पुरुषों की तरह वर्तमान समय में महिलाएं भी आगे बढ़ रही है और ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीकों से कार्य कर रही है जिसे देखते हुए और भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से महिलाएं जॉब प्राप्त कर सकती है और काम करके रोजगार ले सकती है ऐसे में ऐसी महिलाएं जिनके पास वर्तमान समय में काम नहीं है और काम करना है उन्हें जरूर योजना में आवेदन करना चाहिए।
इससे आसानी से काम मिल जाएगा और काम भी अपना मन पसंदीदा किसी भी प्रकार का किया जा सकता है। योजना के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। जॉब में वर्क फ्रॉम होम जॉब के लिए आवेदन करने पर सबसे बड़ा फायदा यह देखने को मिलेगा की जॉब करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी घर से ही जॉब करके पैसा कमाया जा सकेगा।
Mukhya Mantri Work From Home Yojana
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना दिन प्रतिदिन बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो रही है क्योंकि अनेक महिलाओं को इस योजना की वजह से जॉब मिल गई है और अभी भी अनेक महिलाओं के द्वारा जॉब को प्राप्त करने के लिए इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है ऐसे में अन्य महिलाओं के पास भी जॉब को प्राप्त करने का वर्तमान समय में एक अच्छा मौका है।
वहीं सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आए दिन अलग-अलग प्रकार की जॉब आती रहती है जिसके चलते जो महिलाएं आगे कभी जॉब के लिए आवेदन करना चाहे वह आगे भी आवेदन कर सकेंगी। राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली यह योजना महिलाओं के लिए काफी ज्यादा लाभदायक योजना साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लाभ
- इस योजना के माध्यम से महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की जॉब को प्राप्त कर सकती हैं।
- जो महिलाएं ऑनलाइन जॉब करना चाहती है वह ऑनलाइन में डाटा एंट्री फोटो एडिटिंग वीडियो एडिटिंग कस्टमर सपोर्ट सोशल मीडिया मैनेजर तथा और भी ऑनलाइन होने वाली अनेक प्रकार की जॉब कर सकती हैं।
- ऑफलाइन में सिलाई की जॉब पैकेजिंग की जॉब तथा दूसरी कोई भी जॉब कर सकती है।
- घर से होने वाली जॉब मिलने की वजह से महिलाएं घर के काम के साथ ही जॉब करके हर महीने कुछ राशि कमा सकती है।
- इस योजना की वजह से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की जानकारी
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के चलते किसी भी प्रकार की जॉब प्राप्त करने के लिए स्किल जरूर होनी चाहिए जैसे कि अगर सोशल मीडिया मैनेजर की जॉब करनी है तो इसके लिए स्किल में सोशल मीडिया अकाउंट को सही तरीके से हैंडल करना आना चाहिए तथा इसके अलावा और भी अन्य प्रकार की स्किल है जिस प्रकार की जॉब के लिए आवेदन किया जाएगा उसी के अनुसार स्किल जरूर होनी चाहिए तभी जॉब मिलेगी।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता
- महिला राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए आवेदन केवल महिलाओं के लिए मान्य होंगे|
- महिला की न्यूनतम आयु इस योजना के तहत जॉब को प्राप्त करने के लिए 18 वर्ष जरूर होनी चाहिए।
- महिला की पढ़ाई पद के अनुसार होनी चाहिए जिसमें 8वीं कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं कक्षा आदि शामिल है।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- जन आधार कार्ड
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले महिला वर्क फ्रॉम होम योजना के आधिकारिक पोर्टल को स्मार्टफोन में ओपन करें।
- अब पेज को स्क्रॉल करके अलग-अलग प्रकार की जॉब में से किसी भी एक प्रकार की जॉब का चयन करें।
- इसके बाद जॉब से जुड़ी जानकारी जाने और पात्रता को चेक करें।
- फिर आवेदन करें का ऑप्शन दिखेगा तो इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करके न्यू यूजर रजिस्टर के ऑप्शन का चयन करें और टर्म्स एंड कंडीशन को पढ़कर टिक मार्क करें।
- फिर जन आधार संख्या दर्ज करनी है और अन्य जानकारी भी दर्ज करके आवेदन फॉर्म को पूरा करके सबमिट करें इस तरीके से आवेदन हो जाएगा।










