विभिन्न राज्यों में राज्य के श्रमिकों के कल्याण और उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए वहां की राज्य सरकारों के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं बनाई गई है ठीक इसी क्रम में बिहार सरकार के द्वारा भी अपने राज्य के श्रमिकों के कल्याण के लिए बिहार लेबर कार्ड योजना शुरू की गई थी जिसके अंतर्गत कुछ समय पहले ही सरकार के द्वारा एक नया पोर्टल लॉन्च किया गया है।
इस योजना के जारी हो जाने से राज्य के श्रमिकों को चिकित्सा सहायता, शिक्षा सहायता, पेंशन, और अन्य वित्तीय सहायता जैसी शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। यदि आप सभी व्यक्ति बिहार राज्य के मूल निवासी हैं और श्रमिक है तो फिर आपके लिए बिहार लेबर कार्ड योजना के अंतर्गत लेबर कार्ड बनवाना चाहिए ताकि आपको भी आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिल सके।
आप सभी श्रमिकों के लिए इस आर्टिकल में बिहार लेबर कार्ड से जुड़ी हुई सभी प्रकार की जानकारी दी जाने वाली है इसलिए आपको लेख को पूरा पढ़ना है जिससे आपको सभी जानकारी समझ आ सके। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आप सभी श्रमिकों को लेबर कार्ड कैसे प्राप्त हो सकता है और इसके लिए आपको कौन सी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी तो आईए इसे विस्तार से जानते हैं।
Bihar Labour Card Apply Online
बिहार लेबर कार्ड योजना एक ऐसी योजना है जो राज्य के श्रमिकों के लिए अभी तक कारगर सिद्ध हुई है और यह योजना बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई एक सराहनीय पहल है। इस योजना के माध्यम से राज्य के निर्माण कार्यों में कार्यरत श्रमिकों को एक पहचान पत्र यानी की लेबर कार्ड प्रदान किया जाता है जिसकी मदद से उनको अनेक प्रकार की शासकीय सुविधा का लाभ प्राप्त हो सकता है।
यदि आप सभी श्रमिक भी 12 महीने में न्यूनतम 90 दिनों के निर्माण कार्य में संलग्न रहे हैं तो फिर आप भी मजदूर कार्ड को बनवाने के लिए पात्र माने जा सकते हैं और अगर आपका अभी तक लेबर कार्ड नहीं बना है तो आपको इसका आवेदन करना चाहिए और आवेदन स्वीकार हो जाने के बाद आपका लेबर कार्ड बना दिया जाएगा इसके बाद से आपको संबंधित लाभ मिलना शुरू हो जाएंगे और आपके जीवन स्तर में अपेक्षाकृत सुधर आना भी शुरू हो जाएगा।
बिहार लेबर कार्ड योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा लेबर कार्ड को जारी करने का उद्देश्य राज्य के श्रमिकों को राज्य में संचालित होने वाली अनेक प्रकार की शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करना है एवं उन सभी श्रमिकों के कार्य एवं उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। जिन श्रमिकों के पास में लेबर कार्ड उपलब्ध होगा उन सभी श्रमिकों की पहचान अलग प्रदर्शित होगी साथ ही उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो सकेगी। सरकार का लक्ष्य राज्य के गरीब श्रमिकों का आर्थिक विकास करना है।
बिहार लेबर कार्ड योजना के लिए पात्रता
- बिहार सरकार के द्वारा लेबर कार्ड के लिए अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष रखी है।
- 59 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का जॉब कार्ड नहीं बनाया जा सकता है।
- जॉब कार्ड के लिए जरूरी है कि आप सभी व्यक्ति बिहार के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति 12 महीने में न्यूनतम 90 दिन का निर्माण कार्य में भाग लेने वाले हो।
बिहार लेबर कार्ड योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार लेबर कार्ड के आवेदन के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए:-
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- कार्य प्रमाण / स्वघोषणा पत्र
- जॉब कार्ड (अगर उपलब्ध हो)।
बिहार लेबर कार्ड योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन के लिए इसका आधिकारिक पोर्टल https://bocw.bihar.gov.in ओपन करें।
- अब इसके होमपेज में दिए Labour Registration” सेक्शन में जाकर Apply For New Registration पर क्लिक करें।
- उसके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज करके नाम दर्ज करें और ऑथेंटिकेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको ओटीपी प्राप्त होगा जिसे दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है।
- आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, एड्रेस जैसी जानकारी दर्ज करनी है।
- इसके बाद आधार कार्ड ,बैंक पासबुक ,राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- अब आपको अपना फॉर्म सबमिट करना है और आपको उसकी रसीद मिलेगी जिसे सेव कर लें।
- इसके बाद आप पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन का स्टेटस देखे।
- आवेदन स्वीकार हो जाने पर आप पोर्टल पर लॉगिन करके Download Labour Card” सेक्शन में जाकर कार्ड डाउनलोड कर ले।










