LIC Bima Sakhi Yojana: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रूपए, जल्दी करें आवेदन

On: Wednesday, August 13, 2025 6:42 AM
LIC Bima Sakhi Yojana

हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा हरियाणा राज्य के पानीपत में एलआईसी बीमा सखी योजना को शुरू किया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना को खासतौर से महिलाओं के लिए आरंभ किया गया है। इस प्रकार से पानीपत की जितनी भी महिलाएं शिक्षित हैं और आत्मनिर्भर बनना चाहती है इन सबके लिए इस योजना को आरंभ किया गया है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के माध्यम से केवल वहीं महिलाएं बीमा सखी बन सकती है जिन्होंने न्यूनतम दसवीं कक्षा तक शिक्षा हासिल की होगी। इस तरह से हम आपको यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि बीमा सखी योजना के द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम केवल ऐसी महिलाओं को ही लाभ दे रहा है जिनकी उम्र 18 साल से लेकर 70 साल तक के बीच में है।

इसलिए अगर आप इस योजना का फायदा लेना चाहती हैं और भारतीय जीवन बीमा निगम की इस योजना का हिस्सा बनना चाहती हैं, तो आपको बीमा सखी योजना के लिए अपना आवेदन अनिवार्य तौर पर जमा करना होगा। तो चलिए आपको बताते हैं इस योजना की सारी बातें।

LIC Bima Sakhi Yojana

सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ मिलकर हमारी केंद्र सरकार ने बीमा सखी योजना को शुरू किया है। यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से सरकार का मुख्य रूप से उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

इसके अलावा हम आपको यहां पर यह भी बताना चाहते हैं कि इस योजना के माध्यम से जिन महिलाओं को लाभार्थी बनाया जाएगा इन्हें हर महीने 5000 रूपए से लेकर 7000 रूपए तक का भत्ता सरकार से प्राप्त होगा।

लेकिन हम आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत आपको तभी लाभ मिल सकता है जब आप इस योजना का सारा विवरण जानने के बाद अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करेंगीं।

एलआईसी बीमा सखी योजना में महिलाओं को मिलेगा 3 वर्षों का प्रशिक्षण

भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा इस योजना के तहत ऐसी महिलाओं को लक्षित किया जाएगा जिन्होंने कक्षा दसवीं पास कर ली है। इसके अलावा हम आपको बता दें कि जिन महिलाओं की उम्र 18 साल से लेकर 70 साल तक के बीच में है इन सब महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बीमा सखी योजना के अंतर्गत महिलाओं को इस बात का प्रशिक्षण मिलेगा कि कैसे आम नागरिकों को बीमा के महत्व से रूबरू कराया जाए। इस सबके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि बीमा सखी प्रशिक्षण के समय महिलाओं को सरकार द्वारा एक तय की गई धनराशि भी हर महीने मिलेगी।

तो इस तरह से 3 वर्षों का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं भारतीय जीवन बीमा में एजेंट बनने के बाद काम कर पाएंगीं। यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि अगर किसी महिला ने स्नातक कर लिया है, तो ऐसे में इसके सामने अवसर होगा कि डिवेलपमेंट ऑफिसर के पद पर इसे काम मिल जाए।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए अपने आवेदन पत्र को जमा करना चाहती हैं तो ऐसे में आपके पास कुछ कागजात अनिवार्य तौर पर उपलब्ध होने चाहिएं:-

  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कक्षा दसवीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • इमेल आईडी आदि

एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत मिलेंगी इतनी राशि

एलआईसी बीमा सखी योजना का जितनी भी महिलाएं लाभ लेना चाहती हैं तो इन सबको हम बता दें कि आपको प्रशिक्षण के समय कुछ राशि सरकार से प्राप्त होगी। तो प्रथम वर्ष में महिलाओं को 24 पॉलिसी को बेचने का लक्ष्य दिया जाएगा। इस तरह से महिलाओं को प्रति महीने अनिवार्य तौर पर दो इंश्योरेंस पॉलिसी को बेचना होगा।

यहां आपको हम यह भी जानकारी देते चलें कि पहले वर्ष में महिलाओं को बोनस के अलावा कमीशन की राशि के रूप में 48 हजार रुपए भी प्राप्त होंगे। इस प्रकार से हम आपको बताते चलें कि यदि महिलाएं 2 पॉलिसी प्लान बेचतीं हैं तो इन्हें 4000 रूपए का कमीशन प्राप्त होगा।

इस तरह से हम आपको यहां पर यह भी जानकारी के लिए बताते चलें कि पहले वर्ष में महिला ने जो 24 पॉलिसी कराई होंगी, इनमें से 65% पॉलिसी को आप सभी महिलाओं को दूसरे और तीसरे वर्ष में सक्रिय रखना होगा।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आप भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर चले जाएं।
  • अब यहां पर आप क्लिक हियर टू बीमा सखी लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर दें।
  • इतना करते ही आपके समक्ष एक अन्य पेज आएगा जहां पर आप अपना पूरा नाम, अपनी जन्म की तारीख, अपना मोबाइल नंबर, अपनी ईमेल आईडी और अपने घर के पते को लिख दें।
  • अगर आवेदक का एलआईसी के किसी एजेंट, कर्मचारी, डिवेलपमेंट ऑफिसर या मेडिकल एग्जामिनर से कोई रिश्ता है तो इसके बारे में यहां जानकारी देनी पड़ेगी।
  • अब आपके सामने कैप्चा कोड प्रदर्शित होगा उसे भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करे दे।
  • बस इस तरह से आप बीमा सखी योजना के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं।

Leave a Comment