Ayushman Card Beneficiary List: आयुष्मान कार्ड की बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ से चेक करें

On: Friday, July 25, 2025 12:32 PM
Ayushman Card Beneficiary List

हमारी सरकार चाहती है कि देश के जरूरतमंद गरीब नागरिकों को स्वास्थ्य की सुविधाएं आसानी से प्रदान की जा सकें। इसके अलावा सरकार यह भी चाहती है कि जो हमारे देश के निर्धन परिवार हैं इन्हें किसी भी रोग के इलाज के लिए वित्तीय तंगी का सामना ना करें।

यहां आपको हम बता दें कि सरकार की तरफ से देश भर के सभी आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना को चलाया जा रहा है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि सरकार इस योजना के माध्यम से यही चाहती है कि अधिक से अधिक देश के गरीब नागरिक मुफ्त इलाज वाली इस योजना का फायदा उठाएं। ‌

तो आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत नई बेनिफिशियरी लिस्ट की घोषणा की गई है। ‌इसलिए अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं आपको इस सूची को तुरंत चेक करके यह जान लेना चाहिए कि आपका कार्ड बनेगा या नहीं। ‌ तो इस प्रकार से आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस योजना की लाभार्थी सूची को चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका पूरा और चरण दर चरण तरीका क्या है।

Ayushman Card Beneficiary List

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत देश के निर्धन परिवारों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है। इस तरह से हम आपको बता दें कि यह हमारे देश की सरकार के द्वारा आरंभ की गई एक ऐसी स्वास्थ्य बीमा योजना मानी जाती है जिसके तहत असहाय व गरीब परिवार मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि जिन लोगों को इस योजना के जरिए से आयुष्मान कार्ड दिया जाता है इन्हें वार्षिक 500000 रूपए का मुफ्त में कैशलेस उपचार मिलता है। बताते चलें कि लाभार्थी व्यक्ति कार्ड बनवाने के बाद योजना के अंतर्गत जितने भी सरकारी या निजी अस्पताल सूचीबद्ध किए गए हैं इनमें फ्री में इलाज करवा सकते हैं।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस योजना को केंद्रीय और राज्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। ‌तो अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो तब आपको अस्पताल में दाखिल होने से लेकर छुट्टी होने तक एक भी रुपया किसी को नहीं देना होता है|

आयुष्मान कार्ड योजना का उद्देश्य

सर्वप्रथम हम आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना को साल 2018 में आरंभ किया था। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना के तहत सरकार ने अपना यही उद्देश्य बनाया है कि समाज के जो आर्थिक तौर पर निर्बल परिवार हैं इनको गुणवत्तापूर्ण और फ्री इलाज उपलब्ध कराया जाए।

इस तरह से योजना के अंतर्गत जिन गरीब लोगों का आयुष्मान कार्ड बनता है इन सबको दवाईयां, जांच, अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, आईसीयू की सुविधाएं, ऑपरेशन इत्यादि का फायदा दिया जाता है। इसके अलावा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को, बुजुर्गों को और बच्चों को एवं गंभीर बीमारियों के तहत वरीयता प्रदान की जाती है।

आयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट की जानकारी

केंद्र सरकार के द्वारा आयुष्मान कार्ड लाभार्थी सूची को प्रत्येक साल घोषित किया जाता है। सरकार की तरफ से यह सूची नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के द्वारा तैयार करके जारी की जाती है। इस तरह से हम आपको बता दें कि संबंधित विभाग के द्वारा बेनिफिशियरी लिस्ट को समय-समय पर अपडेट किया जाता है।

तो अब साल 2025 हेतु भी आयुष्मान कार्ड की नई सूची घोषित की जा चुकी है। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि जिन गरीब और वंचित परिवारों को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा इनका नाम सूची में शामिल कर दिया गया है। इस लाभार्थी सूची को आप सभी उम्मीदवार ऑनलाइन तरीके के जरिए से चेक कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आपको अपने आयुष्मान कार्ड को बनवाना है तो ऐसे में हम आपको बता दें कि आपके पास मुख्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक होने चाहिएं:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • परिवारजनों का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

आयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें?

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सरकार की तरफ से घोषित की गई इस लाभार्थी सूची को निम्नलिखित प्रक्रिया के द्वारा चेक कर लेना चाहिए:-

  • सर्वप्रथम आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
  • यहां पर आपको लाभार्थी विकल्प दिखाई देगा आपको इसे चुन लेना है और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • अब आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दर्ज करने के बाद लॉगिन कर लेना है।
  • आगे आपको सारी अहम जानकारी जैसे आपका राज्य, आपका जिला आदि को लिख देना है।
  • फिर अब आपको अपना आधार नंबर सही से लिखने के बाद सर्च करने वाले बटन को दबा देना है।
  • यहां आप आपके सामने आयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट खुलकर प्रस्तुत हो जाएगी जिसमें आप अब अपना नाम या अपने परिवारवालों के नाम को चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment