झारखंड राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक वर्ग से कमजोर और गरीबी स्तर में जीवन यापन करने वाली श्रमिक महिलाओं के लिए अब तक कई प्रकार की योजनाओं के संचालन के तहत उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने हेतु विशिष्ट कार्य किए गए हैं।
बताते चलें कि झारखंड राज्य में कई सरकारी योजनाओं को अहम सफलता मिलते हुए अब इसी क्रम में राज्य सरकार के द्वारा एक और नई महत्वपूर्ण योजना की घोषणा कर दी गई है जिसका नाम जेएमएम सम्मान योजना है। यह योजना भी खासकर महिलाओं के लिए ही लाभार्थी करने वाली है।
झारखंड राज्य सरकार की तरफ से जेएमएम सम्मान योजना की घोषणा अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में करवाई गई है। इस योजना के अंतर्गत पत्र तथा जरूरतमंद महिलाओं के लिए मासिक रूप से वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाने वाली है।
JMM Samman Yojana Apply Online
अगर आप भी झारखंड राज्य से ताल्लुक रखते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन हेतु अभी तक किसी भी प्रकार का आधिकारिक पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है हालांकि योजना की शुरुआत से आवेदन संबंधी प्रक्रिया को ऑफलाइन शुरू कर दिया गया है।
जेएमएम सम्मान योजना के ऑफलाइन आवेदन राज्य सरकार के द्वारा कैंपों के माध्यम से करवाई जाने वाले अर्थात अलग-अलग जिलों में निर्धारित स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे जहां पर सरकारी कर्मचारियों के द्वारा पात्र महिलाओं के आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे।
जेएमएम सम्मान योजना के लिए पात्रता मापदंड
जेएमएम सम्मान योजना के तहत निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड को लागू किया गया है:-
- इस योजना में केवल झारखंड राज्य की निवासी महिलाओं के लिए ही शामिल किया जा रहा है।
- महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल ही कमजोर होनी चाहिए।
- परिवार में वार्षिक रूप से 50000 से ₹60000 तक के बीच में ही आय प्राप्त हो।
- उनके नाम पर किसी प्रकार की जमीन या फिर आधिकारिक कोई फंड नहीं होना चाहिए।
- ऐसी महिलाएं जो विधवा है ,विकलांग है ,श्रमिक है, तलाकशुदा है या फिर एकल जीवन यापन करने पर विवश है उन सभी महिलाओं के लिए विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
जेएमएम सम्मान योजना में कितनी मिलेगी राशि
झारखंड राज्य सरकार तथा वर्तमान मुख्यमंत्री जी के द्वारा जेएमएम सम्मान योजना की घोषणा करते हुए ऐसा बताया गया है कि इस योजना के अंतर्गत जो भी महिलाएं अपनी पात्रताओं के आधार पर पंजीकृत होती है उन सभी के लिए मासिक रूप से लाभ का प्रबंध किया जाने वाला है।
इस लाभ के अंतर्गत महिलाओं के लिए हर महीने₹2500 तक की राशि प्रदान करवाई जाएगी। ₹2500 की राशि को डायरेक्ट ही महिलाओं के पास खाते में उपलब्ध करवाया जाएगा। बताते चले कि इस योजना की घोषणा के चलते महिलाएं काफी उत्साहित नजर आ रही है।
जेएमएम सम्मान योजना के लाभ
जेएमएम सम्मान योजना के फायदे निम्न प्रकार से है:-
- महिलाओं के लिए अब हर महीने आकर्षक लाभ सरकारी रूप से मिल पाएंगे।
- सरकारी इस वित्तीय राशि से महिलाएं अपनी महीने की सभी प्रकार की जरूरतो को पूरा कर सकेंगी।
- महिलाओं को अब अपने खर्चों की पूर्ति करने के लिए किसी दूसरे पर आश्रित होने की आवश्यकता नहीं होगी।
- सामाजिक तौर पर महिलाएं आत्मनिर्भर होकर सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकेंगी।
जेएमएम सम्मान योजना की जानकारी
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जिन महिलाओं के परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और न ही इनकम का कोई विकल्प होता है उनके लिए अपनी सभी प्रकार की दैनिक जरूरतो तथा कुशलता पूर्वक जीवन यापन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में इन परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा उनके जीवन स्तर को ऊपर उठने के लिए जेएमएम सम्मान योजना को लागू किया गया है जिसका उद्देश्य केवल यही है कि ऐसे परिवारों को सरकारी सहायता प्रदान की जा सके और उनके आर्थिक विकास और कल्याण को सुनिश्चित किया जाए।
जेएमएम सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
जैसा कि हमने बताया है कि राज्य सरकार के द्वारा योजना से संबंधित आधिकारिक पोर्टल को लॉन्च नहीं किया गया है। हालांकि कुछ ही दिनों में इस योजना का आधिकारिक पोर्टल प्रत्यक्ष रूप से सामने आएगा जिसके बाद महिलाएं निम्न प्रक्रिया के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है:-
- आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा जिसके बाद आगे का पेज खुलेगा।
- आगे योजना के नियम एवं निर्देशों का पालन करते हुए फॉर्म की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ऑनलाइन प्रदर्शित फॉर्म को भरते हुए डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- अब अन्य अनुमतियों को पूरा करते हुए सबमिट कर देना होगा।
- इस प्रकार से आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।











