लाडली बहना आवास योजना को मध्य प्रदेश राज्य में निर्धन नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। बताते चलें कि इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की जो बहनें बेघर हैं या फिर किसी ऐसे मकान में रहती हैं जो कच्चा है या टूटा फूटा है तो इन्हें लाभ दिया जाएगा।
आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना को शुरू करने के लिए जब घोषणा की गई थी तो इसके बाद से ही लाखों करोड़ों की तादाद में महिलाओं ने आवेदन जमा किए थे। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इन सब लाभार्थी महिलाओं की अब एक सूची भी प्रकाशित की जा चुकी है।
तो इसलिए लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को चेक करना सभी आवेदन जमा करने वाली महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। आज के इस लेख में हम आपको यही बताएंगे कि कैसे आप इस लाभार्थी सूची को सरलता पूर्वक अपने घर से चेक कर सकती हैं। तो चलिए आपको सारी जानकारी बताते हैं ताकि आप आसानी से इस बेनिफिशियरी सूची को चेक कर पाएं।
Ladli Behna Awas Yojana List
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के विकास के लिए और गरीब नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। तो ऐसे में अपने राज्य की महिलाओं की आवास संबंधित परेशानी को देखते हुए लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई है।
यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत जो महिलाएं लाभार्थी बनाई जाएंगी इनको सरकार से वित्तीय मदद मिलेगी। दरअसल जिन महिलाओं के पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है इन सबको 120000 रुपए सीधे बैंक खाते में मिलेंगे जिनका इस्तेमाल करके राज्य की बहनें अपने पक्के घर के निर्माण को पूरा कर पाएंगी।
इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से केवल वे महिलाएं ही फायदा ले सकती हैं जिनके नाम लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में शामिल किए गए हैं। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार यही चाहती है कि इस योजना के द्वारा सिर्फ जरूरतमंद और निर्बल महिलाओं को ही फायदा मिले।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कब होगी जारी
लाडली बहना आवास योजना सूची को मध्य प्रदेश की उन सभी महिलाओं के लिए प्रकाशित किया गया है जिन्होंने आवेदन जमा किए हैं। आपको यहां हम बताते चलें कि इस योजना के तहत करोड़ों महिलाओं ने आवेदन जमा किए थे। परंतु जिनके नाम लाभार्थी सूची में दर्ज होंगे केवल इन्हें योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता घर बनाने के लिए मिलेगी।
यहां आपकी जानकारी के लिए हम यह भी बताते चलें कि लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जा चुका है। इसलिए अगर आप अपने नाम को चेक करना चाहती हैं तो आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से ऐसा कर सकती हैं।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट के लिए पात्रता शर्तें
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में मध्य प्रदेश की उन सभी महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं जो निम्नलिखित पात्रता शर्तें रखतीं हैं:-
- महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी हो और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी से संबंध रखती हो।
- महिला अपने परिवार के साथ किसी झोंपड़ीं में या फिर कच्चे घर में रहती हो।
- यह भी आवश्यक है कि महिला ने लाडली बहना योजना के तहत अपना पंजीकरण पूरा किया हो।
- केवल वहीं महिलाएं लाभ ले सकती हैं जिनके पास मकान बनाने हेतु खुद की जमीन होती है।
- जो महिलाएं मध्य प्रदेश के गांव की निवासी हैं और मजदूर हैं इन सबको प्राथमिकता मिलती है।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक विवरण
- पहचान प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार के फोटो
- मोबाइल नंबर
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें?
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को मध्य प्रदेश की जो भी आवेदक महिलाएं चेक करना चाहती हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित प्रक्रिया को विधिपूर्वक अपनाना होगा:-
- सबसे पहले आप लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- यहां अब आप होम पेज पर लाडली बहना आवास योजना लिस्ट से संबंधित लिंक को ढूंढें।
- आगे फिर आप लिंक के ऊपर क्लिक कर दें और आपके सामने अब एक दूसरा नया पेज खुलकर आएगा।
- इस नए पेज पर आप कुछ विवरण जैसे कि अपना जिला, अपना ब्लॉक, गांव और पंचायत जैसे विवरण को सही से चुनें।
- इसके बाद आपको एक कैप्चा कोड दिखाई देगा जिसे आप दिए गए स्थान पर भर लें।
- आगे फिर आप सर्च वाले बटन के ऊपर क्लिक कर दें और इतना करते ही आपके सामने लाडली बहना आवास योजना लिस्ट आ जाएगी।
- यहां अब आप सूची में अपने नाम को सही से चेक करें और सुनिश्चित करें कि आपको लाभ मिलेगा या नहीं।











