मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत उन सभी महिलाओं के लिए की गई है जो गरीब हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि यह योजना राज्य की लाखों करोड़ों महिलाओं के लिए एक ऐसा मजबूत स्तंभ बनकर सामने आई है जिसके माध्यम से इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर बन रही है।
तो योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिलाएं किस्त प्राप्त करके अपने घर की कई प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा कर पाती हैं। इस प्रकार से महिलाएं बेहद उत्सुकता के साथ इसी बात की प्रतीक्षा कर रही हैं कि कब योजना की 27वीं किस्त का फायदा प्राप्त हो पाएगा।
आज आपको हम इस पोस्ट में यह बताएंगे कि मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना 27वी क़िस्त को कौन सी तारीख को जारी किया जाएगा। इस तरह से यदि आप इस योजना के तहत वित्तीय सहायता हर महीने प्राप्त कर रही हैं तो आपको हमारा आज का यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। तो चलिए आपको हम इसके बारे में सारी जानकारी देते हैं ताकि आप जान सकें कि कब आपको लाडली बहना योजना की आने वाली किस्त प्राप्त होगी।
Ladli Behna Yojana 27th Installment
लाडली बहना योजना को मध्य प्रदेश की रहने वाली सभी गरीब महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से जिन महिलाओं का पंजीकरण पूरा किया जाता है इन्हें हर महीने 1250 रुपए की राशि मिलती है।
तो यहां हम आपको यह भी बता दें कि मध्य प्रदेश की महिलाओं को इस बार रक्षाबंधन के मौके पर 250 रूपए अलग से प्राप्त होंगे। तो इस बार राज्य की सभी बहनों को लाडली बहना योजना की किस्त 15 सौ रुपए की मिलेगी। तो सभी बहनों को राज्य सरकार के द्वारा राखी का उपहार अब बस कुछ ही दिनों में मिलने वाला है।
यहां पर आपको हम यह भी जानकारी के लिए बता दें कि लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त का यह पैसा सीधे तौर पर बैंक खाते में भेजा जाएगा। तो इस प्रकार से आप सभी महिलाएं अपने बैंक खाते के डीबीटी को सक्रिय रखें ताकि आपको राखी का यह उपहार तुरंत मिल जाए।
लाडली बहना योजना 27वी क़िस्त कब होगी जारी
मध्य प्रदेश के लाखों महिलाओं को यह इंतजार है कि लाडली बहना योजना की 27वी क़िस्त कौन सी तिथि को आ सकती है। तो यहां आपको हम बता दें कि अगले महीने की 9 तारीख को राखी का त्यौहार है। तो इस प्रकार से हम आपको यह जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा प्रदेश की सभी लाभार्थी बहनों को 27वीं किस्त भेजी जाएगी।
लेकिन हम आपको बता दें कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस्त को राज्य सरकार के द्वारा अगस्त के महीने में कौन सी तारीख को जारी किया जाएगा। पर यह बात पूरी तरह से निश्चित है कि राखी से पहले-पहले 27वी क़िस्त मिल जाएगी। हो सकता है कि यह किस्त का पैसा 1 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक के दौरान महिलाओं को दे दिया जाए।
लाडली बहना योजना 27वी क़िस्त के लिए पात्रता
मध्य प्रदेश की रहने वाली सभी महिलाओं को 27वीं किस्त का फायदा तभी मिलेगा जब वे कुछ पात्रता को पूरा करेंगीं जैसे:-
- लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त हेतु जरूरी है कि महिला मध्य प्रदेश की निवासी हो।
- महिला के घर का कोई भी व्यक्ति आयकर दाता या फिर सरकारी सेवा में कार्यरत ना हो।
- महिला की उम्र 21 साल से लेकर 60 साल तक के बीच में होनी आवश्यक है।
- महिला के परिवार के किसी भी सदस्य के पास कोई चार पहिएं वाला वाहन ना हो।
- योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिला के पास कृषि योग्य 5 एकड़ से अधिक भूमि ना हो।
- यह भी आवश्यक है कि महिला पहले से किसी दूसरी सरकारी योजना के माध्यम से वित्तीय मदद प्राप्त ना कर रही हो।
लाडली बहना योजना 27वी क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपको लाडली बहना योजना की स्थिति को चेक करना है तो ऐसे में आपको इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा:-
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
- यहां पर अब आपके सामने आवेदन एवं भुगतान की स्थिति से संबंधित एक विकल्प आएगा।
- आपको इस विकल्प के ऊपर क्लिक कर देना है और अब नए पेज पर आपको अपना आवेदन नंबर या फिर समग्र आईडी को सही से लिखना है।
- आगे के चरण के तहत आपको कैप्चा कोड लिखकर फिर ओटीपी वाले बटन को दबाना है।
- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा आपको इसे दर्ज करने के बाद फिर खोजें वाले बटन को दबाना है।
- यहां पर अब आपके सामने लाडली बहना योजना के भुगतान की स्थिति खुल जाएगी जिसे आप बिना किसी परेशानी के चेक कर सकते हैं।











