Dhan Laxmi Yojana 2025: धन लक्ष्मी योजना से मिल रहे 1 लाख रूपए

On: Saturday, July 26, 2025 8:00 AM
Dhan Laxmi Yojana

छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने धनलक्ष्मी योजना को शुरू किया हुआ है। ‌ दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार चाहती है कि राज्य की सभी बेटियों के लिए समाज की नकारात्मक सोच सुधर जाए। आज भी हमारे समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो बेटियों को श्राप की तरह समझते हैं और इसकी वजह से भ्रूण हत्या के मामले भी काफी ज्यादा देखने को मिलते हैं।

तो ऐसे में हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार इन सब चीजों पर रोक लगाना चाहती है और राज्य की बालिकाओं को पढ़ाई के लिए बढ़ावा देना चाहती है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार बालिकाओं का विकास करने के साथ-साथ इन्हें समाज में सुरक्षित जीवन जीने का मौका देना चाहती है।

अगर आपको भी छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा आरंभ की गई धनलक्ष्मी योजना का फायदा उठाना है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि योजना के तहत कैसे कन्या की मां को राज्य सरकार 1 लाख रुपए की राशि प्रदान करती है। तो चलिए इस योजना से संबंधित प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी आपको विस्तृत रूप से बताते हैं।

Dhan Laxmi Yojana

छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार के द्वारा बेटियों के विकास के लिए और इनके बेहतर भविष्य के लिए धनलक्ष्मी योजना को आरंभ किया गया है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत राज्य की कन्या की मां को सरकार के द्वारा एक लाख रुपए की राशि बीमा योजना के तहत प्रदान की जाएगी।

इस तरह से हम आपको बता दें कि योजना में बालिका के जन्म के पंजीकरण, पूर्ण पंजीकरण और साथ में विद्यालय पंजीकरण एवं पढ़ाई एवं 18 साल तक की आयु तक शादी ना करना सम्मिलित किया गया है। लेकिन यह राशि राज्य सरकार के द्वारा एक साथ नहीं बल्कि किस्तों में बालिका की मां को मिलेगी।

यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से इस योजना को संचालित किया जा रहा है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि जब बालिका 18 साल की उम्र पूरा कर लेगी तो तब एलआईसी की तरफ से एक लाख रुपए की वित्तीय सहायता की जाएगी। ‌

धन लक्ष्मी योजना का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने धनलक्ष्मी योजना को इस मकसद से शुरू किया है ताकि राज्य की कन्याओं को सशक्त बनाया जाए और जो कन्या भ्रूण हत्या के मामले हैं इन पर रोक लगाई जाए। इस प्रकार से छत्तीसगढ़ सरकार चाहती है कि समाज में कन्याओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जाए और लड़के और लड़कियों के बीच में जो असमानता है इसे खत्म किया जाए।

इस तरह से योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार चाहती है कि बेटियों के लिए समाज की जो नकारात्मक सोच है इसे खत्म किया जाए। साथ में राज्य सरकार लोगों की इस मानसिकता को भी तोड़ना चाहती है कि कन्याएं समाज पर और माता-पिता पर बोझ होती हैं। ‌

धन लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता मानदंड

छत्तीसगढ़ राज्य में शुरू की गई धनलक्ष्मी योजना के अंतर्गत केवल वही बालिकाएं लाभ ले सकतीं हैं जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा कर पाएंगी :-

  • कन्या छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी होनी आवश्यक है।
  • छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना का फायदा केवल वही बेटियां ले सकती हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ में जन्म लिया है।
  • धनलक्ष्मी योजना का फायदा छत्तीसगढ़ की केवल उन कन्याओं को मिलेगा जो गरीब परिवार से हैं।
  • योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए बिटिया के घर के सदस्यों की सालाना आमदनी 2 लाख तक या इससे कम हो।
  • माता-पिता ने अपनी बेटी का पंजीकरण अनिवार्य तौर पर करवाया हो।
  • धनलक्ष्मी योजना के तहत लाभ लेने हेतु अनिवार्य है कि बेटी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो।
  • केवल वही लड़कियां योजना के तहत वित्तीय मदद प्राप्त कर सकती हैं जिनकी 18 साल तक की उम्र तक शादी ना हुई हो।
  • कन्या को योजना के अंतर्गत तभी लाभ मिलेगा जब वह स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी कर लेगी।

धन लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

सीजी धन लक्ष्मी योजना के लिए जो भी लोग लाभ लेना चाहते हैं और अपनी कन्या के भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित दस्तावेज पंजीकरण के समय जमा करने होंगे:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • ईमेल आईडी
  • चालू मोबाइल नंबर

धन लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप अपनी कन्या के लिए छत्तीसगढ़ धन लक्ष्मी योजना का पंजीकरण पूरा करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित चरणों को दोहराना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको धनलक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको होम पेज पर इस योजना से संबंधित एक लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • आगे आपके सामने ऑनलाइन आवेदन करें वाला विकल्प आएगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • यहां अब आपको छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना का आवेदन पत्र सही प्रकार से पूरा भर लेना है।
  • योजना का आवेदन फॉर्म भर लेने के बाद फिर आवश्यक दस्तावेज स्कैन करते हुए अपलोड कर देने हैं।
  • आगे आवेदन को जमा करने के लिए आपको सबमिट वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।

Leave a Comment