CG Berojgari Bhatta Yojana: बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रूपए

On: Friday, August 15, 2025 7:36 AM
CG Berojgari Bhatta Yojana

बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार की तरफ से अलग-अलग प्रकार की योजनाएं चलाई हुई है जिसमें सरकार ने 1 अप्रैल 2023 के दिन छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत बेरोजगारी भत्ता योजना लागू की थी यह योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत अनेक युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला अभी भी अनेक प्रकार की चर्चाएं इस योजना से संबंधित सामने आती है ऐसे में जो नागरिक इस योजना की जानकारी को नहीं जानते हैं उन्हें पूरी जानकारी आज मिल जाएगी।

बेरोजगार युवाओं के लिए चलाई जाने वाली योजनाएं युवाओं के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होती है क्योंकि इससे बेरोजगार युवाओं को अपने दैनिक जीवन में होने वाले खर्चो की राशि का भुगतान करने में मदद मिलती है इसके अलावा मिलने वाली राशि का उपयोग नागरिक नौकरी ढूंढने के लिए भी कर पाते हैं तथा अपनी अन्य जरूरतों को भी पूरी करने के लिए कर पाते हैं।

CG Berojgari Bhatta Yojana

छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ने वाली बेरोजगारी को देखते हुए और युवाओं की आर्थिक समस्या को समझते हुए राज्य सरकार ने राज्य में बेरोजगारी भत्ता योजना लागू करके ₹2500 तक की राशि प्रत्येक महीने बेरोजगार युवाओं तक बेरोजगारी भत्ता के रूप में पहुंचाई हुई है और यह राशि राज्य के अलग-अलग जिलों में निवास करने वाले बेरोजगार युवाओं को केवल एक बार नहीं बल्कि अनेक बार लगातार अनेक महीनो तक मिली है।

राज्य में इस योजना की शुरुआत कांग्रेस सरकार के द्वारा की गई थी जबकि वर्तमान समय में राज्य के अंतर्गत भाजपा की सरकार बन चुकी है। इस योजना की वजह से अनेक प्रकार के लाभ देखने को मिले हैं तथा वहीं दूसरी तरफ अन्य योजनाओं की तरह यह योजना भी राज्य में चलने वाली एक महत्वपूर्ण योजना रही है।

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभ

  • छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना ऐसे सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है जो कि बेरोजगारी की समस्या से परेशान थे।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को उपयोग में लेकर अनेक नागरिकों ने नौकरी ढूंढी है।
  • इस योजना के माध्यम से युवाओं को 2500 रूपये की राशि डायरेक्ट बैंक खाते में प्राप्त होती थी।
  • राज्य में मौजूद ग्रामीण और शहरी सभी इलाकों में नागरिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया गया।
  • राज्य सरकार ने इस योजना के ऊपर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की हुई है।

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पात्रता मापदंड

राज्य सरकार ने इस योजना का लाभ केवल और केवल पात्र बेरोजगार युवाओं तक ही पहुंचाया था जिसमें पात्रता मापदंड के नियम कुछ इस प्रकार थे:-

  • आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का ही स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा पास की हुई होनी चाहिए।
  • पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक आर्थिक स्थिति कमजोर वाला ही होना चाहिए।

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना की जानकारी

बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरुआत राज्य सरकार ने करके नवंबर 2023 तक नागरिकों को इस योजना का लाभ प्रदान किया था जिसके दौरान इस योजना से संबंधित कोई भी आधिकारिक रूप से जानकारी सामने नहीं आई अप्रैल में इस योजना की शुरुआत हुई और नवंबर तक इस योजना का लाभ मिला जिसकी वजह से नागरिकों को इस योजना योजना के माध्यम से लगभग कुल 8 किस्तें मिली।

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले बेरोजगार नागरिक क्रोम ब्राउजर ओपन करके बेरोजगारी भत्ता योजना का पोर्टल ओपन करें।
  • इसके बाद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के ऑप्शन का चयन करें और रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • फिर फॉर्म में नाम माता-पिता का नाम दस्तावेज की जानकारी तथा अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • इतना करके दस्तावेज मांगे जाने पर अच्छे से फोटो खींचकर दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब फॉर्म को चेक करके आवेदन के अंतिम स्टेप्स तक आकर फॉर्म को सबमिट कर करें
  • आगे आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने पर जो भी नागरिक आवेदन करना चाहेंगे वह इस प्रकार आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Comment