Mukhya Mantri Medhavi Vidyarthi Yojana: 12वी पास छात्रों की होगी फीस माफ़

On: Friday, August 1, 2025 9:23 AM
Mukhya Mantri Medhavi Vidyarthi Yojana

मध्य प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना को संचालित किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को मदद की जाती है। इस योजना के तहत 12वीं कक्षा पास कर चुके छात्रों को वित्तीय सहायता की जाती है।

जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के सभी होनहार छात्रों को स्नातक स्तर पर उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु आर्थिक मदद करती है। तो ऐसे विद्यार्थी जो आगे किसी कॉलेज में या फिर तकनीकी शिक्षा संस्थान में प्रवेश पाना चाहते हैं तो वे इस योजना के तहत स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के माध्यम से यदि आपको फायदा उठाना है तो इसके लिए आपको आवेदन का तरीका पता होना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि यह योजना क्या है और मध्य प्रदेश सरकार से आप कैसे छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। साथ में योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया का भी बताएंगे।

Mukhya Mantri Medhavi Vidyarthi Yojana

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा अपने राज्य के विद्यार्थियों हेतु कई प्रकार की छात्रवृत्तियों को शुरू किया गया है। ऐसे में हम आपको बता दें कि राज्य के होनहार यानी मेधावी छात्रों हेतु एक नई योजना आरंभ की गई है। इस तरह से हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना को ऐसे छात्रों के लिए शुरू किया गया है जिन्होंने 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं में बहुत अच्छे अंक हासिल किए हैं।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि ऐसे छात्र जिन्होंने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड की परीक्षा में 70% या इससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं वे सब इस योजना के तहत फायदा ले सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको बता दें कि इस योजना का फायदा वे विद्यार्थी भी ले सकते हैं जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा 85% या फिर इससे अधिक अंकों से पास की है।

तो आपको हम यहां पर जानकारी के लिए यह भी बता देना चाहते हैं कि यह छात्रवृत्ति केवल ऐसे विद्यार्थियों को मिलती है जो उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। इस प्रकार से एमपी के 12वीं कक्षा को पास करने वाले छात्र और छात्राएं मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का मुख्य उद्देश्य अपने राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए आवश्यक सहायता देना है। दरअसल मध्य प्रदेश में ऐसे बहुत सारे छात्र हैं जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं परंतु शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

ऐसे में राज्य सरकार द्वारा इन सभी होनहार छात्रों को पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता की जाती है ताकि वे आगे स्नातक के पाठ्यक्रम में एडमिशन लेकर उच्च शिक्षा ले सकें। ‌इस प्रकार से एमपी सरकार का केवल यही उद्देश्य है कि जो होनहार विद्यार्थी हैं इन सबको शिक्षा के लिए अनिवार्य मदद करके इनका भविष्य बेहतर बनाया जाए।

इस प्रकार से योजना के अंतर्गत लाभार्थी बनाए जाने वाले छात्रों की मध्य प्रदेश सरकार कॉलेज की ट्यूशन फीस को माफ कर देती है। साथ में किताबें खरीदने और छात्रावास के खर्च और दूसरे शिक्षा से जुड़े हुए खर्चों के लिए आर्थिक मदद करती है। जो विद्यार्थी प्रतिष्ठित संस्थानों से एमबीबीएस, बीडीएस, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा जैसे कोर्स कर रहे हैं इन्हें विशेष तौर से लाभ मिलता है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लाभ

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत कई प्रकार के फायदे प्राप्त होते हैं जैसे:-

  • एमपी सरकार द्वारा 12वीं के बाद मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • छात्रों की उच्च शिक्षा की पढ़ाई के खर्चे को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा वहन किया जाता है।
  • जो विद्यार्थी छात्रावास में रहते हैं तो इसके लिए भी वित्तीय सहायता राज्य सरकार से मिलती है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सरलता रहती है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए पात्रता

निम्नलिखित हम आपको मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए पात्रता मानदंड के बारे में बता रहे हैं ताकि आप इसके अंतर्गत आने पर ही अपना आवेदन जमा कर सकें –

  • छात्र जरूरी है कि छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु मध्य प्रदेश का मूल निवासी हो।
  • विद्यार्थी के घर के सारे सदस्यों की कुल सालाना आमदनी 6 लाख से ज्यादा ना हो।
  • छात्र ने जरूरी है कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से 12वीं कक्षा कम से कम 70% अंकों के साथ पास की हो।
  • मध्य प्रदेश के ऐसे छात्र जिन्होंने सीबीएसई से 12वीं कक्षा पास की है तो इनके न्यूनतम अंक 85% होने जरूरी हैं।
  • आवेदक छात्र जरूरी है कि आर्थिक तौर पर निर्धन परिवार से संबंध रखता हो।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए अपना आवेदन जमा करने जा रहे हैं तो ऐसे में आपके पास निम्न बताए गए सारे दस्तावेज उपलब्ध होने जरूरी हैं:-

  • आधार कार्ड
  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार की आमदनी का प्रमाण पत्र
  • शिक्षा संस्थान द्वारा जारी किया गया शुल्क प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आप मध्य प्रदेश में रहते हैं और मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन जमा करने के इच्छुक हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित चरणों को हमारे बताए गए तरीके के अनुसार दोहराना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको संबंधित योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन वाला एक विकल्प मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • यहां अब आपको अपने अकादमिक साल का चयन करना है और अगले पेज पर न्यू एप्लीकेंट का बटन दबाना है।
  • इसके पश्चात फिर आपको ओटीपी आधारित सत्यापन को पूरा करना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा जिसमें आपको पूछी गई जानकारी को दर्ज करके पंजीकरण करना है।
  • पंजीकरण के बाद फिर आपको वेबसाइट के होम पेज पर वापस आना है और लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना को चुनकर अप्लाई वाले बटन को दबाना है।
  • अब आवेदन फार्म में सारी जानकारी को सही प्रकार से दर्ज करना है और दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • इसके बाद अंत में आपको मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी के एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करके आवेदन नंबर को संभाल कर रखना है।

Leave a Comment