किया जाएगा कि आप योग्यता रखते हैं या नहीं।
- अगर आप लोन लेने के लिए योग्य हैं तो ऐसे में आपको अपनी आवश्यकता के मुताबिक लोन की राशि को भर लेना है।
- इसके बाद आपको भुगतान की अवधि को 3 माह से लेकर 60 माह तक अपनी सुविधा के अनुसार चुन लेना है।
- आगे फिर आपको सारी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि पैन नंबर, आधार संख्या, बैंक विवरण, आय विवरण इत्यादि को दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको अपना लोन का आवेदन जमा कर देना है और आपके दस्तावेज और जानकारी को अब सत्यापित किया जाएगा।
- अगर लोन स्वीकृत हो जाता है तो तुरंत आपके बैंक खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।











