Ambedkar Scholarship Yojana 2025: अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

On: Tuesday, August 19, 2025 9:59 AM
Ambedkar Scholarship Yojana

अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को छात्रों के लिए आरंभ किया गया है। इस प्रकार से ऐसे छात्र जो एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, डीएनटी इत्यादि से संबंधित हैं इनको लाभ दिया जाएगा।

तो जिन विद्यार्थियों को अंबेडकर छात्रवृत्ति का फायदा प्राप्त करना है तो इन सबको अपना ऑनलाइन आवेदन देना जरूरी है। तो हम आपको बता दें कि छात्र अपने समीप के सीएससी केंद्र या फिर आधिकारिक वेबसाइट के जरिए से आवेदन पत्र दे सकते हैं।

तो ऐसे में यदि आप डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना की पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो आज हम आपकी इसमें सहायता करेंगे। आज के इस लेख में हम आपको योजना का विवरण, विद्यार्थियों को कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी, जरूरी दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य सारी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताएंगे।

Ambedkar Scholarship Yojana

अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के द्वारा अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। आपको हम बता दें कि यह योजना हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जा रही है। इस तरह से योजना के जरिए से छात्रों को 8000 रूपए से लेकर 12000 रूपए तक की छात्रवृत्ति का फायदा मिलता है।

तो हम आपको बता दें कि इस छात्रवृत्ति वाली योजना के अंतर्गत कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को हरियाणा सरकार 8000 रुपए हर साल देती है। साथ में आपको यह भी बता दें कि अंबेडकर स्कॉलरशिप स्नातक के विद्यार्थियों को हर साल 10 हजार रुपए की हासिल होती है। इसी तरह से जो विद्यार्थी प्रोफेशनल पाठ्यक्रम कर रहे हैं जैसे कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, तकनीकी आदि तो इन्हें 12000 रूपए हर साल स्कॉलरशिप के रूप में मिलते हैं।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू कर दी गई है और इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। तो इस प्रकार से दसवीं और बारहवीं कक्षा पास विद्यार्थी अंबेडकर छात्रवृत्ति प्राप्त करके फायदा उठा सकते हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना को हरियाणा राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।

अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य

डॉ भीमराव अंबेडकर छात्रवृत्ति के जरिए से हरियाणा सरकार अपने राज्य में शिक्षा को बढ़ाने के साथ-साथ कमजोर वर्गों के छात्रों को सशक्त बनाना चाहती है। इस तरह से सरकार का इस योजना के अंतर्गत यही उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाए।

दरअसल हरियाणा सरकार यह बात सुनिश्चित करना चाहती है कि आर्थिक तौर पर पिछड़े हुए और कमजोर छात्रों को शिक्षा से समझौता नहीं करना पड़े। छात्रों को वित्तीय मदद प्रदान करके इन्हें इस योग्य बनाया जाता है कि वे अपनी पढ़ाई को सरलता के साथ और बिना किसी कठिनाई के पूरा कर पाते हैं।

अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता मानदंड

डॉ अंबेडकर छात्रवृत्ति के लिए आप तभी अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं जब आप राज्य सरकार द्वारा तय की गई निम्नलिखित पात्रता को पूरा करेंगे:-

  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और डीएनटी वर्ग के छात्रों को लाभ दिया जाता है।
  • विद्यार्थी ने जरूरी है कि 60% से लेकर 75 तक अंक अपनी श्रेणी के अनुसार हासिल किए हों।
  • छात्र अनिवार्य तौर पर हरियाणा का रहने वाला नागरिक होना चाहिए।
  • विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 4 लाख से कम होनी आवश्यक है।
  • छात्रवृत्ति पाने के लिए अनिवार्य है कि विद्यार्थी ने पिछली कक्षा पास कर ली हो और साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित पढ़ाई कर रहा हो।

अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए आप सभी विद्यार्थियों के पास जो दस्तावेज मुख्य रूप से होने चाहिएं इनके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

  • आधार कार्ड
  • परिवार आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कक्षा दसवीं बारहवीं की मार्कशीट
  • विद्यालय आईडी अथवा कॉलेज आईडी
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • विद्यार्थी के फोटो और हस्ताक्षर
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

हरियाणा के जिन छात्रों को अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना के लिए अपने आवेदन पत्र को जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित हमारे द्वारा बताए गए सभी चरणों को सही प्रकार से दोहराना होगा:-

  • सर्वप्रथम आप सभी छात्रों को डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना की वेबसाइट पर जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • आगे फिर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • अगले चरण में आपको अंबेडकर छात्रवृत्ति के फार्म में अपनी शिक्षा की और व्यक्तिगत जानकारी लिख देनी है।
  • छात्रवृत्ति का फॉर्म पूरा भरने के बाद फिर आपको जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है।
  • अब एक बार ध्यान से अपना अंबेडकर स्कॉलरशिप का फॉर्म चेक करना है और फिर सबमिट वाला बटन दबाना है।

Leave a Comment