E Shram Card List: ई-श्रम कार्ड की लिस्ट में यहाँ से नाम चेक करें

On: Wednesday, August 6, 2025 8:18 AM
E Shram Card List

सरकार के द्वारा लगातार यही प्रयास किए जा रहे हैं कि देश के गरीब नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जाए। ऐसे में हम आपको बता दें कि करोड़ों मजदूरों के लिए सरकार की तरफ से ई-श्रम कार्ड योजना आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत मजदूरों को एक 12 अंकों वाला कार्ड प्रदान किया जाता है।

इस कार्ड के माध्यम से श्रमिक नागरिक केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई सरकारी योजनाओं का फायदा ले सकते हैं। साथ में हम आपको बता दें कि हर महीने हजार रुपए वित्तीय तौर पर भी श्रमिक कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। इसके साथ में हम आपको यह भी जानकारी देते चले कि वृद्धावस्था में 3000 रूपए की पेंशन भी श्रमिक कार्ड धारक को प्राप्त होती है।

तो यही कारण है कि लाखों करोड़ों लोग ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए अपना आवेदन जमा करते हैं। तो अगर आपने भी अपना कार्ड बनवाने हेतु आवेदन दिया है तो आपको अब ई-श्रम कार्ड की लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ई-श्रम कार्ड सूची को चेक करने की सारी जानकारी देने वाले हैं।

E Shram Card List

भारत की सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लाखों करोड़ों श्रमिकों को बेहतर जीवन देने के उद्देश्य से ई-श्रम कार्ड योजना आरंभ की गई है। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना गरीब लोगों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो रही है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि हर महीने हजार रुपए की वित्तीय सहायता के अलावा बहुत सी सरकारी योजनाओं का भी लाभ मजदूरों को मिलता है। इस तरह से हम आपको बता दें कि जिनके पास श्रमिक कार्ड होता है इन्हें वित्तीय मदद के अलावा बीमा योजनाओं और पेंशन योजनाओं का भी लाभ मिलता है।

दरअसल ई-श्रम कार्ड बनवाने के बाद व्यक्ति की वृद्धावस्था काफी ज्यादा आसानी के साथ गुज़रती है क्योंकि हर महीने 3000 रूपए सरकार से मिलते हैं। इसके साथ ही आवास योजना, मृत्यु व आंशिक विकलांगता बीमा और छात्रवृत्ति इत्यादि का भी लाभ मिलता है।

ई-श्रम कार्ड लिस्ट के फायदे

ई-श्रम कार्ड लिस्ट के माध्यम से देश के श्रमिकों को अनेकों प्रकार के फायदे प्राप्त होते हैं और इनमें से मुख्य लाभों को हमने निम्नलिखित सूचीबद्ध किया है –

  • जिन लोगों का नाम ई-श्रम कार्ड सूची में होता है इन्हें सरकार की तरफ से श्रम कार्ड प्रदान किया जाता है।
  • सूची में नाम सम्मिलित होने पर श्रमिक को प्रति महीने हजार रुपए की वित्तीय सहायता सरकार से प्राप्त होती है।
  • ई-श्रम कार्ड लिस्ट में जिन मजदूरों का नाम दर्ज होता है इन्हें 200000 रूपए का बीमा भी मिलता है।
  • श्रमिक मजदूरों के बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है और बहुत सी सरकारी योजनाओं में वरीयता मिलती है।

ई-श्रम कार्ड लिस्ट के लिए पात्रता मापदंड

ई-श्रम कार्ड की लाभार्थी सूची में आप श्रमिकों का नाम तभी आ सकता है जब आप निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करने में सफल होंगे:-

  • श्रमिक मजदूर जरूरी है कि भारत का स्थाई निवासी हो।
  • मजदूर श्रमिक की न्यूनतम आयु 16 साल और अधिकतम आयु 59 साल तक हो।
  • यह भी आवश्यक है कि व्यक्ति जरूरी तौर पर असंगठित क्षेत्र का मजदूर हो।
  • योजना का फायदा प्राप्त करने हेतु यह भी आवश्यक है कि मजदूर कर्मचारी भविष्य निधि या फिर कर्मचारी राज्य बीमा निगम का सदस्य ना हो।
  • असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक की आर्थिक स्थिति दयनीय होनी चाहिए।

ई-श्रम कार्ड लिस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज

ई-श्रम कार्ड लिस्ट में जो भी श्रमिक अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं तो इन्हें आवेदन के समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करने होते हैं। तो यहां हम आपको निम्नलिखित उन सभी कागजात के बारे में बता रहे हैं जो आपके पास आवेदन देते समय होने चाहिएं:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

ई-श्रम कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?

अगर आपने अपना श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई किया है और आप यह जानना चाहते हैं कि आपका ई-श्रम कार्ड बनेगा या नहीं तो ऐसे में आपको सूची को चेक करना चाहिए। तो लिस्ट को चेक करने का जो पूरा और सही तरीका है वह हमने निम्नलिखित बताया है:-

  • सर्वप्रथम आप ई-श्रम कार्ड की नई लिस्ट को चेक करने हेतु श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की वेबसाइट पर चले जाएं।
  • यहां अब आप होम पेज पर जाएं और ऑलरेडी रजिस्टर्ड अपडेट वाले विकल्प को ढूंढ कर इस पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने अन्य पृष्ठ आएगा इसमें आप अपना सही मोबाइल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर दें।
  • आगे फिर आपके मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी मिलेगा आप इसे बताए स्थान पर लिख दें।
  • इसके बाद आप सबमिट वाले बटन के ऊपर क्लिक कर दें और इतना करते ही आपके सामने ई-श्रम कार्ड की सूची आएगी।
  • अब आप इस लिस्ट को चेक करें और यह देखें कि आपका नाम इसमें दर्ज है अथवा नहीं।

Leave a Comment