केंद्र सरकार के द्वारा सभी महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना को संचालित किया जा रहा है। यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से महिलाओं को वित्तीय तौर पर मजबूत बनाने हेतु बिना ब्याज के तकरीबन 1 लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक के लोन को उपलब्ध कराया जा रहा है।
आपको हम यहां बता दें कि इस योजना के जरिए से सरकार ने अपना यह लक्ष्य निर्धारित किया है कि तीन करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाएगा जिससे कि वे आत्मनिर्भर बन सकें। ऐसे में अगर आप भी लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं और अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारना चाहती है तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह पोस्ट पढ़ना चाहिए।
आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लखपति दीदी योजना क्या है, लखपति दीदी योजना को कब शुरू किया गया, इस योजना के लिए पात्रता मानदंड, फायदे, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि की पूरी जानकारी देंगे। तो चलिए लखपति दीदी योजना की विस्तृत जानकारी आपको बताते हैं।
Lakhpati Didi Yojana
यदि आप नहीं जानते तो हम आपको बता दें कि केंद्र सरकार की दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शुरू की गई लखपति दीदी योजना एक ऐसी पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक तौर पर सरकार आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। यह योजना सरकार ने इसलिए शुरू की है ताकि महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाए और इन्हें कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार के लिए वित्तीय सहायता दी जाए।
इस योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को पात्र बनाया जाता है इन्हें एक लाख रुपए से लेकर पांच लाख रुपए तक का बिल्कुल ब्याज मुक्त लोन भी सरकार देती है। इस तरह से सरकार से यह लोन प्राप्त करके महिलाएं पशुपालन, सिलाई, खेती-बाड़ी, ब्यूटी पार्लर, हस्तशिल्प जैसे कामों को पूरा कर सकती हैं।
तो हम आपको बता दें कि इससे महिलाओं की ना केवल आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी बल्कि इनके परिवार की कमाई भी बढ़ेगी। इस सबके कारण इन्हें समाज में एक अलग पहचान मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का सशक्तिकरण भी संभव हो सकेगा।
लखपति दीदी योजना की जानकारी
यदि आप नहीं जानते तो हम आपको बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा लखपति दीदी योजना को 15 अगस्त साल 2023 वाले दिन आरंभ किया गया था। हम आपको यहां बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए योजना की घोषणा करने के साथ शुरुआत की गई थी।
लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता
अगर आपको लखपति दीदी योजना का लाभ लेना है और अपनी कमाई को बढ़ाना है तो ऐसे में आपको इसके लिए कुछ योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा जैसे:-
- लखपति दीदी योजना हेतु केवल महिलाएं ही अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।
- इस योजना के तहत केवल वहीं महिलाएं आवेदन जमा कर सकतीं हैं जो संबंधित राज्य की निवासी हैं।
- लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन जमा करने वाली महिला की उम्र 18 साल से लेकर 60 साल तक के बीच में होनी आवश्यक है।
- लखपति दीदी योजना हेतु यह भी अनिवार्य है कि महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हो।
- इस योजना का फायदा उन सभी महिलाओं को प्राप्त होगा जिनके परिवार की हर साल की आमदनी 3 लाख से कम है।
- योजना के तहत आवेदन जमा करने के लिए जरूरी है कि महिला के घर का कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी ना करता हो क्योंकि यह योजना गरीब नागरिकों के लिए है।
लखपति दीदी योजना के लाभ
यदि आप लखपति दीदी योजना के अंतर्गत लाभ लेना चाहती हैं तो आपको इसके फायदे के बारे में भी पता होना चाहिए जोकि कुछ इस प्रकार से हैं:-
- लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सरकार स्थाई स्वरोजगार प्रदान करना चाहती है जिससे कि इनकी वार्षिक कमाई लाख रुपए तक या इससे अधिक पहुंच जाए।
- सरकार पात्रता रखने वाली महिलाओं को एक लाख से 5 लाख रुपए तक का लोन बिल्कुल ब्याज रहित प्रदान करती है।
- योजना के द्वारा महिलाओं को सरकार हस्तशिल्प, पशुपालन, कृषि, ब्यूटी पार्लर और सिलाई जैसे क्षेत्रों में बिल्कुल मुफ्त में प्रशिक्षण देती है।
- योजना के अंतर्गत लाभार्थी बनाई गई महिलाओं को सरकार बाजार से जोड़ती है ताकि वे मार्केटिंग और पैकेजिंग जैसी चीजों को समझ सकें।
- जो महिलाएं लखपति दीदी योजना का लाभ लेती हैं इन सबको स्वरोजगार के लिए सहायता मिलती है जिससे इनकी वित्तीय स्थिति बेहतर बनती है।
- महिलाओं को सरकार इस काबिल बनाती है कि समाज में इनकी एक अलग पहचान बनती है और सम्मान भी ज्यादा होता है।
लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको लखपति दीदी योजना के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपके पास कुछ अहम दस्तावेज अनिवार्य तौर पर होने चाहिएं:-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पंजीकृत मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इमेल आईडी
- मोबाइल नंबर आदि।
लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आपका सपना है कि आप लखपति दीदी योजना का लाभ लें और अपनी आय को बढ़ाएं तो ऐसे में आप निम्नलिखित तरीके से अपने आवेदन को जमा कर सकती हैं:-
- लखपति दीदी योजना के आवेदन से पहले अनिवार्य है कि आप सबसे पहले किसी समूह से अपने आप को जोड़ें जो इस योजना के बार में जानकारी देते हैं।
- इसके बाद आपको योजना के अंतर्गत आवेदन जमा करने हेतु अपने घर के समीप की आंगनवाड़ी जाकर योजना का आवेदन पत्र हासिल कर लेना है।
- आगे आपको अपने इस आवेदन फार्म में सारी अहम जानकारी को सही प्रकार से लिखना है।
- अब जो भी आवश्यक दस्तावेज लखपति दीदी योजना हेतु अनिवार्य हैं इन सबको अपने फार्म में संलग्न कर देना है।
- इसके बाद आपको आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर अपना लखपति दीदी योजना का आवेदन पत्र जमा कर देना है।
- अब आगे आपके आवेदन पत्र का सत्यापन होगा और यदि आवेदन स्वीकार होता है तो इस बारे में ईमेल, एसएमएस, पत्र के माध्यम से जानकारी प्रदान कर दी जाएगी।
- इस तरह से आपको इस योजना के अंतर्गत 500000 रूपए तक का ब्याज मुक्त लोन सरकार से मिलेगा और साथ में आपको कौशल प्रशिक्षण का फायदा भी मिलेगा।











