मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना राज्य की लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने हेतु आरंभ की गई है। इस तरह से हम आपको बता दें कि बिहार राज्य की कन्याओं को इस योजना के तहत जन्म होने के बाद से स्नातक तक की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता मिलती है।
जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार गरीब कन्याओं को 50 हजार रुपए का लाभ देगी जिससे कि वे अपनी शिक्षा को सही प्रकार से पूरा कर सकें। देखा जाए तो राज्य सरकार का यह एक ऐसा महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत बिहार की बेटियों की स्थिति काफी हद तक बेहतर बन सकती है।
अगर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025 के बारे में जानकारी चाहिए तो ऐसे में आप हमारा आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं। आपको आज हम बताएंगे कि यह योजना क्या है, इसका उद्देश्य, योजना के तहत सहायता की राशि, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन कैसे दिया जा सकता है इसका भी पूरा विवरण बताएंगे।
Mukhya Mantri Kanya Utthan Yojana
बिहार की सरकार के द्वारा अपने राज्य की गरीब बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गई है। यह एक यह ऐसी योजना है जिसके माध्यम से लाभार्थी बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक तक राज्य सरकार द्वारा जरूरी सहायता मिलेगी। इस तरह से हम आपको बता दें कि योजना के द्वारा कन्याओं को शिक्षा हेतु 50000 रुपए की मदद प्रदान की जाएगी।
बिहार सरकार के अच्छे मदद प्राप्त करके राज्य की बेटियां अपनी शिक्षा को भली-भांति पूरा कर सकती हैं। साथ ही यह पैसा बालिकाएं अपनी निजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी उपयोग कर सकती हैं। अगर आप बिहार की निवासी हैं और एक कन्या हैं तो आप अपना आवेदन अब जमा करके योजना का फायदा ले सकती हैं।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य
बिहार राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को इस उद्देश्य से आरंभ किया है कि बालिकाओं को शिक्षा के प्रति मदद प्रदान की जाए। दरअसल बिहार की ऐसी बहुत सारी कन्याएं हैं जिनको लेकर समाज की सोच काफी ज्यादा नकारात्मक है। तो ऐसे में राज्य सरकार लोगों की इस सोच को बदलना चाहती है और बालिकाओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है।
इस प्रकार से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से राज्य की बेटियों का विकास किया जाता है। तो राज्य की जो गरीब परिवारों की कन्याएं हैं इन सबको उच्च शिक्षा के लिए बिहार सरकार अनिवार्य सहायता प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता
अगर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लाभ लेना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित बताई गई सारी पात्रता को पूरा करना होगा:-
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक है कि कन्या बिहार राज्य की स्थाई निवासी हो।
- कन्या अनिवार्य है कि आर्थिक रूप से निर्बल परिवार से संबंध रखती हो।
- जो बालिकाएं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंध रखती हैं इन सबको योजना के तहत प्राथमिकता मिलती है।
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ एक परिवार की दो बालिकाओं को मिलता है।
- योजना के तहत जरूरी है कि कन्या बिहार राज्य के किसी सरकारी स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रही हो।
- इस योजना के तहत लाभ देने के लिए जरूरी है कि बेटी के जन्म होने के लगभग एक या फिर दो साल के भीतर आवेदन किया गया हो।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्नलिखित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक हैं जैसे:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कन्या के शिक्षा योग्यता के प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार फोटो
- बैंक पासबुक विवरण
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप बिहार के निवासी हैं और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित तरीके का इस्तेमाल करना होगा:-
- सबसे पहले आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको होम पेज पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना वाला एक विकल्प मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- आगे आपको स्टूडेंट क्लिक हियरे टू अप्लाई के विकल्प को ढूंढना है और फिर इस पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से अब आपके सामने एक अन्य पेज आएगा जहां पर आपको सभी मांगी गई जानकारी को लिखना है और फिर अपने ओटीपी को सत्यापित कर लेना है।
- आगे आपको पंजीकरण संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद लॉगिन वाला बटन दबाना है।
- यहां अब आपके सामने बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का आवेदन फार्म आएगा जिसे आपको सही से भरना है।
- आपको अब सारे दस्तावेज भी एक के बाद एक सही प्रकार से स्कैन करके अपलोड करने हैं।
- इस तरह से अब आपका आवेदन बिल्कुल तैयार है और आपको सबमिट वाला बटन दबा देना है।











