मध्य प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से राज्य के अंतर्गत निवास करने वाली लाडली बहना योजना की सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण खुशखबरी है। राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर को देखते हुए इस बार सभी लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को रक्षाबंधन का गिफ्ट देने का निर्णय लिया है जिसके चलते इस बार सभी लाभार्थी महिलाओं को रक्षाबंधन का गिफ्ट मिलेगा जिसमें महिलाओं को रक्षाबंधन के शगुन के पैसे दिए जाएंगे।
शगुन के पैसे मिलने की वजह से इस महीने में महिलाओं को किस्त में ज्यादा राशि मिलेगी। और सबसे खास बात यह है कि शगुन के पैसे और किस्त की राशि को प्रदान करने को लेकर सरकार के द्वारा आधिकारिक रूप से घोषणा भी कर दी गई है जिसमें तारीख का ऐलान कर दिया गया है जिसके चलते अब बहुत ही जल्द किस्त की राशि और शगुन की राशि मिलने वाली है दोनों की राशि एक साथ ही जुड़कर मिलेगी।
Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Gift
हर महीने मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा लाडली बहना योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 1250 रुपए की राशि भेजी जा रही है लेकिन इस बार 1250 रुपए की राशि ना भेजकर ₹1500 की राशि भेजी जाएगी जिसमें ₹250 एक्स्ट्रा मिलेंगे जो कि रक्षाबंधन के अवसर को देखते प्रदान किए जाएंगे। राशि को प्रदान करने को लेकर राज्य के अंतर्गत पूरी तैयारी कर ली गई है।
अब केवल घोषित की जाने वाली तारीख को लेकर इंतजार किया जा रहा है और तारीख आते ही तुरंत सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त की राशि तथा शगुन के पैसे की राशि भेज दी जाएगी। लाडली बहना योजना की राशि अधिकतम बार 10 तारीख के बाद ही प्रदान की जाती है लेकिन इस बार रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए इस तारीख से पहले प्रदान की जाएगी।
इस दिन मिलेगा लाड़ली बहनो को रक्षाबंधन का गिफ्ट
राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने आधिकारिक रूप से जानकारी बताई है कि लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त और रक्षाबंधन का गिफ्ट दोनों की राशि 7 अगस्त की तारीख को प्रदान की जाएगी। यानी कि अब महिलाओं को किस्त की राशि और रक्षाबंधन के गिफ्ट को लेकर ज्यादा समय इंतजार नहीं करना है क्योंकि समय बहुत ही जल्द पूरा होने वाला है।
7 अगस्त की तारीख को सभी महिलाओं को सरकार की तरफ से राशि मिल जाएगी और उसके बाद में सभी महिलाएं 9 अगस्त के दिन रक्षाबंधन के अवसर पर जरूरत के अनुसार आसानी से मिलने वाली राशि को उपयोग में सकेंगी।
लाडली बहना योजना के लिए पात्रता मापदंड
लाडली बहना योजना की किस्त की राशि और रक्षाबंधन के गिफ्ट की राशि दोनों की राशि केवल उन्हीं महिलाओं को प्रदान की जाएगी जो कि मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी हैं और जिन्होंने लाडली बहना योजना के लिए आवेदन किया हुआ है तथा जिनका चयन राज्य सरकार ने इस योजना में किया हुआ है। महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए और महिला विवाहित विधवा तलाकशुदा होनी चाहिए।
लाडली बहना योजना को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा
राज्य सरकार ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। और घोषणा यह है कि जो महिलाएं मिल या फैक्ट्री में काम करती है ऐसी महिलाओं को राज्य सरकार की और से ₹5000 की राशि अलग से प्रदान की जाएगी। लेकिन यह लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जिन्हें लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है।
लाड़ली बहना योजना में हर महीने मिलेंगे ₹1500 रूपये
लाडली बहना योजना में महिला लाभार्थियों की संख्या करोड़ों में है और इन सभी महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा अनेक महत्वपूर्ण ऐलान किए हुए हैं जिनमें एक ऐलान सरकार ने यह किया है कि हर महीने महिलाओं को ₹1500 की राशि प्रदान की जाएगी यह राशि अक्टूबर के महीने से प्रदान की जा सकती है। हालांकि राशि प्रदान करने से पहले एक बार और सरकार के द्वारा सूचना दी जाएगी।
लाडली बहना योजना 27वी क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
- लाडली बहना योजना की किस्त और रक्षाबंधन के गिफ्ट की राशि का स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल को ओपन करें।
- अब आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी को दर्ज करें।
- ध्यान रहे जानकारी में किसी प्रकार की कोई भी गलती नहीं होनी चाहिए।
- इतना करके गेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है अब मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी दर्ज कर देने है।
- ओटीपी सही होने पर राशि मिली है या नहीं की जानकारी देखने को मिल जाएगी।











