अगर आप छोटी-छोटी बचत करके लखपति बनना चाहते हैं तो ऐसे में आपको भारतीय स्टेट बैंक की हर घर लखपति योजना से लाभ उठाना चाहिए। दरअसल यह एक ऐसी योजना है जिसके जरिए से देश के निवासी अपना खाता शुरू करके प्रति महीने कुछ राशि जमा करके काफी ज्यादा पैसे जुटा सकते हैं।
इस प्रकार से अगर आप एक छोटे निवेशक हैं तो आप इस योजना के अंतर्गत आप 600 रूपए से भी कम मासिक बचत करके लखपति बन सकते हैं। साथ में आपको यह भी बता दें कि इस योजना में निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं रहता और सुविधा के साथ मुनाफा प्राप्त होता है।
तो चलिए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं हर घर लखपति योजना की विस्तृत जानकारी। इस पोस्ट में हम आज आपको बताएंगे कि भारतीय स्टेट बैंक की यह योजना कैसे काम करती है, इसके तहत आपको ब्याज कितना मिलता है और परिपक्वता के लिए आपको कौन से विकल्प मिल जाते हैं।
Har Ghar Lakhpati Yojana
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से हर घर लखपति योजना को देश के नागरिकों के लिए आरंभ किया गया है। जैसे कि इसके नाम से ही स्पष्ट होता है हर घर लखपति योजना तो इसमें निवेश करने वालों को लखपति बनने का अवसर मिलता है।
आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि यह भारतीय स्टेट बैंक की एक रिकरिंग डिपॉजिट वाली योजना है जिसमें आपको हर महीने 591 की राशि को जमा करना होता है। देखा जाए तो यह राशि बहुत ही कम है और निवेशक आसानी से हर महीने इतनी बचत करके योजना के तहत निवेश कर सकते हैं।
इस तरह से हम आपको बता दें कि इस पर भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से अधिकतम 7% तक का ब्याज दर प्रदान किया जाता है। तो निवेशक छोटी राशि को जमा करके बड़ा पैसा जुटा सकते हैं। इस योजना में छात्रवृत्ति ब्याज का लाभ मिलता है जिसके कारण आपकी बचत बहुत शीघ्रता से बढ़ती है।
हर घर लखपति योजना में ब्याज दर
हर घर लखपति योजना में भारतीय स्टेट बैंक में सामान्य और बुजुर्ग नागरिकों के लिए अलग-अलग ब्याज दरों को रखा है। जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 6.75% है। इसी प्रकार से जो वृद्धि नागरिक हैं इन्हें इस योजना के तहत 7 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाता है।
तो इसके अलावा हम आपको यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि योजना के परिपक्व होने तक आपको एक लाख रुपए तक या फिर इससे भी अधिक धनराशि प्राप्त होती है। दरअसल यह पैसा इस बात के ऊपर अत्यधिक निर्भर करता है कि आपने हर महीने कितना निवेश किया है।
हर घर लखपति योजना की परिपक्वता अवधि
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया हर घर लखपति योजना के अंतर्गत जो परिपक्वता का समय है वह 3 वर्ष से 10 वर्ष तक के लिए तय किया गया है। इस प्रकार से जब भी कोई ग्राहक अपना भारतीय स्टेट बैंक के तहत आरडी खाता खोलता है तो तब वह परिपक्वता के समय को अपनी सुविधा अनुसार चुन सकता है।
लेकिन इसके अलावा हम आपको यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि यदि आप परिपक्वता के समय से पहले अपने खाते को बंद करना चाहते हैं तो ऐसा भी कर सकते हैं। परंतु तब आपको खाता बंद करने पर कुछ जुर्माना जमा करना पड़ेगा।
हर घर लखपति योजना के लिए पात्रता मानदंड
एसबीआई हर घर लखपति योजना के तहत जो भी अपना खाता शुरू करना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना पड़ेगा:-
- हर घर लखपति योजना के तहत कोई भी भारतीय नागरिक अपना खाता आरंभ कर सकता है।
- उपभोक्ता इस योजना के अंतर्गत अपना एकल या फिर संयुक्त खाता शुरू कर सकते हैं।
- माता-पिता अपने 10 वर्ष से ज्यादा आयु वाले बच्चों के लिए भी इस खाते को आरंभ कर सकते हैं।
हर घर लखपति योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप हर घर लखपति योजना के तहत अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित तरीके का सही तरह से पालन करना पड़ेगा:-
- हर घर लखपति योजना के जरिए से यदि आप खाता शुरू करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एसबीआई बैंक चले जाना है।
- अब यहां पर आपको एसबीआई बैंक कर्मचारी से योजना के तहत आरडी खाता आरंभ करने के लिए कहना है।
- इसके बाद आपसे बैंक अधिकारी के द्वारा सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगे जाएंगे जैसे कि आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटोग्राफ इत्यादि।
- आगे आपके आवेदन फार्म को बैंक अधिकारी के द्वारा पूरा भरने के बाद जमा कर दिया जाएगा।
- इस प्रकार से आपका भारतीय स्टेट बैंक में हर घर लखपति योजना का खाता खुल जाएगा और अब आप इसमें निवेश कर सकते हैं।











