हमारी सरकार के द्वारा लगातार देश के किसानों के लिए भी बहुत से महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहे हैं। ऐसे में अब सरकार चाहती है कि किसानों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाया जाए। तो इस कार्य को पूरा करने के लिए सरकार ने फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन को अब जरूरी कर दिया है।
तो यहां आपको हम बता दें कि जो किसान अपना पंजीकरण करवा लेते हैं तो इन सबको सरकारी योजनाओं का फायदा बिना किसी कठिनाई के प्राप्त होगा। इसके अलावा सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी की राशि और बहुत से तकनीकी लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए देश के सभी किसानों को अब फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आप फार्मर आईडी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं तो इसका पूरा तरीका क्या है। इस तरह से आपको हम इसके फायदे, पात्रता शर्तें, अनिवार्य दस्तावेज, पंजीकरण प्रक्रिया जैसी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
Farmer ID Registration
सरकार के आदेश के बाद अब कृषि विभाग की तरफ से सभी किसानों के लिए यह जरूरी कर दिया गया है कि वे किसान आईडी बनवा लें। ऐसे में हम आपको बता दें कि सरकार सभी किसानों को डिजिटल रूप से जोड़ना चाहती है। इस तरह से किसान यदि अपना फार्मर आईडी कार्ड बनवा लेते हैं तो ऐसे में किसानों को सरकार से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा।
यहां आपको हम बता दें कि किसान आईडी पंजीकरण के बाद भूमि, फसल और दूसरी कृषि से जुड़ी हुई गतिविधियों के डाटा को बिल्कुल सुरक्षित रखा जाएगा। दरअसल सरकार का कहना है कि फार्मर आईडी कार्ड बनवाने के बाद किसानों का डेटा सरकार के पास पहुंच जाता है।
इस तरह से सरकार को आसानी होती है किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में। सरकार ने किसान आईडी पंजीकरण इसलिए भी जरूरी किया है ताकि जरूरतमंद किसानों तक ही सरकार की मदद पहुंच सके। इस प्रकार से सरकार फर्जीवाड़े को भी रोकना चाहती है। दरअसल सरकार को इसके माध्यम से यह पता चल जाता है कि कौन वास्तविक किसान है और किसे योजना का फायदा देना चाहिए।
फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लाभ
फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के किसानों को बहुत सारे फायदे प्राप्त होते हैं जिनके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ आसानी से लिया जा सकता है।
- किसानों को सरकार से फसल बीमा का लाभ मिलता है।
- किसी आपदा की स्थिति में किसानों को सहायता की जाती है ताकि किसानों पर कोई वित्तीय तंगी ना आए।
- जो किसान बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो इन्हें आसानी से लोन मिल जाता है।
- अगर किसी किसान की फसल खराब हो जाती है तो ऐसी स्थिति में बैंक खाते में मुआवजा सरकार भेजती है।
- सरकार चाहती है कि केवल जरूरतमंद किसानों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता
फॉर्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सरकार ने कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए हुए हैं जिनके बारे में जानकारी नीचे दी गई है:-
- किसान आईडी पंजीकरण के लिए जरूरी है कि आवेदक भारत का रहने वाला नागरिक हो।
- किसान की उम्र जरूरी है कि न्यूनतम 18 वर्ष तक हो।
- यह भी आवश्यक है कि किसान के पास खेती करने लायक भूमि हो जिस पर किसान का ही स्वामित्व होना चाहिए।
- केवल वही किसान पंजीकरण कर सकते हैं जिनका जीवन खेती-बाड़ी पर निर्भर है।
फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
किसान आईडी पंजीकरण करवाने के लिए आप सबके पास निम्नलिखित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है जिससे कि आपका रजिस्ट्रेशन सरलता के साथ हो जाए:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- कृषि भूमि का स्वामित्व प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक विवरण
- रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो
- किसान प्रमाण पत्र अगर है
- मोबाइल नंबर
फार्मर आईडी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
देश के जो भी किसान फार्मर आईडी पंजीकरण पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित हमारे द्वारा बताए गए सारे आसान से चरणों को एक के बाद एक दोहरा लेना है:-
- सर्वप्रथम आप अपनी फार्मर आईडी के पंजीकरण हेतु संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- यहां पर आप अब मुख्य पेज पर किसान पंजीकरण वाला विकल्प ढूंढें और इसे फिर दबा दें।
- आगे आप अपना आधार नंबर सही प्रकार से दर्ज करके ओटीपी को सत्यापित करें।
- ओटीपी सत्यापन करने के बाद आप अगले पेज पर अपना पूरा नाम, पता, बैंक का विवरण, फसल की जानकारी को दर्ज कर दें।
- अब वे दस्तावेज जो किसान आईडी पंजीकरण हेतु आवश्यक हैं इन्हें अपलोड करें इसके बाद फार्मर आईडी फॉर्म को जमा कर दें।
- इसके बाद आपको एक अनोखा फार्मर आईडी नंबर प्राप्त होगा जिसके जरिए से आप सरकारी योजनाओं का फायदा ले पाएंगे।











