Haryana Rooftop Solar Plant Subsidy: एक लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त बिजली योजना का लाभ

On: Thursday, July 24, 2025 10:01 AM
Haryana Rooftop Solar Plant Subsidy

हरियाणा की राज्य सरकार ने बिजली की बढ़ती हुई खपत को और बढ़ते हुए बिल को देखते हुए रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी योजना को आरंभ किया है। आपको हम बताते हैं कि इस योजना के द्वारा हरियाणा के आम नागरिक अपने घरों की छत पर सोलर पैनल को आसानी से लगवा सकते हैं। विशेष बात यह है कि हरियाणा सरकार सोलर पैनल स्थापित करवाने पर सब्सिडी देती है। ‌

तो ऐसे में हम आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से हरियाणा राज्य सरकार का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को अपने राज्य में बढ़ावा देना है। इसके अलावा राज्य सरकार का यह उद्देश्य भी है कि आम लोगों के लिए बिजली के खर्चे को कम किया जाए। इस तरह से हम आपको बता दें कि यह योजना हरियाणा अक्षय ऊर्जा विभाग के द्वारा संचालित की जा रही है।

अगर आप भी हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी का फायदा लेना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आप हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़िए। आज आपको हम इस पोस्ट में यह बताएंगे कि इस योजना का उद्देश्य, फायदे, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और सब्सिडी हेतु आवेदन जमा करने की प्रक्रिया क्या है।

Haryana Rooftop Solar Plant Subsidy

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी योजना को राज्य सरकार के द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए शुरू किया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दे इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को यह मौका दिया जाता है कि वे अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल को स्थापित करवाएं।

यहां आपको हम यह बता दें कि हरियाणा के लोग इस योजना के तहत 1 किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट तक के सोलर पैनल को स्थापित करने पर सब्सिडी का फायदा मिलता है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से अधिकतम 60% तक की सब्सिडी मिलती है जबकि राज्य सरकारों के द्वारा भी अतिरिक्त फायदे दिए जाते हैं।

यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि अगर आप अपने उपयोग से ज्यादा बिजली का उत्पादन करते हैं तो आप इसे डिस्कॉम को भी बेच सकते हैं। तो ऐसा करके हरियाणा के निवासी सोलर पैनल लगवा कर कमाई भी कर सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको बता दें कि अगर आपको इस योजना के तहत आवेदन जमा करना है तो ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं।

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी का उद्देश्य

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी योजना को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य हरित और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। इसके अलावा राज्य सरकार यह भी चाहती है कि जो राज्य के घरेलू उपभोक्ता हैं इन सबके बिजली के बिल को कम किया जाए। इस तरह से हरियाणा राज्य सरकार सभी लोगों को अक्षय ऊर्जा को प्रयोग करने हेतु जागरूक कर रही है।

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी के लाभ

अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और आप अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इसके तहत बहुत से फायदे मिलते हैं जैसे:-

  • सरकार से आपको 30% से लेकर 60% तक की सब्सिडी का लाभ मिलता है।
  • मासिक तौर पर बिजली के बिल में काफी बड़ी बचत देखने को मिलेगी।
  • अगर आपकी ज्यादा बिजली उत्पादित होती है तो फिर आप इसे ग्रिड को बेच कर कमाई कर सकते हैं।
  • हरियाणा राज्य में पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी और हरित ऊर्जा बढ़ेगी।

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी के लिए पात्रता

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी का फायदा आप सभी ले सकते हैं जब आप निम्नलिखित पात्रता को पूरा करेंगे:-

  • केवल हरियाणा राज्य के निवासी रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी का फायदा ले सकते हैं।
  • आवेदक के पास अपनी खुद की निजी छत होनी चाहिए ताकि सोलर लगाया जा सके।
  • व्यक्ति के पास चालू बिजली का कनेक्शन होना अनिवार्य है।

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी के लिए आवश्यक दस्तावेज

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी योजना के लिए आपके पास कुछ निम्नलिखित दस्तावेज होने जरूरी हैं:-

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली बिल
  • छत के स्वामित्व होने का प्रमाण
  • बैंक पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं तो तब आपको निम्नलिखित तरीके का इस्तेमाल करते हुए अपने आवेदन फार्म को जमा करना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां मुख्य पृष्ठ पर आपको अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर का एक विकल्प मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • यहां पर अब आपको अपना राज्य और अपनी बिजली कंपनी का चयन करके आवेदन फॉर्म भरना है।
  • आगे फिर आपको रूफटॉप सब्सिडी के आवेदन हेतु सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद फिर आपको अपने आवेदन पत्र को जांचना है और फिर सबमिट वाला बटन दबा देना है।
  • यहां अब आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिसे आपको सुरक्षित रख लेना है।
  • आप आगे की प्रक्रिया के तहत डिस्कॉम के द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और इसके बाद ही स्वीकृति मिलेगी।
  • तो जब आपके घर की छत पर सोलर सिस्टम लग जाएगा तो सब्सिडी का भुगतान सीधे आपके बैंक खाते में हो जाएगा।

Leave a Comment