हमारे देश की सबसे प्रतिष्ठित बीमा कंपनी एलआईसी के द्वारा बीमा सखी योजना को आरंभ किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम कंपनी के सहयोग द्वारा आरंभ की है।
इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार का मुख्य रूप से बस यही मकसद है कि गरीब महिलाओं को आर्थिक विकास हेतु जरूरी सुविधा प्रदान की जाए। दरअसल आज भी हमारे देश में निर्धन परिवारों की महिलाओं की एक लंबी सूची है जो कुछ करना चाहती है परंतु कर नहीं सकतीं।
तो इन सबके लिए बीमा सखी योजना को आरंभ किया गया है ताकि महिलाएं बिना कहीं भी जाएं अपने काम को घर से कर सकें। अगर आप एक पढ़ी-लिखी महिला हैं और आप बीमा सखी बनना चाहती हैं तो तब आपको इसके लिए अपना पंजीकरण पूरा करना होगा। यदि आप नहीं जानतीं कि कैसे भारतीय जीवन बीमा निगम की इस योजना के तहत आप आवेदन दे सकते हैं तो यह पोस्ट आपको पूरा पढ़ लेना चाहिए।
Bima Sakhi Yojana
बीमा सखी योजना हमारी सरकार के द्वारा शुरू की गई एक ऐसी पहल है जिसके माध्यम से महिलाओं को वित्तीय तौर पर मजबूत बनाया जाएगा। जानकारी के लिए आपको हम बता दें कि इस योजना को आरंभ करके हमारी सरकार महिलाओं को स्थाई आमदनी के अवसर प्रदान करना चाहती है।
जो महिलाएं इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी बनाई जाएंगी इन सबको हर महीने 7000 रुपए तक की राशि सरकार से मिलेगी। इस योजना के द्वारा यह आशा की जा रही है कि महिलाओं को रोजगार के योग्य बनाने के अलावा इन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भी काफी सहायक होगी।
यह योजना हमारे देश की श्रेष्ठ भारतीय जीवन बीमा कंपनी के द्वारा संचालित की जा रही है। तो एलआईसी के द्वारा शहरी और ग्रामीण दोनों ही इलाकों की महिलाओं को वित्तीय तौर पर विकसित करने के लिए इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा बिल्कुल मुफ्त में पॉलिसियों की जानकारी से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस तरह से महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्ति के पश्चात फिर ग्राहकों को पॉलिसी बेचकर नियमित रूप से आय अर्जित कर सकती हैं।
बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य
सरकार के द्वारा बीमा सखी योजना को इस उद्देश्य से आरंभ किया गया है ताकि सभी गरीब महिलाओं को नियमित रूप से आमदनी के मौके उपलब्ध कराएं जाएं। आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि जो महिलाएं इस योजना के तहत बीमा एजेंट के तौर पर काम करेंगीं इन्हें हर महीने 5 हजार रुपए से लेकर 7 हजार रुपए तक की आमदनी पक्के तौर पर प्राप्त होगी।
इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि सरकार के द्वारा सभी महिलाओं को 48000 की राशि भी पहले साल में बोनस के तौर पर मिलेगी। लेकिन हम आपको यह बता दें कि यह धनराशि केवल उन महिलाओं को प्राप्त होगी जो अच्छा प्रदर्शन करेंगीं।
बीमा सखी योजना के लिए पात्रता मापदंड
भारतीय जीवन बीमा निगम की इस योजना के अंतर्गत अगर कोई महिला लाभ देना चाहती है तो तब इसे कुछ पात्रता मापदंडों को जरूरी तौर पर पूरा करना होगा जैसे कि:-
- महिला ने जरूरी है कि कम से कम दसवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की हो।
- महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 70 वर्ष तक होनी आवश्यक है।
- यह भी आवश्यक है कि महिला वित्तीय तौर पर कमजोर परिवार से हो और घर का कोई भी सदस्य एलआईसी में कार्यरत ना हो।
- जो महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखती हैं इन सबको प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिलेगा।
बीमा सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
देश की जितनी भी महिलाएं बीमा सखी बनना चाहती हैं और इस योजना के तहत फायदा उठाना चाहतीं हैं तो ऐसे में इनको अपना पंजीकरण पूरा करना होगा जिसके लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी:-
- आधार कार्ड
- कक्षा दसवीं की मार्कशीट
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- चालू मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आपको बीमा सखी बनने के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आप अगर हमारे बताए गए तरीके से आवेदन करती हैं तो आपको काफी सरलता रहेगी और इसके लिए आपको इन चरणों को दोहराना चाहिए:-
- सबसे पहले आप सभी आवेदक महिला भारतीय जीवन बीमा निगम की वेबसाइट पर चलीं जाएं।
- यहां होम पेज पर आपको बीमा सखी योजना का एक आवेदन लिंक दिखाई देगा आप इसको दबा दें।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म आ जाएगा जिसे आप पूरा भर लें।
- सारी जानकारी को लिख देने के बाद फिर आप अपनी शैक्षिक योग्यता के और अन्य दस्तावेज अपलोड कर दें।
- फिर आगे आप एक बार अपना आवेदन फार्म जांच लें और फिर सबमिट वाले बटन को दबा दें।
- यहां पर अब आपको पुष्टिकरण का एसएमएस आएगा और आगे की जो भी प्रक्रिया होगी इसके लिए एलआईसी द्वारा संपर्क किया जाएगा।











