Jal Jeevan Mission Yojana List: जल जीवन मिशन योजना की नई लिस्ट जारी

On: Saturday, August 23, 2025 10:12 AM
Jal Jeevan Mission Yojana List

हमारी केंद्र सरकार के द्वारा देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए निरंतर कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ऐसे में जो ग्रामीण इलाके हैं वहां पर पीने के साफ जल की समस्या बनी रहती है। तो सरकार ने इसके लिए जल जीवन मिशन योजना को आरंभ किया है।

इस तरह से सरकार के द्वारा घरेलू नल कनेक्शन के जरिए से देश के गांवों में पर्याप्त पीने के पानी को उपलब्ध कराया जा रहा है। परंतु इस कार्य को करने के लिए बहुत सारे कारीगरों की आवश्यकता होती है। ऐसे में जल जीवन मिशन योजना के तहत सरकार ने योग्य नागरिकों से आवेदन मांगे थे और इसकी अब लिस्ट घोषित कर दी है।

इस प्रकार से जिनके नाम को जल जीवन मिशन योजना लिस्ट में दर्ज किया गया है इन सबको अपने ग्रामीण क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। तो यदि आपने भी अपना आवेदन जमा किया है तो आपको इस सूची को अब ऑनलाइन घर बैठे चेक कर लेना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप लिस्ट को चेक करके इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

Jal Jeevan Mission Yojana List

केंद्र सरकार के द्वारा जल जीवन मिशन योजना की घोषणा साल 2019 में 15 अगस्त वाले दिन की गई थी। इस तरह से सरकार ने अपना यह लक्ष्य बनाया था कि ग्रामीण परिवारों को नियमित रूप से पीने का साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा एक कार्यात्मक घरेलू नल कलेक्शन और साथ में जल की आपूर्ति पूरी की जाएगी। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस मिशन को शुरू करके सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि समाज के जो दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवार हैं इन्हें साफ पीने का पानी प्रदान किया जाए।

इस तरह से जल जीवन मिशन योजना के जरिए से ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन लोगों के घरों तक पहुंचाई जाएगी जिससे कि साफ पानी सबको मिल सके। सरकार द्वारा इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि इस योजना के तहत जल प्रबंधन का कार्य उत्कृष्ट तरीके से पूरा किया जाए।

जल जीवन मिशन योजना के उद्देश्य

सरकार के द्वारा आरंभ की गई जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य देश के ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करना है। इस तरह से सरकार चाहती है कि रेगिस्तानी इलाकों में, सूखाग्रस्त गांवों में और जिन जगहों पर पानी की अत्यधिक समस्या है वहां पर प्राथमिक तौर पर साफ पानी उपलब्ध कराना है। इस तरह से सरकार इस योजना के अंतर्गत यह सुनिश्चित करना चाहती है कि पीने के साफ पानी के लिए महिलाओं को घर से बाहर ना जाना पड़े।

जल जीवन मिशन योजना के फायदे

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अनेकों फायदे मिलते हैं जैसे :-

  • ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को साफ और सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जाए जिससे की मृत्यु दर कम की जा सके।
  • ग्रामीण नागरिकों को सुरक्षित जल उपलब्ध करवा कर सरकार यह सुरक्षित करना चाहती है कि डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी को रोका जा सके।
  • जो लोग गांव में रहते हैं इन्हें जब साफ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा तो इससे इनके जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनेगी।
  • ग्रामीण इलाकों में पानी की गुणवत्ता को सुधारा जाएगा और लोगों को दूषित पानी की बजाय साफ पानी मिलेगा।
  • गांव में रहने वाले परिवारों को साफ पानी के महत्व हेतु जागरूक किया जाएगा।

जल जीवन मिशन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

जो भी ग्रामीण नागरिक जल जीवन मिशन योजना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इनके पास निम्नलिखित बताए गए सारे दस्तावेज जरूर होने चाहिएं :-

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • राशन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

जल जीवन मिशन योजना के लिए पात्रता

अगर आपको जल जीवन मिशन योजना का हिस्सा बनना है और आप सरकार से काम प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित सभी पात्रता को पूरा करना पड़ेगा :-

  • आवेदक व्यक्ति संबंधित ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
  • व्यक्ति की उम्र न्यूनतम 18 साल तक होनी जरूरी है।
  • आवेदनकर्ता को पद के अनुसार कार्य अनुभव और योग्यता होनी चाहिए।
  • व्यक्ति ने न्यूनतम दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की हो।

जल जीवन मिशन योजना लिस्ट कैसे चेक करें?

अगर आपको जल जीवन मिशन योजना सूची को चेक करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित बताई गई प्रक्रिया को दोहराना होगा :-

  • सबसे पहले आपको जल जीवन मिशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां पर अब आपको होम पृष्ठ पर व्यू प्रोफाइल वाला विकल्प ढूंढ कर इस पर क्लिक करना है।
  • आगे आपको अपना जिला, अपना ब्लॉक अपनी ग्राम पंचायत और अपने गांव के नाम का चयन कर लेना है।
  • जैसे ही आप सारी जानकारी को दर्ज करके सबमिट करेंगे इसके बाद जल जीवन मिशन योजना की सूची खुल जाएगी।
  • आपको इस लिस्ट में अपना नाम ढूंढढना है क्योंकि आपका नाम अगर इसमें होगा तभी आपको योजना के तहत काम मिलेगा।

Leave a Comment