MP Anganwadi Bharti Merit List: इस दिन आएगी एमपी आंगनवाड़ी भर्ती की नई मेरिट लिस्ट

On: Monday, August 4, 2025 10:11 AM
MP Anganwadi Bharti Merit List

मध्य प्रदेश राज्य में काफी लंबे समय के बाद महिला तथा बाल विकास मंत्रालय के द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी किया गया था जिसकी आवेदन प्रक्रिया मार्च से अप्रैल महीने के बीच पूरी करवाई गई है। बताते चलें की भर्ती के तहत 19504 पदों की भर्ती की जाने वाली है।

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत मुख्य रूप से सहायता तथा कार्यकर्ता के लिए पदों के लिए महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक 1 महीने की आवेदन प्रक्रिया के तहत मध्य प्रदेश राज्य की कुल 3.3 लाख महिलाओं ने अपने आवेदन जमा किए हैं तथा पदों की उम्मीदवार है।

भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद इस बाकी के समय में लगभग सभी प्रकार की तकनीकी तथा सरकारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है जिसके तहत महिलाओं के आवेदन की वेरिफिकेशन के तौर पर उनकी योग्यताओं का मापन किया जा चुका है।

MP Anganwadi Bharti Merit List

आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए ज्ञात होगा की भर्ती की चयन प्रक्रिया योग्यता आधारित होगी जिसके तहत महिलाओं का सिलेक्शन मेरिट के तौर पर करवाया जाने वाला है। विभाग के द्वारा आवेदन के बाद अब पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तैयारी चल रही है।

ऐसी महिलाएं जिन्होंने किसी भी पद के लिए आवेदन किया है उन सभी के बीच यह जानने की काफी इच्छा है कि आंगनबाड़ी भर्ती की पहली तथा बाकी की मेरिट लिस्ट कब तक जारी होगी। महिलाओं की गंभीरता को देखते हुए विभाग के द्वारा हाल ही में लेटेस्ट अपडेट जारी की गई है।

प्राप्त अपडेट के मुताबिक ऐसा पता चला है कि अब बहुत ही जल्द आंगनबाड़ी भर्ती के पदों की पहली मेरिट लिस्ट को जारी किया जा सकता है। इस लिस्ट में मुख्य रूप से उच्च स्तर की योग्यता वाली महिलाओं के नाम शॉर्ट लिस्ट करवाए जाएंगे।

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए योग्यताएं

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती की मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार महिलाओं के नाम निम्न योग्यताओं के आधार पर शामिल किए जाएंगे:-

  • ऐसी महिला जो मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी है तथा यहीं पर निवास करती हैं।
  • महिला ने अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए ही आवेदन किया हो।
  • महिला की शैक्षिक योग्यता सहायका पद के लिए दसवीं तथा 12 वीं होनी चाहिए।
  • इसके अलावा कार्यकर्ता के पद के लिए बेसिक कक्षाओं के साथ ग्रेजुएट भी आवश्यक है।
  • महिला की कक्षा 12वीं तथा स्नातक में उत्कृष्ट अंक होना बहुत जरूरी है।

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट कब होगी जारी

बताते चलें कि महिला तथा बाल विकास मंत्रालय के द्वारा एमपी आंगनवाड़ी भर्ती की पहली मेरिट जारी होने के लिए किसी भी प्रकार की तिथि अभी तक जारी नहीं की गई है हालांकि लेटेस्ट अपडेट के अनुसार ऐसा बताया गया है कि यह मेरिट लिस्ट अगस्त महीने के प्रारंभिक सप्ताह में जारी हो सकती है।

भर्ती की मेरिट लिस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भी विशेष दावे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न पेजों के तहत बताया जा रहा है कि मेरिट लिस्ट को 30 जुलाई 2025 से 6 अगस्त 2025 के बीच में जारी किए जाने की उम्मीद है हालांकि अभी तक पुष्टिकृत निर्णय आना बाकी है।

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत कट ऑफ

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जारी किए गए पदों हेतु अभी तक विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार के कट ऑफ को प्रत्यक्ष नहीं किया गया है। हालांकि अनुमानित तौर पर सभी श्रेणियां की महिलाओं के लिए निम्न प्रकार का कट ऑफ हो सकता है:-

  • सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए 90% या फिर उससे ऊपर का हो सकता है।
  • इसके अलावा पिछड़ा वर्ग की श्रेणी की महिलाओं के लिए यह कट ऑफ 85% तक का होने कीउम्मीद है।
  • अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए कट ऑफ 80% या उससे ऊपर तक का होगा।
  • अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए 75% या फिर 80% तक का कट ऑफ जारी हो सकता है।
  • इस कट ऑफ पर किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। उम्मीदवार महिलाएं निश्चित कट ऑफ आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक करें।

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

ऐसी महिलाए जिनके लिए ऑनलाइन आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट चेक करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है उन सभी के लिए निम्न चरणों का पालन करना अनिवार्य होगा:-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट वाले अनुभाग में पहुंचना होगा।
  • इस अनुभाग में आपके लिए लेटेस्ट लिंक में से जारी हुई मेरिट की लिंक दिखेगी।
  • इस लिंक को सेलेक्ट करें और आगे पहुंचे जहां पर अपनी अनिवार्य जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरे और डायरेक्ट सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार से ऑनलाइन मेरिट लिस्ट प्रदर्शन हो जाएगी जहां से महिलाएं अपनी स्थिति देख सकती है।

Latest Stories

Leave a Comment