हरियाणा राज्य सरकार ने अपने राज्य के सभी नागरिकों के लिए बहुत प्रकार की सुविधाओं को शुरू किया हुआ है। सरकार के द्वारा जनता को मदद करने के लिए कई प्रकार के पोर्टल्स भी बनाए गए हैं। तो हम आपको बता दें कि इसी के तहत अब हरियाणा जमाबंदी नकल पोर्टल को आरंभ किया गया है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस पोर्टल को हरियाणा राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इसका यह फायदा है कि जो हरियाणा के निवासी हैं वे अपने घर से ही ऑनलाइन तरीके से अपनी जमीन से संबंधित जानकारी के बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी व्यक्ति को हरियाणा पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा।
तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा अपना खाता पोर्टल के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि आप अगर अपनी जमीन जैसे कि जमाबंदी नंबर, खतौनी नंबर, हिस्सा नंबर आदि का पता लगाना चाहते हैं तो यह पोर्टल बेहद लाभदायक है। चलिए आज हम आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी देते हैं ताकि आप आसानी से इस पोर्टल का उपयोग कर पाएं।
Haryana Apna Khata
हरियाणा के रहने वाले लोगों के लिए हरियाणा अपना खाता पोर्टल अत्यधिक लाभदायक है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसके माध्यम से हरियाणा निवासी बहुत सी समस्याओं को हल करने में सफल हो पाए हैं। दरअसल पहले हरियाणा के लोगों को अपनी भूमि के किसी भी ब्यौरे को पता करने के लिए सरकारी कार्यालय जाना पड़ता था।
इसके अलावा बहुत बार इन लोगों को पटवारी के पास भी चक्कर लगाने पड़ जाते थे। तो यहां आपको हम बता दें कि इस समय जहां एक तरफ लोगों की धनराशि बर्बाद होती थी तो वहीं दूसरी तरफ समय भी खराब होता था। लोगों को बार-बार छोटे-मोटे कार्यों हेतु दफ्तर जाना पड़ता था जिसकी वजह से काफी ज्यादा समय बर्बाद हो जाता था।
परंतु हम आपको बता दें कि अब हरियाणा अपना खाता पोर्टल के जरिए से आप अपने घर से ही अपनी भूमि की सारी जानकारी जान सकते हैं। हरियाणा सरकार ने जब से यह पोर्टल आरंभ किया है तब से लोगों को इससे बहुत फायदा हुआ है। दरअसल इस योजना के तहत जो भी दस्तावेज बनाए जाते हैं वे सब सरकारी होते हैं और सारा रिकॉर्ड भी सरकार के पास सुरक्षित रहता है।
हरियाणा अपना खाता का उद्देश्य
हरियाणा सरकार ने हरियाणा जमाबंदी नकल को इसलिए आरंभ किया है ताकि राज्य की आम जनता को भूमि से जुड़ी हुई हर जानकारी को आसानी से प्रदान किया जाए। आपको यहां हम यह भी बताते चलें कि यह एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसे हरियाणा सरकार संचालित कर रही है।
इस तरह से हम आपको जानकारी के लिए यह भी बताते चलें कि लोग अब अपनी जमीन की सारी जानकारी घर बैठे ही जान सकते हैं और अपना स्वामित्व भी जाता सकते हैं। तो लोग अगर अपना भूमि का ब्यौरा जानना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें अपना खसरा नंबर दर्ज करना होता है।
हरियाणा अपना खाता के लाभ
हरियाणा जमाबंदी अपना खाता के तहत आम जनता को जो फायदे मिलते हैं इनके बारे में जानकारी नीचे दी गई है –
- हरियाणा अपना खाता के द्वारा घर से ही भूमि का सारा विवरण जाना जा सकता है।
- लोगों का अब धन और समय दोनों ही बचता है क्योंकि किसी कार्यालय या पटवारी के पास नहीं जाना पड़ता।
- हरियाणा अपना खाता पोर्टल पर सभी भूमि के रिकॉर्ड का विवरण सरकार के पास होता है और हर व्यक्ति आसानी के साथ अपनी भूमि पर अपना स्वामित्व जता सकता है।
- अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से आपकी भूमि पर अपना हक दिखाता है तो सरकार के द्वारा इस पर कड़ी कार्यवाही की जाती है।
- हरियाणा जमाबंदी अपना खाता की मदद लेकर आप अपनी जमीन के नक्शे को ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।
- यदि आपको बैंक से लोन लेना है तो तब आप अपनी भूमि के रिकॉर्ड को दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हरियाणा जमाबंदी अपना खाता के पोर्टल पर कोई भी धोखाधड़ी नहीं हो सकती क्योंकि सारे दस्तावेज सरकार के पास रिकॉर्ड के तौर पर जमा होते हैं।
हरियाणा अपना खाता के तहत हिस्सा नंबर और खसरा खतौनी कैसे देखें
अगर आपको खसरा खतौनी या हिस्सा नंबर की ऑनलाइन जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को दोहराएं –
- सर्वप्रथम आपको खसरा खतौनी और हिस्सा नंबर को चेक करने हेतु आधिकारिक वेब पोर्टल पर चले जाना है।
- यहां पर अब आपको होम पेज पर ऑल सेक्शन में क्यूरी वाले अनुभाग में ओनर डीटेल्स पर क्लिक करना है।
- आगे अब आपको अगले पेज पर अपना जिला, तहसील और गांव का चयन कर लेना है।
- इसके बाद आपको सिलेक्ट टाइप में कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे आपको किसी एक विकल्प का चयन करना है।
- इसके बाद आपको अब मालिक के प्रकार को चुन लेना है और अब आपके सामने खतौनी नंबर, खेत संख्या या फिर हिस्सा नंबर आ जाएगा।
हरियाणा अपना खाता ऑनलाइन कैसे चेक करें?
अगर आप हरियाणा में रहते हैं और आप अपनी जमाबंदी नकल या फिर अपनी जमीन की जानकारी को ऑनलाइन तरीके से चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दर्शाई गई प्रक्रिया को अपनाना होगा:-
- सबसे पहले आपको हरियाणा अपना खाता की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब होम पेज पर आपको जमाबंदी वाले अनुभाग में जाकर जमाबंदी नकल फॉर चेकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इतना करते ही आपके सामने नकल डिटेल्स का एक पेज आएगा इसमें आपको जिस तरीके से जानकारी को चेक करना है उसका चयन कर लेना है।
- यहां पर अब आपको अपना जिला, तहसील, गांव और जमाबंदी साल का चयन कर लेना है।
- आगे फिर आपको ओनर लिस्ट में जाकर सिलेक्ट मालिक का विकल्प दबाकर यह चयन करना है कि आपकी भूमि किसके नाम पर दर्ज है।
- यहां पर अगर आप निजी वाले विकल्प पर क्लिक करते हैं तो फिर जिसके नाम जमीन है उसके नाम पर आपको क्लिक करना है।
- इसके तुरंत बाद ही आपकी भूमि की सारी जानकारी आपके सामने खुल जाएगी।
- आप अब इस सारे विवरण को डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट निकाल कर भी रख सकते हैं।











